आपके सितारेः 04 जनवरी 2024 का राशिफल

04 जनवरी 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र से- आपके सितारे। साथ में 05 जनवरी 2025 का पंचांग भी।

Jan 3, 2025 - 23:09
 0
आपके सितारेः 04 जनवरी 2024 का राशिफल

मेष:- आज आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। वस्त्र आभूषण खरीदने की अभिलाषा पूरी होगी। राजनीति में वर्चस्व बढ़ेगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिल सकती है।

शुभ रंग: नारंगी।

शुभ व्यापार: पैकेजिंग मटेरियल से जुड़े कार्य।

उपाय: धुनैला रत्न सोने में बनवा कर धारण करें।

वृष:- आज प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। परिवार में किसी वरिष्ठ परिजन का यकायक स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा।

शुभ रंग: नीला।

शुभ व्यापार: टायर की शॉप।

उपाय: मकनातीस रत्न पंच धातु में बनवाकर धारण करें।

मिथुन:- आज प्रेम संबंधों में शक संदेह बढ़ सकता है। नवीन व्यापारिक योजना को गुप्त रूप से आगे बढ़ाएं, अन्यथा विरोधी उसमें बाधक बन सकते हैं।

शुभ रंग: हल्का हरा।

शुभ व्यापार: रियल एस्टेट।

उपाय: नीले रंग का मरगज रत्न अष्ट धातु में बनवाकर धारण करें।

कर्क:- आज परिवार में कोई सुखद घटना घट सकती है। मनपसंद भोजन प्राप्त होगा। उधार दिया गया धन वापस न मिलने से मन कुछ खिन्न रहेगा।

शुभ रंग: गेहुंआ।

शुभ व्यापार: आयुर्वेद औषधि व्यापार।

उपाय: एक ओपल रत्न चांदी में बनवा कर धारण करें।

सिंह:- आज संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी। शेयर, लॉटरी, दलाली आदि से अच्छी आमदनी हो सकती है। सुख सुविधा में वृद्धि होगी।

शुभ रंग: लाल।

शुभ व्यापार: सरकारी नौकरी।

उपाय: नरम रत्न सोने में बनवाकर धारण करें।

कन्या:- आज सामाजिक कार्यों में आपके द्वारा दिए जा रहे सहयोग के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। पैतृक धन संपत्ति विवाद सुलझने से आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

शुभ रंग: दूधिया सफेद।

शुभ व्यापार: रेस्टोरेंट।

उपाय: सफेद दांतला चांदी बनवाकर धारण करें।

तुला:- आज किसी प्रियजन से आर्थिक मदद लेने में सफल होंगे। भूमि, भवन, वाहन के क्रय विक्रय से लाभ होगा। लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेश यात्रा के योग बनेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी।

शुभ व्यापार: सरकारी देकेदारी।

उपाय: यमनी तांबे में अथवा चांदी में बनवाकर धारण करें।

वृश्चिक: आज परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नौकरी में पदोन्नति के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।

शुभ रंग: गौ मूत्र रंग।

शुभ व्यापार: मेडिकल स्टोर।

उपाय: कटैला रत्न चांदी में बनवाकर धारण करें।

धनु:- आज परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। रुका हुआ धन मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। किसी विपरीत लिंग साथी से निकटता बढ़ेगी।

शुभ रंग: धानी रंग।

शुभ व्यापार: पैकिंग।

उपाय: बेरूज रत्न पंच धातु में बनवा कर धारण करें।

मकर: आज दांपत्य जीवन में प्रेम एवं आकर्षण बढ़ेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में किए गए प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। विद्यार्थी वर्ग अध्ययन में व्यस्त रहेंगे।

शुभ रंग: बैंगनी।

शुभ व्यापार: मजदूरी।

उपाय: हॉलदिली अथवा हालन रत्न चांदी बनवाकर धारण करें।

कुंभ:- आज मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारागार में बंद लोग मुक्त हो सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा न करें, अन्यथा वह दगा कर सकता है।

शुभ रंग: संतरी रंग।

शुभ व्यापार: स्कूल कालेजों से संबंधित कार्य।

उपाय: पीले रंग कहरुवा अर्थात तृणमणि रत्न सोने में बनवाकर धारण करें।

मीन:- आज व्यर्थ वाद-विवाद से बचें, अन्यथा प्रतिष्ठा को हानि पहुंच सकती है। यात्रा में अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा घातक सिद्ध हो सकता है। प्रेम संबंधों में कोई सुखद घटना घट सकती है।

शुभ रंग: संतरी।

शुभ व्यापार: टाइलों और पेंट की दुकान।

उपाय: एक लाल हकीक चांदी में बनवाकर धारण करें ।

-डॉ० अरविन्द मिश्र

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद

भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान,शॉप नं.21, ब्लॉक नं.25,ग्राउंड फ्लोर (निकट आहार रेस्टोरेंट), संजय प्लेस, आगरा।

परामर्श समय प्रातः10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक।

मो० 9412343560

05 जनवरी 2024 का पंचांग

वारः रविवार।

विक्रम संवतः 2081

शक संवतः1946

माह/पक्ष: पौष मास- शुक्ल पक्ष।

तिथि: षष्ठी तिथि रात्रि 8:15 मिनट तक। तत्पश्चात सप्तमी रहेगी।

चंद्र राशि: मीन राशि रहेगी।

चंद्र नक्षत्र: पूर्वा भाद्रपद रात्रि 8:17 मिनट तक। तत्पश्चात उत्तरा भाद्रपद  रहेगा।

योग: व्यतिपात योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः प्रातः 11:50 से 12:45 तक।

दुष्टमुहूर्तः कोई नहीं

सूर्योदयः प्रातः 7:14 बजे।

सूर्यास्तः सायं 5:34 बजे।

राहूकालः सायं 4:13 मिनट से 5:31 बजे तक।

तीज त्योहार: कोई नहीं।

भद्राः नहीं है।

पंचक: चल रहे हैं।

 रविवार का दिशाशूल

रविवार को दिशा शूल पश्चिम दिशा में रहता है। यात्रा वर्जित रहती है। यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो पान खाकर चौघड़िया मूहर्त में यात्रा प्रारंभ करें।

SP_Singh AURGURU Editor