आपके सितारेः गुरुवार, 19 जून 2025 का राशिफल

19 जून 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 20 जून, 2025 का पंचांग भी।

Jun 18, 2025 - 22:50
 0
आपके सितारेः गुरुवार, 19 जून 2025 का राशिफल

मेष :-
कामों को संयम रखकर सुलझाने की आवश्यकता है। मनमाने व्यवहार के कारण कुछ परेशानी संभव। बेवजह क्रोध से बचना होगा। सेहत पहले से बेहतर। कोई जरूरी काम जो अधूरा था, अब पूरा होता दिख रहा है। संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
भाग्यशाली रंग – चमकीला लाल | भाग्यशाली अंक – 7

वृषभ :-
जीवनसाथी के साथ मौज-मस्ती भरे पल आनंददायक रहेंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव। प्रॉपर्टी संबंधी लेनदेन सोच-समझकर करना होगा। सरकारी कामों में सतर्कता रखें। मन की कोई इच्छा पूरी होने से हर्ष होगा। विरोधियों की बातों से सावधान रहना होगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी | भाग्यशाली अंक – 4

मिथुन :-
कार्यक्षेत्र में टीमवर्क से काम आसान होगा। कोई मनचाही बात पूरी हो सकती है। पिताजी काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। व्यापार में उलझनें दूर होकर योजनाएं फाइनल हो सकती हैं। रुका हुआ कार्य भी गति पकड़ेगा।
भाग्यशाली रंग – हरा | भाग्यशाली अंक – 3

कर्क :-
ऑफिस में आचरण और निर्णय दोनों प्रभावशाली रहेंगे। नया वाहन खरीदने की संभावना। व्यापार में अटका धन प्राप्त हो सकता है। भोजन का आनंद मिलेगा, लेकिन पेट संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए खानपान जरूरी।
भाग्यशाली रंग – भूरा | भाग्यशाली अंक – 2

सिंह :-
उधार लेनदेन से बचाव जरूरी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। बैंकिंग सेक्टर में कार्यरतों को नई पहचान मिलेगी। किसी कार्य में लापरवाही परेशानी दे सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं, पुरस्कार की संभावना।
भाग्यशाली रंग – नारंगी | भाग्यशाली अंक – 9

कन्या :-
नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। व्यापार में नई योजनाएं लाभकारी सिद्ध होंगी। पुराने मित्र से मिलकर मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान जरूरी, अन्यथा विवाद संभव। अटके काम भी धीरे-धीरे पूरे होंगे।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ | भाग्यशाली अंक – 8

तुला :-
कामों में लापरवाही से बचना होगा। सगे संबंधियों से मेलमिलाप होगा। पारिवारिक मामलों में बाहरी सलाह से परहेज रखें। बच्चों की सेहत पर ध्यान आवश्यक। राजनीति से जुड़े लोगों को छवि बिगाड़ने की कोशिशों का सामना करना पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग – सफेद | भाग्यशाली अंक – 1

वृश्चिक :-
परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। संतान को नए कोर्स में प्रवेश दिलाया जा सकता है। अतिथि आगमन से खर्च बढ़ सकता है। किसी नए साथी से मुलाकात मन में हलचल ला सकती है। अनावश्यक खर्चों से बचाव जरूरी।
भाग्यशाली रंग – बैगनी | भाग्यशाली अंक – 6

धनु :-
आवश्यकताओं की पूर्ति का दिन रहेगा। व्यापार में साझेदारी से बचना उचित। सोच-समझकर निर्णय लेना लाभकारी रहेगा। किया गया वादा निभाना होगा। दूसरों के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप उचित नहीं।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला | भाग्यशाली अंक – 9

मकर :-
उलझनों से भरा दिन रहेगा। जमीन-जायदाद से संबंधित विवाद सुलझ सकता है। पेंडिंग कार्यों को पूर्ण करने की पूरी कोशिश होगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना होगा। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखना आवश्यक।
भाग्यशाली रंग – मटमेला | भाग्यशाली अंक – 8

कुम्भ :-
आर्थिक स्थिति में सुधार संभव। प्रेम संबंधों में साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान जरूरी। पारिवारिक मामलों को घर में ही सुलझाना बेहतर। वाणी पर संयम रखना आवश्यक, अन्यथा बात बिगड़ सकती है। विरोधियों से सतर्क रहें।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी | भाग्यशाली अंक – 1

मीन :-
पुरानी नौकरी से बुलावा आ सकता है। घूमने-फिरने पर खर्च अधिक होगा, लेकिन कार्यों पर ध्यान बनाए रखना आवश्यक। थोड़ी लापरवाही समस्या बढ़ा सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी | भाग्यशाली अंक – 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। | मोबाइलः 9893118788

-20 जून 2025 का पंचांग-

वारः शुक्रवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: आषाढ़ मास-कृष्ण पक्ष।

तिथि: नवमी प्रात: 09:49 बजे तक, तत्पश्चात दशमी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: रात्रि 09:45 बजे तक मीन, तत्पश्चात मेष राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: रेवती नक्षत्र रात्रि 09:45 बजे तक, तत्पश्चात अश्वनी नक्षत्र रहेगा।

योगः शोभन रात्रि 11:47 बजे तक, तत्पश्चात अतिगण्ड योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:52 से मध्याह्न 12:48 बजे तक।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग, अमृतसिद्धि योग,मधुसर्पिस योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:25 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:14 बजे।

राहूकालः प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।  

तीज त्योहार: कोई नहीं है।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

पंचकः चल रहे हैं।

मूल: चल रहा है।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।Top of Form

SP_Singh AURGURU Editor