आपके सितारेः रविवार 08 फरवरी 2026 का राशिफल

08 फरवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 09 फरवरी, 2026 का पंचांग भी।

Feb 7, 2026 - 22:58
 0
आपके सितारेः रविवार 08 फरवरी 2026 का राशिफल

मेष

दिन वित्तीय और व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा। लंबी योजनाएं पूरी होंगी। बिजनेस में नई योजनाएं बनेंगी। लोकहित के लिए किए गए प्रयासों से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लोगों के संपर्क में बने रहेंगे। विरोधियों पर विजय मिलेगी। कार्यक्षेत्र में विशेष लाभ नहीं मिलेगा, अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी।

भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 1

वृषभ

व्यवहार और वाणी से लोग प्रभावित होंगे, उनसे लाभ प्राप्त होगा। सौम्य वाणी के कारण नए संबंध स्थापित होंगे। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। पढ़ाई में प्रगति के लिए समय अनुकूल है। बाहर का भोजन न करें, पेट संबंधी परेशानी हो सकती है।

भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2

मिथुन

विचारों की अधिकता रहेगी। किसी के साथ वाद-विवाद से बचें। संवेदनशीलता बनी रहेगी। माता एवं पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता संभव है। यात्रा के योग हैं। जल स्थानों से दूरी रखें। मानसिक व शारीरिक थकान के कारण कार्यस्थल पर कुछ दिक्कत आ सकती है।

भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6

कर्क

नए कार्य की शुरुआत या सफलता के लिए दिन अनुकूल है। मित्रों और स्वजनों से मिलकर प्रसन्नता मिलेगी। यात्रा की संभावना है। दोस्तों से संबंध मजबूत होंगे। प्रिय व्यक्ति का साथ आनंद देगा। आर्थिक लाभ और सामाजिक सम्मान प्राप्त होगा। पार्टनरशिप में कार्य न करें।

भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 9

सिंह

मधुर वाणी से कार्य सरलता से पूरे होंगे। परिवार के साथ आनंदपूर्ण समय बीतेगा। दोपहर बाद बिना सोचे-समझे निर्णय न लें। अपनों से लाभ मिलेगा। मित्रों और स्वजनों से भेंट होगी। विरोधियों का सामना सफलतापूर्वक करेंगे। व्यापार और नौकरी में लाभ संभव है।

भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5

कन्या

विचार अधिक समृद्ध रहेंगे। व्यापार में सफलता और अच्छा लाभ मिलेगा। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रियजनों और मित्रों से मिलकर आनंद होगा। उपहार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन मजबूत बनेगा। नए रिश्ते की शुरुआत संभव है।

भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6

तुला

स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी आवश्यक है। असंयमित विचार परेशानी बढ़ा सकते हैं। दुर्घटना का भय बना रहेगा। खर्च अधिक होगा। व्यापार में क्रोध के कारण विवाद हो सकता है। पार्टनरशिप कार्यों में सतर्कता रखें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी जरूरी है। परिजनों से विवाद संभव है। आध्यात्मिकता से मानसिक शांति मिलेगी।

भाग्यशाली रंग – जरिम कलर, भाग्यशाली अंक – 6

वृश्चिक

दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से सभी कार्य पूरे होंगे। व्यवसाय में प्रतिभा की सराहना होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे, पदोन्नति की संभावना है। पिता से संबंध मधुर रहेंगे और लाभ मिलेगा। दोपहर बाद मन कुछ उलझन में रह सकता है। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 9

धनु

दिन शुभ रहेगा। परोपकार की भावना प्रबल रहेगी, दूसरों की सहायता करने का अवसर मिलेगा। व्यापार में कोई बड़ा कार्य संपन्न हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को मीटिंग के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे, पदोन्नति की संभावना है।

भाग्यशाली रंग – क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक – 3

मकर

स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। नकारात्मक विचारों से दूरी रखें, इससे कार्य आसानी से बनेंगे। आकस्मिक खर्च संभव है। दोपहर बाद परिस्थितियों में कुछ हल्कापन महसूस होगा। धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। स्वभाव में क्रोध और उग्रता रहेगी, वाणी पर संयम रखें। धैर्य के साथ दिन व्यतीत करें।

भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 8

कुम्भ

अधिक सोच-विचार से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। खर्च बढ़ने से आर्थिक दबाव महसूस होगा। ईश्वर की आराधना से मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। कोई नया अनचाहा कार्य मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 7

मीन

व्यापारियों को आर्थिक लाभ मिलेगा। निवेश संबंधी योजनाएं बनेंगी। जीवनसाथी के साथ निकटता बढ़ेगी। प्रेम जीवन में प्रिय के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। मित्रों और स्नेहीजनों से भेंट होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

भाग्यशाली रंग – धानी, भाग्यशाली अंक – 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-09 फरवरी 2026 का पंचांग-

वारः सोमवार।

विक्रम संवतः: 2082

शक संवतः: 1947

माह/पक्ष: माघ - फाल्गुन, पक्ष: कृष्ण।

तिथि: अष्टमी कल प्रातः 07:27 बजे तक रहेगी।

चंद्र राशि: अर्द्धरात्रि 01:11 बजे तक तुला, तत्पश्चात वृश्चिक राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: विशाखा नक्षत्र कल प्रातः 07:55 बजे तक, तत्पश्चात अनुराधा नक्षत्र रहेगा।

योगः वृद्धि अर्द्धरात्रि 12:52 बजे तक, उपरांत ध्रुव योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: मध्याह्न 12:10 बजे से 12:54 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 06:59 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:07 बजे।

राहूकालः प्रातः 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

तीज त्योहार: जानकी जयंती, कालाष्टमी, मासिक कृष्णजन्माष्टमी।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor