आपके सितारेः 08 फरवरी 2025 का राशिफल
08 फरवरी 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र से- आपके सितारे। साथ में 09 फरवरी 2025 का पंचांग भी।
मेष:- आज कार्य क्षेत्र में अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का लाभ मिलेगा। मेहनत के चलते भाग्य चमकेगा। घर गृहस्थी का सुख मिलेगा। बदलते माहौल से सतर्क रहें। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है।
आज का शुभ रंग: लाल।
आपके लिए शुभ व्यापार: रेलवे से जुड़े कार्य।
आज का उपाय: चींटियों को भुना हुआ मीठा आटा खिलाएं।
वृष:- आज कार्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व बढ़ सकते हैं, जिससे आपका कार्य क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। प्रतियोगिता का परिणाम श्रेष्ठ निकलेगा। स्वास्थ्य पर मौसम की प्रतिक्रिया होगी। यात्रा में सावधानी बरतें।
आज का शुभ रंग: काला।
आपके लिए शुभ व्यापार: नृत्य।
आज का उपाय: स्फटिक की माला गले में धारण करें।
मिथुन:- आज कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारियों से निकटता बढ़ेगी। कार्य आरंभ कीजिए, भाग्य प्रतीक्षारत है। मेहनत के चलते भाग्य का सितारा चमकेगा। मांगलिक में जाने का निमंत्रण। प्रेम संबंधों में निकटता आएगी।
आज का शुभ रंग: हल्का हरा।
आपके लिए शुभ व्यापार: खेती किसानी।
आज का उपाय: सफाई कर्मी को भोजन खिलाएं।
कर्क:- आज कार्य क्षेत्र में कोई अधूरा पड़ा कार्य पूरा हो सकता है। राजनीतिक क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है, जिससे आपका समाज में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में बदलते परवेश में सावधान रहें।
आज का शुभ रंग: सफेद।
आपके लिए शुभ व्यापार: घूम कर करने वाले कारोबार।
आज का उपाय: सफेद चन्दन माथे पर लगाएं।
सिंह:- आज पहले से सोचे समझे कार्य में सफलता मिलेगी। राजनीति में सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में आमदनी अच्छी होगी। साझे में कामकाज की रूपरेखा बनेगी। किसी विपरीत लिंग साथी से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।
आज का शुभ रंग: गेहूंआ।
आपके लिए शुभ व्यापार: गन्ने की पिराई।
आज का उपाय: काली गाय को पालें या उसकी सेवा करें।
कन्या:- आज बड़े अधिकारी की घनिष्ठता से बचें। कर्तव्य का पालन करें। स्वास्थ्य नियमों का पालन करें। धन एवं उपहार का लाभ मिलेगा। यात्रा में नए मित्र बनेंगे। राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी होगी।
आज का शुभ रंग: हल्का नीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: सीमेंट की बनी वस्तुओं का कारोबार।
आज का उपाय: किसी गरीब को नमक का दान करें।
तुला:- आज मेहनत के चलते आगम प्राप्ति की नई रूपरेखा बनेगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। संतान की उच्च शिक्षा पर जमा पूंजी खर्च होने के संकेत मिल रहे हैं। आमदनी का नया रास्ता खुलेगा। स्वास्थ्य पर मौसम का प्रभाव पड़ेगा।
आज का शुभ रंग: नारंगी।
आपके लिए शुभ व्यापार: भवन निर्माण।
आज का उपाय: नाली में नीला फूल गिराएं।
वृश्चिक: आज मेहमान के आने से सरस वातावरण बनेगा। मंगलोत्सव मिलन मन खुश करेगी। व्यवसाय में नया अनुबंध होगा। उधार में दिया गया धन कठिनाई से मिलेगा। नवीन व्यापार अथवा उद्योग शुरू कर सकते हैं।
आज का शुभ रंग: गेरुआ लाल।
आपके लिए शुभ व्यापार: नमकीन बनाने का कारोबार।
आज का उपाय: श्री राम जी की आराधना करें।
धनु:- आज समय का सही उपयोग करने वाला मान सम्मान पाएगा। मित्र सहयोग से धन लाभ का रास्ता खुलेगा। लोकोपवाद से बचे रहें। अविवाहित लोगों को शुभ समाचार मिलेगा।
आज का शुभ रंग: धानी।
आपके लिए शुभ व्यापार: गल्ले का कारोबार।
आज का उपाय: अपने गुरु को पीले वस्त्र दक्षिणा सहित दान करें।
मकर: आज ग्रह गोचर का प्रभाव अनुकूल रहेगा। भाग्य का अच्छा विकास होगा। घर गृहस्थी में हास्य रस बढ़ेगा। पुराना विवाद सुलझ जाएगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है।
आज का शुभ रंग: नीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: जूते का कारोबार।
आज का उपाय: पीपल पर मीठा जल चढ़ाएं।
कुंभ:- आज कार्य क्षेत्र में नए सहयोगी बनेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण सफलता हाथ लग सकती है। यात्रा छोटी, लाभदायक रहेगी। मंगलोत्सव में जाना होगा। शादी संबंध का विचार बनेगा।
आज का शुभ रंग: सिल्वर ग्रे।
आपके लिए शुभ व्यापार: मजदूर वर्ग से जुड़े कार्य।
आज का उपाय: कड़वे तेल में अपना चेहरा देखकर दान करें।
मीन:- आज कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्ति में अच्छा रहेगा। भूमि, वाहन, भवन आदि का सुख मिलेगा। राजनीति में रुतबा बढ़ेगा। सेहत का ध्यान रखें। किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है।
आज का शुभ रंग: केसरिया।
आपके लिए शुभ व्यापार: अध्यापन कार्य।
आज का उपाय: बृहस्पति मंत्र का 108 बार जप करें।
-डॉ० अरविन्द मिश्र
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद
पंचांगः रविवार, 9 फरवरी 2025
विक्रम संवत: 2081
सूर्य उत्तरायण: सूर्य उत्तरगोल में।
माघ मास-शुक्ल पक्ष।
तिथि: द्वादशी सायं 7:25 बजे तक, उपरांत त्रियोदशी रहेगी।
नक्षत्र: आद्रा सायं 5:52 बजे तक, उपरांत पुनर्वसु रहेगा।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।
योग: विशकुंभ दोपहर 12:06 बजे तक, उपरांत प्रीति रहेगा।
चंद्रमा मिथुन राशि में रहेगा।
पर्व: कोई नहीं।
राहुकालम: सायं 4 बजकर 40 मिनट से 6 बजकर 03 मिनट तक।
अग्निवास: पाताल में।
भद्रावास: स्वर्ग में।
ग्रह गोचर: सूर्य मकर राशि, मंगल मिथुन, बुध मकर राशि, बृहस्पति वृष राशि, शुक्र मीन राशि, शनि कुंभ राशि, राहु मीन राशि, केतु कन्या राशि आदि नवग्रह गोचर कर रहे हैं।