आपके सितारेः 29 मार्च 2025 का राशिफल

29 मार्च 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 30 मार्च 2025 का पंचांग भी।

Mar 28, 2025 - 23:02
Mar 28, 2025 - 23:36
 0
आपके सितारेः 29 मार्च 2025 का राशिफल

मेष:- आज का दिन रोमांटिक और बढ़िया रहने वाला है। संतान से संबंधित कोई अच्छी खबर भी आज आपको मिल सकती है। आज सकारात्मक रहेंगे। जो लोग लंबे समय से रोजगार के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलने की संभावना है। सरकारी काम में भी आपको आज सफलता मिलेगी।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-8

वृषभ:- आज आपको अपने कामकाज के साथ में सेहत का भी ध्यान रखना होगा। जीवन साथी के साथ में बाद-विवाद होने की संभावना है। माता-पिता से सहयोग और स्नेह मिलेगा। शाम के समय आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है।

भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक-11

मिथुन:- आज कार्यक्षेत्र के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों पर भी ध्यान देना होगा, जिससे दिन आपका व्यस्तता में बीतेगा। ससुराल पक्ष से आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। अगर आज आप किसी से पैसों का लेन-देन कर रहे हैं तो सतर्कता का ध्यान रखें। व्यापार कर रहे लोगों को आज प्रतिस्पर्धियों से सावधान और सतर्क रहना होगा।

भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक-3

कर्क:- आज आपकी प्रतिष्ठा और प्रभाव में वृद्धि होगी। वाणी और व्यवहार कुशलता का भी आपको आज लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आपकी पहचान और दोस्ती का दायरा बढ़ेगा। कुछ नए लोगों से परिचय हो सकता है। व्यापार में लाभ से मन आनंदित होगा।

भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक-9

सिंह:- शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। आज आपको भूमि और वाहन का सुख भी मिल सकता है। माता-पिता से सहयोग और आशीर्वाद भी आपको आज मिलेगा। फैमिली बिजनेस में परिवार के सहयोग से कमाई भी बढेगी। आज शाम के समय आपके घर पर कुछ मनोरंजक कार्यक्रम हो सकता है।

भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक-1

कन्या:- आपके सुख-साधनों में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ भी मिलेगा। जो लोग बीमार चल रहे हैं, उन जातकों के स्वास्थ्य में भी आज सुधार होगा। आप अपनी बुद्धि और कौशल से व्यापार में जो भी निर्णय लेंगे, उसमें सफल होंगे। अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान भी बना सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक-3

तुला:- आज घर के बड़ों से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपके ऊपर काम का अधिक दबाव रहने से मन परेशान भी रहेगा। पड़ोसियों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में प्रेमी के साथ वक्त बिता सकते हैं। किसी सामाजिक और धार्मिक काम में भाग लेने का आपको मौका मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-2

वृश्चिक:- किसी पुराने मित्र और परिचित से आपकी मुलाकात हो सकती है। माता पिता से आपको सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में भी खुशी पाएंगे। आर्थिक मामलों में आपकी योजना आज सफल रहेगी। कार्यक्षेत्र में पद प्रभाव का भी लाभ मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक-1

धनु:- अगर आप बैंक अथवा किसी संस्था से लोन के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज कामयाबी मिलेगी। कोई रुका हुआ अथवा अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को आज सफलता मिलने की खुशी होगी। लव लाइफ के मामले में आपका दिन आज रोमांटिक रहेगा।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक-9

मकर:- कोई नया काम करेंगे तो आपको सफलता मिलेगी। आपका आत्मविश्वास आज बढा रहेगा। ऐसे में आज जो भी काम मन लगाकर करेंगे, उसमें सफल रहेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी की प्रगति देखकर प्रसन्न होंगे। बच्चों ओर जीवनसाथी के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे।

 भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक-3

कुम्भ:- आप सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में सफल रहेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को अपने अधिकारियों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। यदि आपके पारिवारिक जीवन में विवाद या तनाव चल रहा है  तो वह आज समाप्त हो सकता है। बिजनेस में अपने कर्मचारियों पर नजर बनाए रखने की जरूरत है।

भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक-1

मीन:- आज खर्च पर कंट्रोल करने की जरूरत है। आपको कुछ खर्च न चाहते भी करने होंगे। शाम के समय किसी मित्र अथवा मेहमान का आगमन हो सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है। यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो यात्रा में परेशानी हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-2

 

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।

मोबाइलः 9893118788

-30 मार्च 2025 का पंचांग-

वारः रविवार।

विक्रम संवतः 2082 कालयुक्त।

शक संवतः 1946 क्रोधी।

माह/पक्ष: चैत्र मास-शुक्ल पक्ष।

तिथि: प्रतिपदा मध्याह्न 12:49 बजे तक, तत्पश्चात द्वितीया तिथि रहेगी।

चंद्र राशि:- शाम 04:35 बजे तक मीन, तत्पश्चात मेष राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: रेवती नक्षत्र शाम 04:35 बजे तक, तत्पश्चात अश्वनी नक्षत्र रहेगा। 

योगः इंद्र योग शाम 05:54 बजे तक, तत्पश्चात वैधृति योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः मध्याह्न 11:58 बजे से 12:48 बजे तक।

दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग।

सूर्योदयः प्रातः 6:12 बजे।

सूर्यास्तः सायं 6:35 बजे।

राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

तीज त्योहार: गुड़ी पड़वा, नव संवत्सर 2082 प्रारम्भ, युगादी, चैत्र नवरात्रि प्रारम्भ, चंद्र दर्शन।

विशेष दिवस: झूलेलाल जयंती।

भद्राः कोई नही है।

पंचकः 26 मार्च अपराह्न 03:14 बजे से 30 मार्च को शाम 04:35 बजे तक।

मूल: गण्डमूल है।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor