आपके सितारेः 05 मार्च 2025 का राशिफल

05 मार्च 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 06 मार्च 2025 का पंचांग भी।

Mar 4, 2025 - 23:01
 0
आपके सितारेः 05 मार्च 2025 का राशिफल

मेष:- कई दिनों से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या से राहत महसूस करेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोई नया और बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में आपको लाभ मिलेगा।  परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल, भाग्यशाली अंक-7

वृषभ:- आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें। आपका किसी परिचित से वाद-विवाद हो सकता है। व्यापार में आपको पार्टनर से धोखा मिल सकता है। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-4

मिथुन:- आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। व्यवसाय में किसी परिचित व्यक्ति से लाभ प्राप्त होगा। आप आज कोई बड़ी डील या समझौता कर सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-3

कर्क:- आज काम के मामले में आप कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। पार्टनरशिप में कोई नया काम सोच-विचार कर करें। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक-2

सिंह:- परिवार व समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। किसी परिचित से मिलना होगा। व्यापार में कोई बड़ा निर्णय आज ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बड़ा निवेश कर सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहें।

भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक-9

कन्या:- आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार में सहयोगी या पार्टनर से धोखा मिल सकता है। कोई बड़ा लेन-देन व्यापार आदि में न करें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। यात्रा आदि पर जाएं तो वाहन आदि संभलकर चलाएं।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक-8

तुला:- कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। आज आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार और समाज में मान-सम्मान बड़ेगा। व्यापार में नई साझेदारी से कोई बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगा रहेगा।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक-1

वृश्चिक:- आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। कोई नया काम आज शुरू न करें। व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। आपका मन अशांत रहेगा। आज आपका स्वास्थ बिगड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक-6

धनु:- रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने किसी पुराने साथी से मिलना होगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में कोई शादी संबंध निश्चय हो सकता है।  पार्टनर का सहयोग और प्रेम मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक-9

मकर:- आज आप अपने प्रिय से मिल सकते हैं। व्यापार में आप नई साझेदारी शुरू कर सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी व्यक्ति विशेष से मिलना होगा। पार्टनर से मतभेद खत्म होंगे। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक-8

कुम्भ:- आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वाद-विवाद से आप दूर रहें। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। आप किसी कार्य के सिलसिले में किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं, परंतु कार्य पूर्ण होने में संदेह है। पार्टनर से संबंध मधुर होंगे।

भाग्यशाली रंग- सिलेटी भाग्यशाली अंक-1

मीन:- मन अशांत रह सकता है। आप कोई भी व्यापार आदि में बड़ा निर्णय न लें। पारिवारिक कलह के कारण मन दुखी रहेगा। किसी कार्य के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वाहन के चलाने में सावधानी बरतें।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।

मोबाइलः 9893118788

06 मार्च 2025 का पंचांग

वारः गुरुवार।

विक्रम संवतः 2081 कालयुक्त।

शक संवतः1946 क्रोधी।

माह/पक्ष: फाल्गुन मास-शुक्ल पक्ष।

तिथि: सप्तमी प्रात: 10:50 बजे तक, तत्पश्चात अष्टमी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: वृषभ राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: रोहिणी नक्षत्र अर्धरात्रि 12:05 बजे तक, तत्पश्चात मृगशिरा नक्षत्र रहेगा।

योगः विषकुम्भ योग रात्रि 08:29 बजे तक, तत्पश्चात प्रीति योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः मध्याह्न 12:06 बजे से 12:53 बजे तक।

दुष्टमुहूर्त: विडाल योग।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं।

सूर्योदयः  प्रातः 6:37 बजे।

सूर्यास्तः  सायं 6:22 बजे।

राहूकालः मध्याह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

तीज त्योहार: रोहिणी व्रत, होलिका अष्टक प्रारम्भ।

भद्राः है।

पंचकः नहीं है।

मूल: नहीं है।

दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor