आपके सितारेः शनिवार, 07 जून 2025 का राशिफल

07 जून 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 08 जून, 2025 का पंचांग भी।

Jun 6, 2025 - 22:42
 0
आपके सितारेः शनिवार, 07 जून 2025 का राशिफल

मेष :- कार्यक्षेत्र में क्रिएटिव विचारों की तारीफ होगी। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे और शुभचिंतकों की संख्या भी बढ़ सकती है। धन लाभ के नए मौके मिलेंगे और आय में इजाफा होगा। सेहत के प्रति सावधानी आवश्यक है। किसी की प्रलोभन वाली बातों में न आएं। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 8

वृषभ :- कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखें, बेवजह के विवादों में न फंसें। किसी उकसावे में न आएं, अपने काम से काम रखें। धन का प्रबंधन सोच समझकर करना चाहिए। कोई धन का लालच दे सकता है, सतर्क रहें। लेनदेन में सावधानी रखें। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। पुरानी गलतियों को न दोहराएं।
भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक – 11

मिथुन :- पूर्व में किया गया निवेश अच्छा लाभ दिलाएगा। कारोबार में विरोधियों से सावधान रहना होगा। विरोधी दबाव बनाने की कोशिश करेंगे लेकिन बुद्धिमत्ता से परिस्थिति से बाहर निकला जा सकेगा। सामाजिक कार्यों से जुड़े जातकों को पद प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग – धानी, भाग्यशाली अंक – 3

कर्क :- कार्यक्षेत्र में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं, बेहतर होगा कि करीबी शुभचिंतकों से सलाह ली जाए। संतान की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। वे करियर में तरक्की करेंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें। बेवजह की बातों पर जिद न करें। पत्नी की भावनाओं को समझें।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 9

सिंह :- कार्यों में मन लगेगा और प्रगति भी दिखाई देगी। कीमती वस्तुओं की खरीदारी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ बढ़ सकता है जिससे चिड़चिड़ापन हो सकता है। धैर्य बनाए रखें। कोई कानूनी मामला चल रहा हो तो लापरवाही न बरतें।
भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 1

कन्या :- खर्चों पर लगाम लगाते हुए आगे बढ़ना होगा। किसी अहम काम को टालना उचित नहीं। काम का बोझ बढ़ सकता है। जोखिम सोच समझकर लेना चाहिए, वरना लेने के देने पड़ सकते हैं। उधार लेने की सोच हो तो आज आसानी से मिल सकता है। बच्चों के साथ मौज मस्ती में दिन बीतेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 3

तुला :- किसी भी कार्य में जल्दबाजी से बचाव रखें। आमदनी का नया स्रोत मिलने की संभावना है जिससे धन लाभ हो सकता है। व्यापार में फंसा धन वापस मिल सकता है। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करना उचित नहीं। धोखे की संभावना है। साझेदारी में काम करने से बचना चाहिए।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2

वृश्चिक :- बिजनेस से जुड़ी योजना लाभ दे सकती है। नौकरी बदलने की सोच रखने वालों को बेहतर अवसर मिल सकता है। निवेश से लाभ संभव है लेकिन जल्दबाजी से बचें। किसी परेशानी को लेकर माता-पिता से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। सोच-समझकर लिए गए फैसले लाभदायक रहेंगे।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 1

धनु :- तरक्की का मौका मिल सकता है। परिवार की मदद से आर्थिक समस्याओं का समाधान संभव है। व्यापार में उन्नति के संकेत मिलेंगे। माहौल अच्छा रहेगा। धर्म कर्म में मन लगेगा। परिवार के साथ पूजा, भजन या कीर्तन जैसे धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। किसी भी विवाद से दूर रहें। संयम बनाए रखें।
भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 9

मकर :- व्यापार में लाभ के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन रोजमर्रा के खर्च पूरे हो जाएंगे। यात्रा में वाहन सावधानी से चलाना चाहिए, दुर्घटना की आशंका है। पारिवारिक विवाद में शांति और समझदारी से काम लेना होगा। गुस्से से बचें। सोच-समझकर निर्णय लें। संपत्ति से जुड़े मामले में जीत संभव है।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 3

कुम्भ :- जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में परेशानी संभव है, लापरवाही न करें। कारोबार के सिलसिले में यात्रा लाभदायक हो सकती है। किसी नई योजना में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। उधार देने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग – कत्थई, भाग्यशाली अंक – 1

मीन :- आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। किसी काम को लेकर तनाव था तो वह दूर हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। कहीं से खुशखबरी मिलने के आसार हैं। नया मकान, वाहन या जमीन खरीदने की योजना में लाभ मिल सकता है। दिन खुशनुमा बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 2

–दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। मोबाइलः 9893118788

-08 जून 2025 का पंचांग-

वारः रविवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: ज्येष्ठ मास-शुक्ल पक्ष

तिथि: द्वादशी आज प्रात: 07:17 बजे तक, तत्पश्चात त्रयोदशी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि:- तुला राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: स्वाति नक्षत्र मध्याह्न 12:42 बजे तक, तत्पश्चात विशाखा नक्षत्र रहेगा।

योगः परिघ मध्याह्न 12:18 बजे तक तत्पश्चात शिव योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:50 बजे से मध्याह्न 12:45 बजे तक।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 05:24 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:11 बजे।

राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।  

तीज त्योहार: प्रदोष व्रत।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor