आपके सितारेः 03 फरवरी 2025 का राशिफल
03 फरवरी 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र से- आपके सितारे। साथ में 04 फरवरी 2025 का पंचांग भी।
मेष:- आज कार्य क्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट रह सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। आय के अपेक्षा व्यय अधिक होगा। रिश्तो में अकारण तनाव उत्पन्न हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले में लापरवाही ना करें।
आज का शुभ रंग: स्लेटी।
आपके लिए शुभ व्यापार: भूमि का क्रय विक्रय।
आज का उपाय: काले घोड़े की नाल का छल्ला धारण करें।
वृष:- आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धन संबंधी समस्या का समाधान होगा। नौकरी में पदोन्नति का शुभ संकेत मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में नए सहयोगी बनेंगे। कृषि कार्य में मित्र एवं परिजनों का सहयोग मिलेगा।
आज का शुभ रंग: नारंगी।
आपके लिए शुभ व्यापार: गन्ने की पिराई।
आज का उपाय: भगवान शिव जी को जल अर्पित करें।
मिथुन:- आज भूमि, भवन, वाहन आदि के क्रय-विक्रय की योजना बन सकती है। व्यापार में आई बाधा दूर होगी। माता का स्वास्थ्य खराब होने से मन खिन्न रहेगा। यात्रा में सावधानी बरतें, गिरने से से चोट लग सकती है।
आज का शुभ रंग: धानी।
आपके लिए शुभ व्यापार: वाहनों की मरम्मत की वर्कशॉप।
आज का उपाय: नमक का दान करें।
कर्क:- आज आध्यात्मिक कार्य में अवरुचि बढ़ेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का अवसर प्राप्त होगा। व्यापार में अच्छी आमदनी होने के संकेत मिल रहे हैं। आपकी कोई अभिलाषा पूरी होगी।
आज का शुभ रंग: सफेद।
आपके लिए शुभ व्यापार: कागज का कारोबार।
आज का उपाय: अपनी माता के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लें।
सिंह:- आज शेयर, लाटरी, दलाली आदि से यकायक धन मिल सकता है। व्यापार में समयबद्ध तरीके से कार्य करें। अच्छी आमदनी होगी। नौकरी में पदोन्नति के साथ मनचाहे स्थान पर तैनाती हो सकती है। स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा।
आज का शुभ रंग: केसरिया लाल।
आपके लिए शुभ व्यापार: कार शोरूम।
आज का उपाय: किसी गरीब को काला सफेद कंबल दान करें।
कन्या:- आज राज समाज में सम्मान बढ़ेगा। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। कोई अधूरा कार्य पूरा होने से मनोबल में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। किसी प्रियजन से धन अथवा उपहार मिल सकते हैं।
आज का शुभ रंग: गेरुआ लाल।
आपके लिए शुभ व्यापार: नमक का कारोबार।
आज का उपाय: किसी गरीब को हींग दान करें।
तुला:- आज कार्य क्षेत्र में अकारण किसी से कहासुनी हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में आ रही बाधा शासन सत्ता में बैठे व्यक्ति के सहयोग से दूर होगी। मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी।
आज का शुभ रंग: सिल्वर।
आपके लिए शुभ व्यापार: होटल।
आज का उपाय: शुक्र यन्त्र की गुलाब की पुष्पों से पूजा करें।
वृश्चिक: आज रुका हुआ धन मिल सकता है। राजनीतिक क्षेत्र में पद एवं कद बढ़ सकता है। सत्ता शासन का लाभ मिलेगा। पैतृक धन संपत्ति मिलने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। दांपत्य जीवन में सुख एवं सामंजस्य बढ़ेगा।
आज का शुभ रंग: लाल।
आपके लिए शुभ व्यापार: मूर्ति निर्माण कार्य।
आज का उपाय: दक्षिण मुखी हनुमान जी को लाल मिठाई का भोग लगाएं।
धनु:- आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। जोखिमपूर्ण कार्य में सफलता मिलने से आपके मनोबल में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। सुख सुविधा की वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।
शुभ रंग: हल्का हरा।
आज का उपाय: घर में गायत्री मंत्र से यज्ञ करें।
मकर: आज पुराना वाहन बेचकर नया वाहन खरीद सकते हैं। किसी विपरीत लिंग साथी से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। रोजी रोजगार की तलाश पूरी होगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। यात्रा में नए मित्र बनेंगे।
आज का शुभ रंग: आसमानी नीला।
आज का शुभ व्यापार: जूते का कारोबार।
आज का उपाय: श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कुंभ:- आज कार्य क्षेत्र यकायक कोई महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगेगी। व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे। मित्रों के साथ पर्यटन अथवा मनोरंजन का लुत्फ उठाएंगे। कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी।
आज का शुभ रंग: नीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी सामग्री का कारोबार।
आज का उपाय: भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा करें।
मीन:- आज मनपसंद भोजन प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से किसी प्रियजन का घर आगमन होगा। व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे। वस्त्र, आभूषण का लाभ होगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
आज का शुभ रंग: पीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: विवाह स्थल से संबंधित कार्य।
आज का उपाय: भगवान शिव को हल्दी मिश्रित दुग्ध से अभिषेक करें।
-डॉ० अरविन्द मिश्र
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद
भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान, शॉप नं. 21, ब्लॉक नं. 25, ग्राउंड फ्लोर (निकट आहार रेस्टोरेंट), संजय प्लेस, आगरा।
परामर्श समयः- प्रातः10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक।
मो० 9412343560, 7669288638
पंचांगः मंगलवार, 4 फरवरी 2025
विक्रम संवत: 2081
सूर्य उत्तरायण: सूर्य उत्तरगोल में।
माघ मास-शुक्ल पक्ष।
तिथ: सप्तमी रहेगी।
नक्षत्र: अश्विनी रात्रि 9:49 बजे तक, उपरांत भरनी रहेगा।
दिशाशूल :उत्तर दिशा में।
योग: शुभ रहेगा ।
चंद्रमा मेष राशि में रहेगा।
पर्व: कोई नहीं।
राहुकालम: दोपहर 3 बजकर 16 मिनट से 04 बजकर 37 मिनट तक।
अग्निवास: पृथ्वी पर।
भद्रावास: स्वर्ग में।
ग्रह गोचर: सूर्य मकर राशि, मंगल मिथुन, बुध मकर राशि, बृहस्पति वृष राशि, शुक्र मीन राशि, शनि कुंभ राशि, राहु मीन राशि, केतु कन्या राशि आदि नवग्रह गोचर कर रहे हैं।