आपके सितारेः बुधवार, 17 दिसंबर 2025 का राशिफल
17 दिसम्बर, 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 18 दिसम्बर, 2025 का पंचांग भी।
मेष :-
कार्यक्षेत्र में साथी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। वस्त्र और आभूषण से संबंधित कारोबार से जुड़े जातकों को आर्थिक लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन के मामले में वैवाहिक जीवन सुखद और अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी की मदद से घरेलू कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 1
वृषभ :-
परिवार में सुख सहयोग मिलेगा। सगे संबंधियों पर अपने विचार थोपने से बचना होगा, अन्यथा परेशानी हो सकती है। संतान को लेकर तनाव मिल सकता है। लव लाइफ के मामले में कोई साहसिक फैसला लिया जा सकता है, जिससे रिश्ता प्रगाढ़ बनेगा। कार्यक्षेत्र में सजग होकर काम करना होगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2
मिथुन :-
कार्यक्षेत्र में उत्साहित रहकर काम करने का अवसर मिलेगा। किसी सहकर्मी की मदद से कोई जरूरी काम पूरा हो पाएगा। नौकरी में उन्नति का मौका मिल सकता है। पूर्व में किए गए कार्यों का लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में लाभ के साथ खर्च भी बना रहेगा। घर-परिवार के मामले में दिन अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6
कर्क :-
परिश्रम का अनुकूल परिणाम प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहना होगा। आवेश से बचना जरूरी रहेगा। कोई लंबित कार्य समय से निपटाना आवश्यक है, अन्यथा अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। घर-परिवार के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 9
सिंह :-
नौकरी में कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है। करियर में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर-परिवार में पिता और वरिष्ठजनों से सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा का भी संयोग बनेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5
कन्या :-
कार्यक्षेत्र में अनुभवी और वरिष्ठ लोगों से सहयोग व मार्गदर्शन मिलेगा। कोई बड़ी चाहत पूरी हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन रहेगा। बैंकिंग और अकाउंट से जुड़े कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6
तुला :-
जान-पहचान का लाभ मिलेगा। नए संपर्क बनेंगे जो लाभदायक सिद्ध होंगे। नौकरी में प्रभाव बना रहेगा। कुछ नया और रोमांचक करने का अवसर मिलेगा। अल्पकालिक निवेश से लाभ संभव है, लेकिन भावुकता में कोई फैसला लेने से बचना होगा। सेहत के मामले में सावधानी आवश्यक रहेगी।
भाग्यशाली रंग – जरिम कलर, भाग्यशाली अंक – 6
वृश्चिक :-
बिजनेस में कमाई बढ़ेगी। रेडीमेड वस्त्रों के कारोबार में लाभ मिलेगा। विदेशी क्षेत्र से लाभ के योग बनेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। सरकारी कार्यों में भी सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में संयम बनाए रखना जरूरी रहेगा।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 9
धनु :-
आवेश में आकर कुछ भी करने या बोलने से बचना होगा। नौकरी में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। सरकारी क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। पिता या पिता तुल्य व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में कुछ उलझन या परेशानी संभव है।
भाग्यशाली रंग – क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक – 3
मकर :-
कोई कार्य बनते-बनते अटक सकता है, इसलिए हर काम पूरी सजगता के साथ करना आवश्यक रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूरी बनाए रखना उचित होगा। नौकरी बदलने की सोच रखने वाले जातक जल्दबाजी और आवेश में कोई फैसला न लें। किसी शुभचिंतक से सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 8
कुम्भ :-
कोई बड़ी चाहत पूरी हो सकती है। नौकरी में प्रभाव बना रहेगा। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलने की संभावना है। किसी उलझन या परेशानी का समाधान होगा। अधिकारी वर्ग से वाद-विवाद में उलझने से बचना आवश्यक रहेगा। बिजली, तांबा एवं सोना के कारोबार से जुड़े जातकों को अच्छा लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 7
मीन :-
कार्यक्षेत्र में पूर्व अनुभव और कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखने से कार्य सुचारू रूप से चलेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। विदेशी क्षेत्र से लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक मामलों में किए गए प्रयासों का पूरा प्रतिफल प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग – धानी, भाग्यशाली अंक – 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
-18 दिसंबर 2025 का पंचांग-
वारः गुरुवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्षः पौष मास – कृष्ण पक्ष।
तिथिः चतुर्दशी कल प्रातः 04:59 बजे तक, तत्पश्चात अमावस्या का आरम्भ।
चंद्र राशिः वृश्चिक राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः अनुराधा नक्षत्र रात्रि 08:07 बजे तक, तत्पश्चात ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा।
योगः धृति, अपराह्न 03:06 बजे तक, उपरांत शूल योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:54 से मध्याह्न 12:36 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः सर्वरथसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 07:01 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:29 बजे।
राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
तीज त्योहारः मासिक शिवरात्रि।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः रात्रि 08:07 बजे से प्रारम्भ।
भद्राः अपराह्न 03:47 बजे तक।
दिशाशूलः दक्षिण दिशा में।