आपके सितारेः 19 अप्रैल 2025 का राशिफल
19 अप्रैल 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 20 अप्रैल, 2025 का पंचांग भी।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 8
वृषभ :- वित्तीय कार्यों में हिसाब-किताब करते समय किसी प्रकार की गलतफहमी हो सकती है। कहीं भी निवेश करते समय पहले पूरी जानकारी अवश्य हासिल करें। सर्वाइकल व मांसपेशियों का दर्द परेशान कर सकता है। विद्यार्थी वर्ग को भी अपनी मेहनत के द्वारा अचानक ही कोई उपलब्धि प्राप्त होगी। घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने से चहल-पहल और खुशी भरा वातावरण रहेगा।
भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक –11
मिथुन :- आलस छोड़ें और एकाग्रचित्त होकर अपने कार्यों पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति भी अब बेहतर होना शुरू हो रही है। शॉपिंग आदि में भी समय व्यतीत होगा। बच्चों के दोस्तों व उनकी गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। तरक्की के महत्वपूर्ण मौके मिल सकते हैं, लेकिन अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी है। परिवार के साथ मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा।
भाग्यशाली रंग – धानी, भाग्यशाली अंक –3
कर्क :- लोगों की परवाह न करके अपने मन मुताबिक कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखें। व्यर्थ की ईगो और गुस्सा रखना ठीक नहीं है। अनावश्यक यात्रा को स्थगित ही रखें। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने कार्यों को पूरी निष्ठा से करें क्योंकि पदोन्नति के शुभ संयोग बने हुए हैं। मित्रों तथा संबंधियों से मुलाकात के अवसर बनेंगे और पुरानी बातें भी ताजा होंगी। प्रेम संबंध में पुनः नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 9
सिंह :- आपसी विचार-विमर्श से कई समस्याओं का समाधान भी मिलेगा। आप अपने व्यक्तित्व और व्यवहार को निखारने के लिए जो प्रयास कर रहे हैं, उसमें आप अवश्य सफल होंगे। बिजनेस में दिन की शुरुआत में कुछ दौड़-भाग रहेगी, दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। युवा प्रेम प्रसंगों में दूसरे के साथ समय व्यतीत करेंगे।
भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 1
कन्या :- खास लोगों के साथ संपर्क बनेंगे जो कि फायदेमंद भी साबित होंगे। आपके अधिकतर काम सुचारू रूप से बनते जाएंगे, जिससे मन में सुकून रहेगा। वाहन आदि खरीदने की योजना है तो तुरंत अमल करें। नौकरी में अपने काम पर किसी का हस्तक्षेप न होने दें, क्योंकि गलती होने पर उसका दुष्प्रभाव आपको ही भुगतना पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 3
तुला :- काम करने के तरीकों में बदलाव न करें, आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आज आपका अधिकतर समय घर की साज-सज्जा तथा रखरखाव संबंधी कार्यों व खरीदारी में व्यतीत होगा। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम संबंध मर्यादित रहना आपके लिए अच्छा होगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2
वृश्चिक :- बिना सोचे-समझे दूसरों की बातों पर विश्वास न करें, वरना आप खुद को मुसीबत में डाल लेंगे। बेहतर होगा कि अपने निर्णय को ही प्राथमिकता पर रखें। परिस्थितियों को बेहतर बनाने के लिए मेहनत और विश्वास की जरूरत है। इससे आपको मन मुताबिक नतीजे मिलेंगे। किसी तरह की प्रॉपर्टी संबंधी समस्या है तो उस पर ध्यान दें। पारिवारिक व्यवस्था को लेकर सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव रहेगा।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 1
धनु :- आज किसी विशेष व्यक्ति अथवा मित्र से मुलाकात होगी और कोई महत्वपूर्ण सूचना भी प्राप्त होगी। विवाह योग्य लोगों के लिए बेहतरीन रिश्ता आने की संभावना है। लेकिन खर्चों के मामले में सावधान रहने की जरूरत है। उच्च अधिकारियों व अनुभवी व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोग ऑफिस में चल रही राजनीति से कुछ परेशान रहेंगे। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य घर में शांति और व्यवस्था बनाकर रखेगा।
भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 9
मकर :- सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपका मान-सम्मान और संपर्क का दायरा विस्तृत होगा। आज कई तरह की गतिविधियों में आप खुद को व्यस्त रखेंगे और सफलता भी हासिल होगी। डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर से संबंधित लोग अपना विशेष ध्यान रखें। घर में शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहें, अन्यथा आपके घर में भी क्लेश हो सकता है।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 3
कुंभ :- आपके रुके हुए कार्यों में पुनः गति आएगी। प्रतिष्ठित लोगों के साथ समय व्यतीत करना और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेना आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार लाएगा। मनोरंजक दिनचर्या रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति काम की अधिकता की वजह से परेशान रहेंगे। थकान की वजह से सिर दर्द या माइग्रेन शुरू हो सकता है। किसी मित्र के कारण कोई तनाव मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग – कत्थई, भाग्यशाली अंक – 1
मीन :- निवेश संबंधी कार्यों के लिए समय उत्तम चल रहा है। सामाजिक गतिविधियों के प्रति आपका निस्वार्थ योगदान समाज में आपको सम्मानित कराएगा। हालांकि, आपकी कोई गुप्त बात सार्वजनिक हो सकती है, जिसका दुष्प्रभाव आपके परिवार पर भी पड़ेगा और किसी की षड्यंत्रकारी योजना का भी शिकार हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग में आपको निराशा का मुंह देखना पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 2
– दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।
मोबाइलः 9893118788
Top of Form
-20 अप्रैल 2025 का पंचांग-
वारः रविवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः1947
माह/पक्ष: वैशाख मास-कृष्ण पक्ष।
तिथि: सप्तमी शाम 07:00 बजे तक, तत्पश्चात अष्टमी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि:- शाम 06:04 मिनट तक धनु, तत्पश्चात मकर राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र प्रात: 11:48 मिनट तक, तत्पश्चात उत्तराषाढ़ा रहेगा।
योगः सिद्ध अर्द्धरात्रि 12:13 बजे तक, तत्पश्चात साध्य योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:52 बजे से मध्याह्न 12:44 बजे तक।
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: त्रिपुष्कर योग, सर्वार्थसिद्धि योग,रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:50 बजे।
सूर्यास्तः सायं 6:45 बजे।
राहूकालः शाम 4:30 बजे से 06:00 बजे तक।
तीज त्योहार: भानु सप्तमी, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी।
विशेष दिवस: ईस्टर।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।