आपके सितारेः 13 मार्च 2025 का राशिफल
13 मार्च 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 14 मार्च 2025 का पंचांग भी।
मेष:- अपने कार्यक्षेत्र में अधिक सजग और सक्रिय रहेंगे। साथ ही आज आप अपने काम में किसी प्रकार का समझौता पसंद नहीं करेंगे। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। खाने-पीने के मामले में संयम बरतें।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल, भाग्यशाली अंक-8
वृषभ:- सांसारिक सुखों पर धन खर्च कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में विपरीत लिंगी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर पारिवारिक विषय पर चर्चा करेंगे। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। सरकारी क्षेत्र में कार्य में परिश्रम करने के बाद सफलता प्राप्त होगी।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक-5
मिथुन:- कार्यक्षेत्र के साथ आपको घरेलू मामलों पर भी ध्यान देना। अपने विरोधियों और शत्रुओं से भी सतर्क रहना होगा। कारोबारी जातकों के लिए दिन लाभदायक रहेगा, लेकिन प्रतिद्वंद्वियों से इनको चुनौती भी मिलेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग भी मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक-1
कर्क:- जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताएंगे। घरेलू जरूरतों की चीजों की खरीदारी होगी। कोई चाहत पूरी होगी जिससे मानसिक शांति मिलेगी। दोस्तों के साथ पार्टी आदि करेंगे। नौकरी में सकारात्मक स्थिति बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक-2
सिंह:- भावुकता पर काबू रखेंगे तो सभी कुछ आपके पक्ष में रहेगा। माता-पिता की ओर से आपको आज लाभ मिलने वाला है। वैवाहिक जीवन भी आपका आज अनुकूल रहेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से आज आपका सम्मान और प्रभाव बढेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-5
कन्या:- शिक्षा और कारोबार में सफलता मिलने का योग है। आज विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों से समर्थन और सहयोग दोनों मिलेगा। अगर आज आप किसी की सलाह पर अपना पैसा निवेश करते हैं तो यह आपके लिए परेशानी भरा हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक-3
तुला:- अपने कारोबार में लाभ मिलेगा। अच्छी बात यह भी है कि आपको अपने बिजनेस में साझेदारों से भी आज पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपका अच्छा है। आपको कहीं से धन का लाभ मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक-7
वृश्चिक:- परिवार के सदस्यों के बीच आज तालमेल बनाए रखने की जरूरत होगी। इससे आपको उनसे अपेक्षित सहयोग मिल पाएगा। आज आप शौक और मनोरंजन की चीजों पर धन खर्च कर सकते हैं। आपके घर किसी मेहमान के आगमन का संयोग बन सकता है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-6
धनु:- आपके घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। परिवार के साथ आपका जीवन मनोरंजक बीतेगा। आपको आज आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा, नहीं तो आपका खर्च बजट से बाहर हो सकता है। वैसे आपको कुछ भौतिक सुख साधन भी प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक-7
मकर:- आप सुबह से ही सक्रिय होकर अपने काम में लगे रहेंगे। आपके कई रुके हुए काम भी आज पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी का भी आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपका कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। लव लाइफ भी आज आपकी सुखद रहेगी।
भाग्यशाली रंग- धूमल, भाग्यशाली अंक-10
कुम्भ:- आपको अपने बजट का ध्यान रखते हुए काम करना होगा। आर्थिक मामलों में आपके सितारे कहते हैं कि आपको आज किसी पर भी अधिक भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो आपका धन फंस सकता है। नौकरी में आपके ऊपर आज काम का दबाव रहेगा।
भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक-18
मीन:- अपनी मेहनत का पूरा प्रतिफल मिलेगा। व्यापार में खूब लाभ मिलेगा। आपको आज दोस्तों से भी पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आज प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रह सकता है। कोई पुरानी चाहत आज पूरी हो सकती है। धर्म-कर्म के कार्यों में भी रुचि रहेगी।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक-12
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।
मोबाइलः 9893118788
14 मार्च 2025 का पंचांग
वारः शुक्रवार।
विक्रम संवतः 2081 कालयुक्त।
शक संवतः 1946 क्रोधी।
माह/पक्ष: फाल्गुन मास-शुक्ल पक्ष।
तिथि: पूर्णिमा मध्याह्न 12:23 बजे तक, तत्पश्चात प्रतिपदा तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: अपराह्न 12:56 बजे तक सिंह, तत्पश्चात कन्या राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र कल प्रात: 08:54 बजे तक, तत्पश्चात हस्त नक्षत्र रहेगा।
योगः शूल योग अपराह्न 01:24 बजे तक, तत्पश्चात गण्ड योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः मध्याह्न 12:04 बजे से 12:52 बजे तक।
दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 6:29 बजे।
सूर्यास्तः सायं 6:27 बजे।
राहुकालः प्रात:10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
तीज त्योहार: वसंत पूर्णिमा, फाल्गुन पूर्णिमा, दोल पूर्णिमा, होली, लक्ष्मी जयंती, मीन संक्रांति, फाल्गुन अष्टिका विधान पूर्ण, सावर्णि मन्वादि, चंद्रग्रहण पूर्ण।
विशेष दिवस: चैतन्य महाप्रभु जयंती।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः नहीं है।
मूल: नहीं है।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।