आपके सितारेः सोमवार, 19 मई 2025 का राशिफल

19 मई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 20 मई, 2025 का पंचांग भी।

May 18, 2025 - 23:17
 0
आपके सितारेः सोमवार, 19 मई 2025 का राशिफल

मेष:
ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ के संकेत हैं। पारिवारिक तनाव में कमी आएगी। संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों के लिए सकारात्मक समाचार मिल सकता है, मित्रों से सहयोग मिलेगा। छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। नए मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, लेकिन शत्रु पक्ष से सतर्क रहना होगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का लाल | भाग्यशाली अंक – 8

वृषभ:
बहुप्रतीक्षित खुशी मिल सकती है। कारोबार, विशेषकर वस्त्र और बिजली से जुड़ा व्यापार करने वालों के लिए लाभदायक समय रहेगा। लव लाइफ भी बेहतर रहेगी, प्रेमी से सहयोग और समय मिल सकता है। रचनात्मक गतिविधियों में मन लगा रहेगा।
भाग्यशाली रंग – बैंगनी | भाग्यशाली अंक – 5

मिथुन:
लंबी यात्रा की योजना फिलहाल टालनी चाहिए। कार्यक्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा का योग बन रहा है। सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान में वृद्धि संभव है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। घर में मेहमान का आगमन हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ की संभावना है।
भाग्यशाली रंग – स्लेटी | भाग्यशाली अंक – 1

कर्क:
दोस्तों और पारिवारिक सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। साझेदारी वाले व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। घरेलू मुद्दों पर समय और धन खर्च करना पड़ सकता है। बच्चों के साथ यात्रा या मनोरंजन की योजना बन सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना जरूरी होगा। वाहन पर खर्च होने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग – भूरा | भाग्यशाली अंक – 2

सिंह:
पारिवारिक कार्यों के निर्वहन में वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग मिलेगा। यात्रा की योजना बन सकती है। बिजनेस में मुनाफा बढ़ने के योग हैं। वाहन किसी को देने से परहेज करें, नुकसान हो सकता है। बच्चों की सेहत और उनके संगत पर विशेष ध्यान देना होगा। आर्थिक लेन-देन में सावधानी आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग – लाल | भाग्यशाली अंक – 5

कन्या:
स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही से बचें। किसी ज़रूरतमंद की सहायता करने का अवसर मिलेगा। करियर में उन्नति का योग है। मित्रों व संबंधियों से सहयोग की संभावना है। छात्रों को पढ़ाई में गंभीरता रखनी चाहिए। कोई महत्वपूर्ण कार्य बाधित हो सकता है। रुचिकर भोजन की ओर आकर्षण बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा | भाग्यशाली अंक – 3

तुला:
पारिवारिक व सामाजिक दायित्वों के कारण मानसिक उलझन रह सकती है। आवश्यक यात्रा का योग बन रहा है। नया काम शुरू करने से पहले सावधानी जरूरी होगी। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। भाई-बहनों के साथ पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार की उम्मीद है।
भाग्यशाली रंग – क्रीम | भाग्यशाली अंक – 7

वृश्चिक:
खुशियों की श्रृंखला मिलने की संभावना है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। साझेदारी से जुड़े कामों में फिलहाल दूरी बनाना बेहतर रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। यात्रा का संयोग भी बन रहा है। प्रॉपर्टी या गृह निर्माण से लाभ संभव है।
भाग्यशाली रंग – बादामी | भाग्यशाली अंक – 6

धनु:
व्यवसाय में नए कार्य की योजना बन सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद रुके हुए काम पूरे कराएगा। सुख-सुविधाओं का आनंद मिलेगा। वाहन सुख भी प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में यदि तनाव चल रहा है तो सुधार संभव है। प्रेम संबंधों के लिए भी अनुकूल दिन है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला | भाग्यशाली अंक – 7

मकर:
सेहत के प्रति लापरवाही से बचें, विशेषकर खानपान पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य का माहौल रहेगा। लोहे के व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए लाभकारी दिन है। प्रेम जीवन में कुछ मतभेद संभव हैं।
भाग्यशाली रंग – धूमल | भाग्यशाली अंक – 10

कुम्भ:
संपर्कों का दायरा विस्तृत होगा। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे लेकिन कोई विशेष हानि नहीं कर पाएंगे। चतुराई से लाभ मिलेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट संभव है। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा।
भाग्यशाली रंग – कत्थई | भाग्यशाली अंक – 18

मीन:
नए कार्य की शुरुआत लाभकारी रहेगी। व्यापार में बदलाव करने की योजना भी सार्थक होगी। मन अध्यात्म की ओर आकर्षित रहेगा, धार्मिक यात्रा भी संभव है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति मिलेगी। प्रेम जीवन संतुलित रहेगा।
भाग्यशाली रंग – नारंगी | भाग्यशाली अंक – 12

– दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। मोबाइलः 9893118788

-20 मई 2025 का पंचांग-

वारः मंगलवार

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: ज्येष्ठ मास-कृष्ण पक्ष।

तिथि: सप्तमी प्रात: 05:51 बजे तक तत्पश्चात अष्टमी कल तड़के 04:55 बजे तक तत्पश्चात नवमी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: प्रात: 07:35 बजे तक मकर तत्पश्चात कुम्भ राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: धनिष्ठा नक्षत्र शाम 07:32 बजे तक तत्पश्चात शतभिषा रहेगा।

योगः इंद्र अर्द्धरात्रि 02:50 बजे तक तत्पश्चात वैधृति योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:48 से मध्याह्न 12:42 बजे तक।

दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: द्विपुष्कर योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:30 बजे।
सूर्यास्तः सायं 7:00 बजे।

राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

तीज त्योहार: कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

पंचकः आज प्रात: 07:35 बजे से प्रारम्भ।

मूल: कोई नहीं है।

दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor