आपके सितारेः 27 मार्च 2025 का राशिफल

27 मार्च 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 28 मार्च 2025 का पंचांग भी।

Mar 26, 2025 - 23:32
 0
आपके सितारेः 27 मार्च 2025 का राशिफल

मेष:- शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आज शाम के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं अथवा मनोरंजक पल बिता सकते हैं। लव लाइफ में आप प्रेमी के साथ वक्त बिताने का अवसर निकालेंगे।

भाग्यशाली रंग- नीला भाग्यशाली अंक-5

वृषभ:- नौकरीपेशा लोगों को भी लाभ मिलेगा। आप नया वाहन खरीदना चाह रहे हैं तो इसमें परिवार से आपको सहयोग मिलेगा। यदि आपके और आपके परिवार के सदस्यों के बीच कोई विवाद था, तो आज वह भी समाप्त हो जाएगा। आपके विरोधी भी आज शांत रहेंगे।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक-2

मिथुन:- आप आज साहसिक फैसले लेकर लाभ पा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों के साथ मनोरंजन का अवसर मिलेगा। तालमेल भी अच्छा रहेगा। आज अगर आपका कोई सरकारी काम लंबे समय से रुका हुआ है तो आज आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक-4

कर्क:- आज वाणी और व्यवहार कुशलता का लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में तालमेल और सहयोग बढेगा। सरकारी क्षेत्र से भी आपको लाभ और खुशी मिलेगी। आज अपने किसी रिश्तेदार से मदद मांगेंगे तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-1

सिंह:- आपको आज सकारात्मक रहना चाहिए अन्यथा आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि आप आज कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें। आपको आर्थिक मामलों में आज जोखिम लेने से बचना चाहिए और गैर जरूरी खर्च पर कंट्रोल करना चाहिए।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-8

कन्या:- लाभ के साथ आपका खर्च भी बना रहेगा। बीमार चल रहे जातकों की सेहत में आज सुधार होगा। सितारे कहते हैं कि आज आपको किसी पर भी बहुत भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो धोखा मिल सकता है। लव लाइफ के मामले में आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक-9

तुला:- कारोबार में आज लाभ का मौका मिलेगा। परिवार में संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। माता की सेहत नरम रह सकती है, इसलिए इनकी सेहत का ध्यान रखें। भाई बहनों से सहयोग मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक-4

वृश्चिक:- आपको आज व्यवहार कुशलता का लाभ परिवार के साथ ही साथ कार्यक्षेत्र में भी प्राप्त होगा। अगर कोई संपत्ति खरीदने या बेचने की सोच रहे हैं तो आपको कानूनी पहलुओं पर अच्छे से विचार कर लेना चाहिए। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से लाभ और सम्मान मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक-5

धनु:- अपनी आर्थिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। अपने किसी मित्र से कोई उपहार मिल सकता है। शाम के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- काला, भाग्यशाली अंक-6

मकर:- आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आपकी कमाई में आज वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपका काम सुचारू रूप से चलेगा। साथ ही आज लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से आपको खुशी होगी। दोस्तों से सहयोग मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-3

कुम्भ:- आपको आज जीवनसाथी के साथ मनोरंजक पल बिताने का मौका मिलेगा। आपकी किसी समस्या का भी आज समाधान हो जाएगा। लव लाइफ में आपका रिश्ता गहरा और मजबूत बनेगा। नौकरी से जुड़े लोगों की सहकर्मी से वाद विवाद से बचना चाहिए।

भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक-1

मीन:- अपनी सेहत के प्रति सजग और सतर्क रहना होगा। आपकी कोई दबी हुई समस्या फिर से उभर सकती है, जिससे आपको परेशानी होगी। आज विरोधी भी सक्रिय रहेंगे, इसलिए आज आपको अपने काम से काम रखना होगा और काम के प्रति सजग भी रहना चाहिए।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-2

दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।

मोबाइलः 9893118788

-28 मार्च 2025 का पंचांग-

वारः शुक्रवार।

विक्रम संवतः 2081 कालयुक्त।

शक संवतः 1946 क्रोधी।

माह/पक्ष: चैत्र मास-कृष्ण पक्ष।

तिथि: चतुर्दशी शाम 07:55 बजे तक, तत्पश्चात अमावस्या तिथि रहेगी।

चंद्र राशि:- शाम 04:48 बजे तक कुम्भ, तत्पश्चात मीन राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रात्रि 10:09 बजे तक, तत्पश्चात उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा।

योगः शुक्ल योग अर्द्धरात्रि 02:07 बजे तक, तत्पश्चात ब्रह्म योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः मध्याह्न 11:59 बजे से 12:48 बजे तक।

दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: कोई नही है।

सूर्योदयः प्रातः 6:14 बजे।

सूर्यास्तः सायं 6:34 बजे।

राहूकालः प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

तीज त्योहार: कोई नहीं है।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः आज प्रात: 09:32 बजे तक।

पंचकः 26 मार्च अपराह्न 03:14 बजे से 30 मार्च को शाम 04:35 बजे तक।

मूल: कोई नहीं है।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor