आपके सितारेः मंगलवार, 23 दिसंबर 2025 का राशिफल

23 दिसम्बर, 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 24 दिसम्बर, 2025 का पंचांग भी।

Dec 22, 2025 - 23:24
 0
आपके सितारेः मंगलवार, 23 दिसंबर 2025 का राशिफल

मेष :-
बिजनेस में नुकसान होने की संभावना है। किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और दूसरे के मामले में अधिक बोलने से बचना होगा। कोई कानूनी मामला समस्याओं को बढ़ा सकता है, इसलिए आंख-कान खुले रखकर आगे बढ़ें। जीवनसाथी से चल रही अनबन बातचीत से दूर करने की कोशिश करें।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल  भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :-
दिन आय-व्यय में तालमेल बनाकर चलने का है। किसी सहयोगी की बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देंगे। आसपास रह रहे लोगों को समझने की आवश्यकता है। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा और किसी वेकेशन की प्लानिंग हो सकती है। नवीन वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
भाग्यशाली रंग- बैगनी  भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन :-
किसी पैतृक संपत्ति के मिलने की संभावना है। बिजनेस में आ रही समस्याओं को लेकर भाइयों से बातचीत हो सकती है। लिया गया धन चुकाने की पूरी कोशिश रहेगी। आस-पड़ोस में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी  भाग्यशाली अंक- 1

कर्क :-
गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। पिताजी द्वारा दी गई जिम्मेदारी में लापरवाही न करें। परिवार के साथ किसी मांगलिक उत्सव में शामिल होने का योग है। संतान से किया गया वादा पूरा करना आवश्यक रहेगा। कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद मिलने आ सकता है।
भाग्यशाली रंग- भूरा  भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :-
दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचें। लंबे समय से रुका काम पूरा हो सकता है। संतान का मन पढ़ाई-लिखाई से भटक सकता है, जिससे परेशानी बढ़ेगी। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन संभव है। परिवार के बड़े-बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल  भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :-
दिन मिलाजुला रहने वाला है। पार्टनरशिप में किया गया काम बेहतर रहेगा। संतान के लिए नई चीजें ली जा सकती हैं। दोस्तों के साथ पार्टी आदि की योजना बनेगी। पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। जीवनसाथी के सहयोग से कार्यक्षेत्र में लाभ होगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा  भाग्यशाली अंक- 3

तुला :-
वाहनों का प्रयोग सावधानी से करें, अकस्मात खराबी से खर्च बढ़ सकता है। लिए गए किसी निर्णय पर पछतावा होगा। संतान पढ़ाई-लिखाई के लिए बाहर जा सकती है। जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के नए शत्रु बन सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- क्रीम  भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक :-
दिन सामान्य रहेगा। मेहनत रंग लाएगी, लेकिन आलस्य के कारण काम टल सकते हैं, जो समस्या बनेंगे। परिवार के किसी सदस्य की बात बुरी लगने से मन परेशान रहेगा। नया वाहन घर आ सकता है। जरूरी जानकारी किसी से साझा करने से बचें।
भाग्यशाली रंग- बादामी  भाग्यशाली अंक- 6

धनु :-
धन-धान्य में वृद्धि होगी, जिससे रुके काम पूरे होंगे। किसी मित्र से बिजनेस को लेकर बातचीत हो सकती है। योजनाओं पर खर्च होगा, जो भविष्य में लाभ देगा। आय-व्यय में संतुलन बनाए रखें और बेफिजूल खर्च से बचें। भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला  भाग्यशाली अंक- 7

मकर :-
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन कमजोर रह सकता है। उतार-चढ़ाव बने रहेंगे, इसलिए काम के साथ सेहत पर ध्यान दें। छोटी समस्या भी लगे तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें। किसी सामाजिक आयोजन से नाम कमाने का अवसर मिलेगा। माताजी से खटपट की संभावना है।
भाग्यशाली रंग- धूमल  भाग्यशाली अंक- 10

कुम्भ :-
दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा। एक साथ कई काम हाथ लगेंगे, जिससे अच्छा धन लाभ होगा। आय बढ़ाने के स्रोतों पर ध्यान रहेगा। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी और किसी पुरानी गलती का खुलासा हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- कत्थई  भाग्यशाली अंक- 18

मीन :-
मन इधर-उधर के कामों में लगेगा। परिवार की पुरानी समस्याएं फिर उभर सकती हैं, जिससे तनाव बढ़ेगा। आसपास रह रहे लोगों को पहचानकर चलना जरूरी है। घूमने-फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। राजनीति में कदम बहुत सोच-समझकर बढ़ाएं।
भाग्यशाली रंग- नारंगी  भाग्यशाली अंक- 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइल : 9893118788

-24 दिसंबर 2025 का पंचांग-

वारः बुधवार।

विक्रम संवतः 2082।

शक संवतः 1947।

माह/पक्ष: पौष मास – शुक्ल पक्ष।

तिथि: चतुर्थी अपराह्न 01:11 बजे तक, तत्पश्चात पंचमी रहेगी।

चंद्र राशि: शाम 07:46 बजे तक मकर, तत्पश्चात कुम्भ राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: श्रवण नक्षत्र प्रातः 07:07 बजे तक, तत्पश्चात धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा।

योगः हर्षण शाम 04:02 बजे तक, उपरांत वज्र योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 07:04 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:32 बजे।

राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

तीज त्योहार: विनायक चतुर्थी।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: शाम 07:46 बजे से प्रारम्भ।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः अपराह्न 01:11 बजे तक।

दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

Top of Form

Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor