आपके सितारेः गुरुवार, 08 मई 2025 का राशिफल
08 मई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 09 मई, 2025 का पंचांग भी।
मेष:-कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति बेहतर होगी। नौकरी और कारोबार में आज आज आप सकारात्मक स्थिति का लाभ ले पाएंगे। आपको आज पारिवारिक जीवन में भी अनुकूलता का अहसास होगा। प्रेमी या जीवनसाथी से किसी प्रकार का तनाव चल रहा है तो आपके रिश्ते में सुधार होगा। आपके बीच तालमेल और आपसी सामंजस्य बढेगा। आपको आज नौकरी में बदलाव के प्रयास में सफलता मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल, भाग्यशाली अंक-7
वृषभ:- आज सुख साधनों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में भी आज कुछ सकारात्मक बदलाव होंगे जिससे आपकी कोई परेशानी और चिंता दूर होगी। मित्रों और सहकर्मियों से आप आज सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। आपको आज करियर में अधिकारी वर्ग से सपोर्ट मिलेगा। आप अपनी लव लाइफ और फैमिली लाइफ को सुखद बना पाएंगे। कोई सरकारी काम अगर आपका अटक रहा है तो आज आपको उसे पूरा करने का प्रयास करना चाहिए।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-4
मिथुन:- कार्यक्षेत्र में आज उत्साह बना रहेगा। आपको आज कुछ नए मौके भी मिलेंगे। आपकी लव लाइफ और फैमिली लाइफ सुखद रहेगी। आप प्रेमी के साथ रोमांटिक वक्त बिता सकते हैं। आपके बीच कुछ गिले शिकवे हैं तो वह भी आज दूर होंगे। अकाउंट और प्रबंधन के काम में भी आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। धर्म कर्म और आध्यात्मिक विषयों में आपकी आज रुचि बढेगी। आपकी कमाई में आज वृद्धि होगी और आपका कहीं फंसा हुआ धन भी आपको मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-3
कर्क:- आप आज अपने सभी काम समय पर पूरा करने के लिए तत्पर नजर आएंगे। नौकरी में आपको सहकर्मियों से सहयोग भी मिलेगा। बिजली के उपकरण पर आज आप धन खर्च करेंगे। पारिवारिक जीवन में आपसी सहयोग और सद्भाव बना रहेगा। आपको आज प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी शुभ काम और मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का संयोग बन सकता है। प्रभाव और सम्मान में आज वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक-2
सिंह:- आज जल और पेय पदार्थों के कारोबार में विशेष रूप से लाभ प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में आपके आज प्रेम बना रहेगा। लेकिन आपको आज संयम से काम लेना और भावुकता से बचना होगा। आर्थिक मामलों में दिन आज मिलाजुला रहेगा, कमाई के साथ आज आपके खर्च भी बढेंगे। आपके लिए जरूरी है आज आप व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाएं। खान पान के मामले में संयम बरतें। पिता पक्ष से आपको आज फायदा मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक-9
कन्या:- आज जल्दबाजी में किसी प्रकार का निर्णय लेने से बचें। संयम और समझदारी से आप स्थिति को अनुकूल बना पाएंगे। शिक्षा के मामले में इस राशि के छात्रों को आज मन को संयमित रखना होगा नहीं तो मानसिक भटकाव की वजह से पढाई में मन नहीं लगेगा। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए खर्चीला होगा। वैसे आज तकनीकी कार्यों में आपकी बुद्धि अच्छी चलेगी और आप सफलता एवं तारीफ भी प्राप्त कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक-8
तुला:- प्रेमी और जीवनसाथी के साथ रोमांटिक वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आपकी कोई चाहत भी आज पूरी होने वाली है। महिलाओं को आज मायके की ओर से सपोर्ट और सहयोग मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण काम में आपको आज सफलता मिलेगी। आपको आज अपनी व्यवहार कुशलता का भी फायदा मिलेगा। आर्थिक विषयों से संबंधित कार्य आज आपके पूरे होंगे। आपको आज दोस्तों से सहयोग मिलेगा। और आप आज किसी जरूरतमंद की मदद भी करेंगे।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक-1
वृश्चिक:- आर्थिक मामलों में आपको आज नुकसान हो सकता है इसलिए आपको आज धन संबंधी मामलों में सतर्क रहना चाहिए। आपको आज कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी अथवा सहयोगी की वजह से तनाव मिल सकता है। किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचना होगा। लव लाइफ में आज आपको वाणी पर कंट्रोल करना होगा नहीं तो आपस में मतभेद हो सकता है। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक-6
धनु:- आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई जिम्मेदारी या प्रोजेक्ट मिल सकता है। घर परिवार में आज जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा और आप जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज भी प्लान कर सकते हैं। आपको किसी निकट संबंधी की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। पूर्व में किया हुआ कोई काम या निवेश आपको आज लाभ प्रदान करेगा।आपको कार्यक्षेत्र और कारोबार में अप्रत्याशित लाभ दिलाने वाला रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक-9
मकर:- आप आज लाभ पाने के लिए कोई जोखिम भरा कदम भी उठा सकते हैं। आपको आज बिजली उपकरण से संबंधित काम में लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। जो जातक लोन लेने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी आपको आज कुछ नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि आज कानूनी मामलों में किसी प्रकार का जोखिम लेने से बचें।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक-8
कुम्भ:- आपका पारिवारिक जीवन भी आज सुखद होगा आपको किसी सगे संबंधी की ओर से अच्छी खबर मिलेगी। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको भी आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। बिजनेस में काम के सिलसिले में की गई यात्रा सफल होगी। लेकिन आपके लिए सलाह है कि किसी पर भी आंख बंदकर भरोसा करने से बचें, नहीं तो आर्थिक मामलों में धोखा मिल सकता है। खानपान में भी आपको आज संयम रखने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक-1
मीन:- आपको सहयोगियों और सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपको आज किसी सामाजिक काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। भौतिक सुख साधनों में आज आपके वृद्धि होगी और आपको आज पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग और मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम आज पूरा हो सकता है। लव लाइफ में आज आपके प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आपको ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।
मोबाइलः 9893118788
-09 मई 2025 का पंचाग-
वारः शुक्रवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: वैशाख मास-शुक्ल पक्ष।
तिथि: द्वादशी अपराह्न 02:56 बजे तक, तत्पश्चात त्रयोदशी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि:- कन्या राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: हस्त नक्षत्र अर्द्धरात्रि 12:09 बजे तक, तत्पश्चात चित्रा रहेगा।
योगः वज्र अर्द्धरात्रि उत्तर 02:58 बजे तक, तत्पश्चात सिद्धि योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:49 वजे से मध्याह्न 12:42 बजे तक।
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:36 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:54 बजे।
राहूकालः प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
तीज त्योहार: मोहिनी एकादशी पारण, प्रदोष व्रत।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।