आपके सितारेः रविवार, 25 मई 2025 का राशिफल
25 मई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 26 मई, 2025 का पंचांग भी।
मेष
दिन मानसिक रूप से तनावपूर्ण रह सकता है। कार्यस्थल पर की गई मेहनत सफल परिणाम देगी। आर्थिक रूप से उन्नति की संभावना बन रही है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ने से तनाव महसूस हो सकता है। जीवनसाथी के प्रेम से समस्त तकलीफें क्षणभर में हल्की प्रतीत होंगी।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 1
वृषभ
सोच-समझकर किया गया लेन-देन लाभदायक रहेगा। आलस्य त्यागकर समय का सदुपयोग करना उचित रहेगा। घरेलू मामलों और लंबित कार्यों को निपटाने का अनुकूल समय है। प्रिय व्यक्ति का साथ संबल प्रदान करेगा। परिवार के किसी सदस्य की सलाह महत्वपूर्ण सिद्ध हो सकती है।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2
मिथुन
कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं। संपत्ति से जुड़े कार्यों में अतिरिक्त लाभ की स्थिति बन रही है। पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति सफलतापूर्वक होगी। मेहनत और उचित प्रयास सकारात्मक परिणाम और पुरस्कार दिलाएंगे। परिजनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
भाग्यशाली रंग – कत्थई, भाग्यशाली अंक – 6
कर्क
पुरानी बीमारी से राहत की संभावना है। गुस्से पर नियंत्रण रखते हुए विवादों से दूरी बनाए रखना हितकर रहेगा। पूर्व में दिया गया कोई धन वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निजी जीवन में संतुलन बना रहेगा। जीवनसाथी संग बेहतरीन पल बिताने का योग है।
भाग्यशाली रंग – ग्रे, भाग्यशाली अंक – 9
सिंह
रियल एस्टेट में निवेश लाभकारी सिद्ध होगा। अटके हुए धन की प्राप्ति से प्रसन्नता रहेगी। वाहन संचालन में सतर्कता बरतनी होगी। लीवर संबंधित परेशानी हो सकती है, खान-पान में सावधानी आवश्यक है। संतान संबंधी दायित्व पूर्ण होंगे। किसी मित्र से जुड़ी अप्रिय घटना से मन व्यथित हो सकता है।
भाग्यशाली रंग – मेहरून, भाग्यशाली अंक – 5
कन्या
मन में संतुष्टि का भाव रहेगा। पूर्व में किया गया निवेश आज फल देगा। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। पार्टनरशिप में किसी भी प्रकार के करार से पहले सावधानीपूर्वक जांच आवश्यक है। जीवनसाथी के साथ गंभीर बहस की स्थिति बन सकती है।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6
तुला
मन धर्म-कर्म की ओर आकर्षित रहेगा। व्यापार में लाभ मिलने से हर्ष होगा। संतान की ओर से सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। रोगियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यर्थ की भागदौड़ से बचना श्रेयस्कर रहेगा। विवाह योग्य जातकों को अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला, भाग्यशाली अंक – 6
वृश्चिक
अनावश्यक खर्च से बचना उचित रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है। जोखिम भरे निवेश से दूरी रखना लाभदायक होगा। किसी मित्र संग यात्रा या घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। सिरदर्द की आशंका, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 9
धनु
सेहत बेहतर बनी रहेगी। आकर्षक व्यक्तित्व के कारण नए मित्र बन सकते हैं। विवादास्पद विषयों से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा। नए क्लाइंट से संवाद के लिए श्रेष्ठ दिन है। लाभ की इच्छा हो तो सलाह को महत्व देना होगा। जीवनसाथी का संपूर्ण सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 3
मकर
अप्रत्याशित खर्च आर्थिक दबाव बढ़ा सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा और उनसे सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा। पारिवारिक छोटे सदस्यों के साथ समय बिताना लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी का अपेक्षित सहयोग न मिलने से निराशा हो सकती है।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 8
कुंभ
अत्यधिक खर्च आर्थिक बोझ बना सकता है। माता-पिता का स्वास्थ्य सुधरेगा और उनका आशीर्वाद मिलेगा। सच्चे प्रेम का अनुभव हो सकता है। व्यवसाय में उन्नति की संभावनाएं हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा। धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 7
मीन
बच्चों संग समय बिताने का अवसर मिलेगा। खर्चों का दबाव बना रहेगा। समझदार और सहायक मित्र से मुलाकात संभावित है। कार्यकुशलता बढ़ाने हेतु नई तकनीक अपनाना उचित रहेगा। आत्मविश्वास में कमी संभव है, धैर्य बनाए रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है। नौकरी में बदलाव और तरक्की की संभावना है।
भाग्यशाली रंग – धानी, भाग्यशाली अंक – 9
– दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-26 मई 2025 का पंचांग-
वारः सोमवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: ज्येष्ठ मास-कृष्ण पक्ष।
तिथि: चतुर्दशी मध्याह्न 12:11 बजे तक, तत्पश्चात अमावस्या तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: अपराह्न 01:40 बजे तक मेष, तत्पश्चात वृषभ राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: भरणी नक्षत्र अपराह्न 08:23 बजे तक तत्पश्चात कृतिका रहेगा।
योगः शोभन प्रात: 07:02 बजे तक तत्पश्चात अतिगण्ड अर्द्धरात्रि 02:55 बजे तक तत्पश्चात सुकर्मा योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:48 बजे से मध्याह्न 12:42 बजे तक।
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:27 बजे।
सूर्यास्तः सायं 07:02 बजे।
राहूकालः प्रात: 07:30 बजे से 9:00 बजे तक।
तीज त्योहार: वट सावित्री व्रत पूजा, मासिक कार्तिगाई।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।