आपके सितारेः शनिवार, 10 मई 2025 का राशिफल

10 मई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 11 मई, 2025 का पंचांग भी।

May 9, 2025 - 23:05
 0
आपके सितारेः शनिवार, 10 मई 2025 का राशिफल

मेष:- विरोधियों और शत्रुओं से भी आपको सतर्क रहना होगा। आपकी कमाई आज बढेगी और आपको आज तकनीकी काम में सफलता मिलेगी। व्यक्तिगत संबंधों को मजबूत बनाए रखने में आप सफल रहेंगे। आपको आज कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी में आपको आज दूसरों के मामलों से दूर रहना चाहिए। लव लाइफ में आज नई ताजगी आएगी और आप अपने रिश्ते को लेकर कुछ विचार कर सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक-1

वृषभ:- आज अपने करियर और कारोबार में लाभ और तरक्की पाने का मौका मिलेगा। आपको आज नौकरी में सहकर्मियों और विशेष तौर पर महिला सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आपको आज अपने पूर्व कार्यों का भी फायदा मिलेगा। वैवाहिक जीवन आपका आज सुखद होगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी पारिवारिक समस्या का निदान करेंगे। ससुराल पक्ष से आज सहयोग मिलेगा। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको सफलता मिल सकती है।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-2

मिथुन:- आपको आज चतुराई और बुद्धिमत्ता से करियर में लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख और प्रेम बना रहेगा। आप अपने कार्यों के प्रति सक्रिय रहेंगे और अपनी विश्लेषणात्मक शक्ति से अपना करियर में प्रगति करेंगे। आप उन क्षेत्रों में काम करेंगे जहां से आपको लाभ मिलेगा। आपको आज मनपसंद भोजन मिलने से भी आनंद मिलेगा। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है और उपहार भी प्राप्त कर सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक-6

कर्क:- अपनी योजना और परिश्रम का पूरा प्रतिफल मिलेगा। आप आज अपनी ऊर्जा और साहसिक निर्णय से भी लाभ ले पाएंगे। पारिवारिक जीवन में आपको आज भाई बहनों से सहयोग मिलेगा। नौकरी में आपको आज वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। कारोबार में आज आपकी कमाई में वृद्धि होगी। आपको आज अपनी रचनात्मक क्षमता का भी लाभ मिलेगा। लेकिन सलाह है कि आज आप जोखिम वाले काम में हाथ डालने से बचें।

भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक-9

सिंह:- आपको आज कोई बड़ी खुशी मिल सकती है जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे। बिजनेस के मामले में आपको आज सफलता मिलेगी, आपकी कमाई में वृद्धि होगी। लव लाइफ में आज आप प्रेमी के साथ सुखद पल बिताएंगे। बच्चों की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी और आप परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। आपको आज पिता से भी सहयोग और लाभ मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान बढेगा।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-5

कन्या:- अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक क्षमता का फायदा होगा। आपके वैवाहिक संबंध मधुर बने रहेंगे। आप बिजनेस में कमाई कर पाएंगे। आपको आज जल और तरल चीजों के कारोबार से लाभ मिल सकता है। नौकरी में आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा। आप तकनीकी कार्यों में भी आज सफलता पाएंगे। अचानक यात्रा का संयोग बनेगा। बीमार जातकों के स्वास्थ्य में आज सुधार होगा। प्रतियोगिता में आपको आज सफलता मिलेगी।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक-6

तुला:- आपको आज जीवनसाथी से सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। जो जातक बीमार चल रहे है उनकी सेहत में आज सुधार होगा। जो लोग नौकरी के लिए प्रयास कर रहे है उनको आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है। दोस्तों के साथ आप आज मनोरंजक समय बिताएंगै। नौकरी में आपको कुछ तनाव मिल सकता है। कोई नया काम आपके ऊपर अचानक ही आ सकता है। महिलाओं को आज मायके से लाभ मिल सकता है। का दिन बहुत खर्चीला रहेगा।

भाग्यशाली रंग- जरिम कलर, भाग्यशाली अंक-6

वृश्चिक:- आज अपने काम से काम रखना चाहिए, दूसरों के मामलों में हाथ डालने से आपको परेशानी हो सकती है। आपको आज सरकारी काम में कुछ परेशानी हो सकती है। घर परिवार में आपको आज वाणी पर कंट्रोल करना चाहिए नहीं तो किसी करीबी व्यक्ति के साथ मनमुटाव हो सकता है। बिजनेस में आपको आज फंसा हुआ धन मिल सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज आप खान पान पर संयम रखें नहीं तो स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-9

धनु:- पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ सहयोग की जरूरत होगी। आपको आज ससुराल पक्ष से आपको आज सहयोग मिलेगा, आपके रिश्ते में भी प्रेम और सहयोग बना रहेगा। आपको किसी कारणवश अपनी योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। नौकरी कारोबार में आपको अपने अहम को साइड करके काम करना होगा नहीं तो आपका इहो हर्ट हो सकता है। आज आप घरेलू जरूरतों की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। बिजनेस में कमाई आज अच्छी रहेगी।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक-3

मकर:- आज कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे आपके ऊपर आज काम का दबाव रह सकता है। वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार का तनाव चल रहा है तो आज वह दूर हो सकता है। लव लाइफ में आपके आज प्रेम बना रहेग। धर्म कर्म के विषयों में आपकी रुचि रहेगी। किसी शुभ और मांगलिक काम में भाग लेने का मौका मिल सकता है। आप अपने किसी शौक को पूरा करने के लिए धन खर्च करेंगे।अपनी मेहनत और लगनशीलता से लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक-8

कुम्भ:- आज आर्थिक लाभ का भी मौका प्राप्त होग। दोस्तों और निकट संबंधियों से आप आज सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। आपको आज निर्णय लेने में उतावलेपन से बचना चाहिए। जो लोग किसी तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको आज अपने ज्ञान और अनुभव का लाभ मिलेगा। कोई पुराना मित्र आपके काम आ सकता है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक-7

मीन:- जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। आपकी आपकी चाहत पूरी होने से भी आपको आज खुशी मिेलेगी। कार्यक्षेत्र में आप आज सहकर्मियों से तालमेल बनाए रख पाएंगे और आपको उनसे अपेक्षित सहयोग भी प्राप्त। आप आज जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय भी बिता सकते हैं। बच्चों की सेहत और उनसे संबंधित विषयों को लेकर चिंता हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक-9

 

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।

मोबाइलः 9893118788

 

-11 मई 2025 का पंचांग-

वारः रविवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: वैशाख मास - शुक्ल पक्ष।

तिथि: चतुर्दशी रात्रि 08:01 बजे तक, तत्पश्चात पूर्णिमा तिथि रहेगी।

चंद्र राशि:- तुला राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: स्वाति नक्षत्र कल प्रात: 06:17 बजे तक, तत्पश्चात विशाखा रहेगा।

योगः व्यतिपात कल प्रात: 05:01 मिनट तक तत्पश्चात वरियान योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:48 बजे से मध्याह्न 12:42 बजे तक।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:34 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:56 बजे।

राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक। 

तीज त्योहार: नृसिंह जयंती, छिन्नमस्ता जयंती।

विशेष दिवस: मातृ दिवस।

भद्राः रात्रि 08:01 बजे से कल प्रात: 09:14 बजे तक।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor