आपके सितारेः शुक्रवार, 20 फरवरी 2026 का राशिफल

20 फरवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 21 फरवरी, 2026 का पंचांग भी।

Feb 19, 2026 - 22:59
 0
आपके सितारेः शुक्रवार, 20 फरवरी 2026 का राशिफल

मेष :-
किसी नए निवेश की योजना बन सकती है। शादी योग्य युवाओं को जीवनसाथी मिलने का योग है। प्रेमी जीवन में दिन संतुष्टि से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद पलों का अनुभव होगा। सामाजिक रूप से यश-कीर्ति मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। कहीं बाहर जाना जरूरी हो, तो स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यस्थल पर मानसिक एकाग्रता में कमी रहेगी।

भाग्यशाली रंग – चमकीला लाल, भाग्यशाली अंक – 7

वृषभ :-
कोई पुरानी चिंता दूर हो सकेगी। शारीरिक रूप से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-संतोष का अनुभव होगा। जीवनसाथी के साथ समय सुखपूर्वक गुजरेगा। व्यवसाय में यश मिलेगा। कार्यस्थल पर कार्य की सराहना होगी। दोपहर के बाद भी किसी नए काम की शुरुआत हो सकेगी। व्यापार में लाभ होगा।

भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 4

मिथुन :-
स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा। बाहर जाने या खाने-पीने में परहेज करना चाहिए। व्यापार में पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं। कार्यस्थल पर अधीनस्थों का सहयोग नहीं मिलेगा। धन का व्यय अधिक होगा। संतान की चिंता हो सकती है। दोपहर के बाद काम में सफलता मिलेगी। घर के बड़ों का आशीर्वाद साथ रहेगा।

भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 3

कर्क :-
गुस्से को वश में रखें। नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। अधिक धन खर्च होने से मन उदास हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कोई पुराना विवाद फिर खड़ा हो सकता है। हालांकि दोपहर के बाद प्रसन्नता रहेगी। आनंद-प्रमोद में समय व्यतीत होगा। नौकरीपेशा लोग अधिकारी से वाद-विवाद न करें। विदेश से स्वजनों के समाचार प्राप्त होंगे।

भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक – 2

सिंह :-
गृहस्थ जीवन सुखमय बीतेगा। किसी प्रिय के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। दोपहर के बाद मानसिक थकान महसूस होगी। गुस्सा चिड़चिड़ापन बढ़ाएगा। काम में मन नहीं लगेगा। इस दौरान कार्यस्थल पर अतिरिक्त काम मिल सकता है। अधीनस्थों का सहयोग पूरी तरह न मिलने से निराशा रह सकती है।

भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 9

कन्या :-
काम में सफलता मिलने से आनंद की अनुभूति होगी। यश बढ़ेगा। परिवार का वातावरण अनुकूल रहेगा। इससे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता और स्वास्थ्य बना रहेगा। किसी बात पर अधिक भावुक न हों। प्रेम जीवन में धैर्य से काम लेना होगा। दोपहर के बाद समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। व्यापार में भागीदारों से लाभ होगा।

भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 8

तुला :-
बौद्धिक शक्ति से लेखन और अन्य रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। विचारों में शीघ्र परिवर्तन के कारण एकाग्रता में कठिनाई आएगी। आकस्मिक खर्च के योग हैं। दोपहर के बाद किसी कार्य में सफलता मिलने से प्रसन्नता होगी। यश और कीर्ति की प्राप्ति होगी। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 1

वृश्चिक :-
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। कार्यस्थल पर जिद्दी स्वभाव छोड़कर आगे बढ़ने से अनेक समस्याओं का समाधान होगा। नए वस्त्र और सौंदर्य सामग्री खरीदने में रुचि रहेगी। आर्थिक योजना बनाना सरल रहेगा। दोपहर के बाद वैचारिक स्थिरता नहीं रहेगी। नए काम की शुरुआत हितकर नहीं है।

भाग्यशाली रंग – बैंगनी, भाग्यशाली अंक – 6

धनु :-
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। इस कारण कार्यस्थल पर कार्य समय पर पूरा होगा। परिजनों के साथ खरीदारी के लिए बाहर जाना हो सकता है। मित्रों और स्वजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। दोपहर के बाद शारीरिक और मानसिक चिंता का अनुभव रहेगा। मनोरंजन के साधनों पर धन खर्च होगा।

भाग्यशाली रंग – हल्का पीला, भाग्यशाली अंक – 9

मकर :-
धार्मिक विचारों के साथ-साथ धार्मिक कार्यों पर धन खर्च होगा। अधिक वाद-विवाद से पारिवारिक वातावरण प्रभावित हो सकता है। कार्यालय के कार्य में मन नहीं लगेगा। दोपहर के बाद मन चिंता से मुक्त रहेगा। मित्रों से सार्थक मुलाकात होगी। भाग्यवृद्धि के योग हैं। भाई-बहनों का प्रेम प्राप्त होगा। दोपहर के बाद व्यापार-व्यवसाय में लाभ की संभावना है।

भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 8

कुम्भ :-
सांसारिक विषयों की अपेक्षा आध्यात्मिक विषयों की ओर झुकाव रहेगा। नकारात्मक भावनाओं को महत्व न देकर मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का प्रयास करें। दोपहर के बाद धार्मिक कार्यों के प्रति आकर्षण रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अनुकूलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन में शांतिपूर्ण समय रहेगा।

भाग्यशाली रंग – सिलेटी, भाग्यशाली अंक – 1

मीन :-
किसी भी कार्य में जल्दबाजी से विघ्न आ सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सतर्क रहने की सलाह है। वाणी और क्रोध पर संयम रखें। दुर्घटना की आशंका है, वाहन सावधानी से चलाएं। दोपहर के बाद शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। विशेष रूप से धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि रहेगी।

भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-21 फरवरी 2026 का पंचांग-

वारः शनिवार।

विक्रम संवतःः 2082

शक संवतःः 1947

माह/पक्षः माघ - फाल्गुन, पक्षः शुक्ल।

तिथिः चतुर्थी अपराह्न 01:00 बजे तक, तत्पश्चात पंचमी रहेगी।

चंद्र राशिः शाम 07:07 बजे तक मीन, तत्पश्चात मेष राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः रेवती नक्षत्र शाम 07:07 बजे तक, तत्पश्चात अश्वनी नक्षत्र रहेगा।

योगः शुभ अपराह्न 03:51 बजे तक, उपरांत शुक्ल योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः मध्याह्न 12:10 बजे से 12:55 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः रवियोग।

सूर्योदयः प्रातः 06:50 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:15 बजे।

राहूकालः प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

तीज त्योहारः पंचक, गण्डमूल, विनायक चतुर्थी।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः चल रहे है।

मूलः चल रहे है।

भद्राः अपराह्न 01:00 बजे तक।

दिशाशूलः पूर्व दिशा में।

Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor