आपके सितारेः शनिवार, 24 मई 2025 का राशिफल
24 मई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 25 मई, 2025 का पंचांग भी।
मेष
विरोधियों और शत्रुओं से भी सतर्क रहना होगा। कमाई में वृद्धि होगी और तकनीकी काम में सफलता मिलेगी। व्यक्तिगत संबंधों को मजबूत बनाए रखने में सफलता मिलेगी। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी में दूसरों के मामलों से दूर रहना चाहिए। लव लाइफ में नई ताजगी आएगी और रिश्ते को लेकर कुछ विचार किए जा सकते हैं।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 1
वृषभ
करियर और कारोबार में लाभ और तरक्की पाने का मौका मिलेगा। नौकरी में सहकर्मियों और विशेष तौर पर महिला सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। पूर्व कार्यों का भी फायदा मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी पारिवारिक समस्या का निदान किया जाएगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2
मिथुन
चतुराई और बुद्धिमत्ता से करियर में लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख और प्रेम बना रहेगा। कार्यों के प्रति सक्रियता बनी रहेगी और विश्लेषणात्मक शक्ति से करियर में प्रगति होगी। उन क्षेत्रों में काम किया जाएगा जहां से लाभ मिलेगा। मनपसंद भोजन मिलने से आनंद मिलेगा। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है और उपहार भी प्राप्त हो सकता है।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6
कर्क
योजना और परिश्रम का पूरा प्रतिफल मिलेगा। ऊर्जा और साहसिक निर्णय से लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में भाई बहनों से सहयोग मिलेगा। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। कारोबार में कमाई में वृद्धि होगी। रचनात्मक क्षमता का लाभ मिलेगा। जोखिम वाले काम में हाथ डालने से बचना चाहिए।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 9
सिंह
कोई बड़ी खुशी मिल सकती है जिसका काफी समय से इंतजार था। बिजनेस के मामले में सफलता मिलेगी, कमाई में वृद्धि होगी। लव लाइफ में प्रेमी के साथ सुखद पल बिताए जाएंगे। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी और परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताया जाएगा। पिता से सहयोग और लाभ मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5
कन्या
कल्पनाशीलता और रचनात्मक क्षमता का फायदा होगा। वैवाहिक संबंध मधुर बने रहेंगे। बिजनेस में कमाई होगी। जल और तरल चीजों के कारोबार से लाभ मिलेगा। नौकरी का दिन अनुकूल रहेगा। तकनीकी कार्यों में सफलता मिलेगी। अचानक यात्रा का संयोग बनेगा। बीमार जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6
तुला
कई महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय लेने का दिन है। धन-संबंधी किसी बड़ी समस्या को हल किया जा सकेगा। जॉब में प्रमोशन या बोनस की खबर मिल सकती है। बिजनेस में कोई नया प्रस्ताव मिलेगा जो भविष्य में स्थायित्व ला सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत के संकेत हैं। नया ऑफिस या दुकान लेने की सोच है, तो समय अनुकूल है। आर्थिक गणित मजबूत होगा और खर्चों पर नियंत्रण के साथ अच्छी बचत भी हो सकती है। परिवार में प्रयासों की सराहना होगी।
भाग्यशाली रंग – जरिम कलर, भाग्यशाली अंक – 6
वृश्चिक
कार्य की अधिकता और स्वास्थ्य की कमजोरी दबाव में रख सकती है। बिजनेस में अधिक दौड़भाग करनी पड़ सकती है लेकिन कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहना जरूरी है, क्योंकि कोई पुराना लेन-देन विवाद का कारण बन सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ विरोध हो सकता है, लेकिन रणनीति से स्थिति को संभाल लिया जाएगा। मेडिकल, हेल्थ, आयुर्वेद या फार्मा से जुड़े लोग अच्छा लाभ कमा सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह फायदेमंद साबित होगी।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 9
धनु
करियर में तेजी से उन्नति के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को कोई ऑफिशल ट्रिप या सेमिनार में बोलने का मौका मिल सकता है, जिससे छवि और मजबूत होगी। बिजनेस में पुराने कनेक्शन काम आएंगे और विदेश से कोई बड़ा सौदा होने की संभावना है। फाइनेंशियल प्लानिंग में सुधार होगा और दीर्घकालिक निवेश की ओर कदम बढ़ाए जाएंगे। नए क्लाइंट्स और विदेशी संपर्कों से आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। ससुराल पक्ष या रिश्तेदारी से भी धन लाभ का योग है।
भाग्यशाली रंग – क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक – 3
मकर
प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलेगा। नौकरी में स्थायित्व और कार्य संतोष रहेगा। ऑफिस में कुशलता और नेतृत्व क्षमता को सराहना मिलेगी। बिजनेस में कोई नया असाइनमेंट मिल सकता है जो अगले तीन महीने में बड़ा फायदा दे सकता है। किसी मुनाफे की योजना पर कार्य शुरू किया जा सकता है। अकाउंटिंग, इंश्योरेंस, लॉ या एडवाइजरी सर्विस से जुड़े जातकों को विशेष लाभ के संकेत हैं। आर्थिक रूप से दिन संतुलित और सुदृढ़ रहेगा।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 8
कुम्भ
कार्यक्षेत्र में कुछ उलझने हो सकती हैं, धैर्य से काम लिया जाए तो जल्दी ही स्थितियां सुधरेंगी। ऑफिस में प्रॉजेक्ट डिले होने की संभावना है, लेकिन योजना के साथ उसे जल्द ट्रैक पर लाया जा सकता है। बिजनेस में पुराने घाटे की भरपाई होने की संभावना है। किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत सही दिशा दिखा सकती है। धन संबंधित लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए, विशेषकर चिटफंड, क्रिप्टो या शॉर्ट-टर्म स्कीम में। शाम को अचानक से कोई छोटा फाइनेंशियल गेन संभव है।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 7
मीन
रचनात्मक और कल्पनाशील दृष्टिकोण कार्यक्षेत्र में शानदार परिणाम देगा। कला, संगीत, शिक्षा, आध्यात्म और डिजाइन से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा। बिजनेस में डिजिटल माध्यम से प्रचार और ग्राहक जोड़ने में सफलता मिलेगी। फ्रीलांसरों को नया कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। फाइनेंशियल रूप से दिन स्थिर रहेगा, लेकिन यात्रा में धन या सामान की हानि हो सकती है, सतर्क रहना चाहिए। परिवार का सहयोग मिलेगा जिससे बड़े निर्णय आत्मविश्वास से लिए जा सकेंगे।
भाग्यशाली रंग – धानी, भाग्यशाली अंक – 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित
मोबाइलः 9893118788
-25 मई 2025 का पंचांग-
वारः रविवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: ज्येष्ठ मास-कृष्ण पक्ष।
तिथि: त्रयोदशी अपराह्न 03:51 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्दशी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: मेष राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: अश्वनी नक्षत्र अपराह्न 11:12 बजे तक, तत्पश्चात भरणी रहेगा।
योगः सौभाग्य प्रात: 11:07 बजे तक, तत्पश्चात शोभन योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:48 बजे से मध्याह्न 12:42 बजे तक।
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:27 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:57 बजे।
राहूकालः शाम 04:30 बजे से 6:00 बजे तक।
तीज त्योहार: मासिक शिवरात्रि।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः अपराह्न 03:51 बजे से रात्रि 02:01 बजे तक।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: आज प्रात: 11:12 बजे तक।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।