आपके सितारेः 15 फरवरी 2025 का राशिफल
15 फरवरी 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र से- आपके सितारे। साथ में 16 फरवरी 2025 का पंचांग भी।

मेष:- आज कार्य क्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। पारिवारिक समस्या को अधिक न बढ़ने दें। प्रेम संबंधों में अत्यधिक भावुकता से बचें।
शुभ रंग: क्रीम।
शुभ व्यापार: फिल्म उद्योग।
उपाय: विष्णु शास्त्रनाम का पाठ करें।
वृष:- आज व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
शुभ रंग: हल्का लाल।
शुभ व्यापार: शिक्षण कार्य।efiftee
उपाय: भगवान सत्य नारायण की कथा करें। अथवा कराएं।
मिथुन:- आज वाहन सुख में वृद्धि होगी। यात्रा करते समय कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें। सामाजिक कार्य में आपकी अग्रणी भूमिका रहेगी। विवाह की बाधा किसी प्रियजन के सहयोग से दूर होगी।
शुभ रंग: पर्पल।
शुभ व्यापार: इमारती सामान।
उपाय : सूर्य नारायण की पूजा करें।
कर्क:- आज किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता बनी रहेगी। किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा।
शुभ रंग: गुलाबी।
शुभ व्यापार: दांतों के क्लीनिक।
उपाय: सूर्य के अस्त होने के बाद राहु मंत्र का 108 बार जप करें।
सिंह:- आज पैतृक धन संपत्ति मिल सकती है। रोजगार की तलाश पूरी होगी। किसी विपरीत लिंग साथी से शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में सुधार होगा। भूमि संबंधी विवाद सुलझ सकता है।
शुभ रंग: गोल्डन।
शुभ व्यापार: पुस्तक प्रकाशक।
उपाय: मंदिर में हवन सामग्री का दान करें।
कन्या:- आज दांपत्य जीवन में प्रगाढ़ता आएगी। ससुराल पक्ष से किसी मांगलिक कार्यक्रम का आमंत्रण प्राप्त होगा। धन लाभ होगा।
शुभ रंग: मूंगिया।
शुभ व्यापार: एयर कंडीशनर।
उपाय: श्री हनुमान जी को गुलाब की माला अर्पित करें।
तुला:- आज सहोदर भाई बहनों के साथ किसी पर्यटन स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। कृषि कार्य में परिजनों एवं मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। धन संपत्ति में वृद्धि होगी।
शुभ रंग: हल्का लाल।
शुभ व्यापार: चाय/कॉफी पार्लर।
उपाय: छोटी-छोटी कन्याओं को बर्फी का दान करें।
वृश्चिक: आज पेट संबंधी समस्या को हल्के में न लें। यात्रा के योग हैं। नौकरी के लिए दिए गए साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्र में संलग्न लोगों का पद एवं कद बढ़ेगा।
शुभ रंग काला।
शुभ व्यापार: एकाउंटेंट।
उपाय: आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।
धनु:- आज घूम कर व्यापार करने वाले लोगों को धन लाभ होगा। जुआ सट्टा खेलने से बचें। किसी प्रियजन का घर आगमन होगा।
शुभ रंग: कत्थई
शुभ व्यापार: ब्यूटी पार्लर।
उपाय: एक पानी नारियल मौली बांधकर काले तिल चिपका कर श्री गणेश जी अर्पित करें।
मकर: आज कार्य क्षेत्र में नए लोगों से मुलाकात होगी। व्यापार में परिवर्तन संभव है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सहयोग कर सकते हैं।
शुभ रंग: सफेद।
शुभ व्यापार: चिकित्सा उपकरणों के व्यापारी।
उपाय: हरा रुमाल अपने पास रखें। साबुत मूंग की दाल दान करें।
कुंभ:- आज संतान के दायित्व पूर्ति होगी। प्रेम संबंधों में आया तनाव दूर होगा। किसी उच्च पदस्थ व्यक्ति से भेंट होगी।
शुभ रंग: हल्का नीला।
शुभ व्यापार: भवन निर्माण।
उपाय: पीले कपड़े में बेसन के लड्डू रख कर दक्षिणा सहित ब्राह्मण को दान करें।
मीन:- आज कोर्ट कचहरी के मामले में भागदौड़ सार्थक सिद्ध होगी। खेल जगत से जुड़े लोगों को उच्च सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा।
शुभ रंग: नारंगी।
शुभ व्यापार: चर्म उद्योग।
उपाय: श्री राम जी आराधना करें।
-डॉ० अरविन्द मिश्र
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद
16 फरवरी 2025 का पंचांग
विक्रम संवत: 2081
सूर्य उत्तरायण: सूर्य उत्तरगोल में।
फाल्गुन मास - कृष्ण पक्ष।
तिथि: चतुर्थी तिथि रहेगी।
नक्षत्र: हस्त नक्षत्र।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।
योग: सुकर्मा योग प्रातः 07:31 बजे तक, तत्पश्चात धृति योग रहेगा।
चंद्रमा कन्या राशि।
पर्व: नहीं है।
राहुकालम: प्रातः 4 बजकर 43 से 06 बजकर 08 मिनट तक।
अग्निवास: आकाश में।
भद्रावास: पाताल में।
ग्रह गोचर: सूर्य कुम्भ राशि, मंगल मिथुन, बुध कुंभ राशि, बृहस्पति वृष राशि, शुक्र मीन राशि, शनि कुंभ राशि, राहु मीन राशि, केतु कन्या राशि आदि नवग्रह गोचर कर रहे हैं।