आपके सितारेः सोमवार, 26 मई 2025 का राशिफल

26 मई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 27 मई, 2025 का पंचांग भी।

May 25, 2025 - 22:45
 0
आपके सितारेः सोमवार, 26 मई 2025 का राशिफल

मेष: कुछ अटके काम पूरे करने होंगे। सामाजिक कार्य से जुड़े लोगों को पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है। किसी धार्मिक काम में भागीदारी का अवसर मिलेगा। मित्र या संबंधी से मुलाकात हो सकती है। घूमने का प्लान भी बन सकता है। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग: सिलेटी | भाग्यशाली अंक: 9

वृषभ: विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को सुलझाने में शिक्षक और मित्रों से सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ बाहर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। माता-पिता से सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा। प्रेमी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। सुख-साधनों का आनंद भी मिलेगा। सामाजिक कार्य में भागीदारी का मौका मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल | भाग्यशाली अंक: 1

मिथुन: घर में किसी मित्र का आगमन संभव है। सगे संबंधी से मुलाकात हो सकती है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से सहयोग भरपूर मिलेगा। फंसा हुआ धन निकालने के लिए परिश्रम करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा।
भाग्यशाली रंग: गहरा हरा | भाग्यशाली अंक: 3

कर्क: दिन उत्साहजनक रहेगा लेकिन परिश्रम भी करना होगा। भाई-बहनों के सहयोग से कार्य पूरे हो सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी काम को लेकर तनाव बढ़ सकता है, जिसका असर स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। कुछ अनचाहे खर्च भी संभावित हैं।
भाग्यशाली रंग: सफेद | भाग्यशाली अंक: 4

सिंह: प्रतियोगिता में प्रदर्शन बेहतर रहेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा। बिजली के उपकरण पर धन खर्च करना पड़ सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। कई कामों को एक साथ निपटाने से थकान हो सकती है। ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। शिक्षा को लेकर प्रयासरत रहेंगे।
भाग्यशाली रंग: गेरुआ | भाग्यशाली अंक: 3

कन्या: प्रॉपर्टी से संबंधित काम करने वाले जातकों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी जरूरी काम को लेकर माता-पिता से बातचीत संभव है। परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। मनपसंद भोजन मिलेगा। दोस्तों से सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा है। नई संपत्ति खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: हरा | भाग्यशाली अंक: 6

तुला: लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक प्रयास करना होगा। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, कोई पुरानी समस्या उभर सकती है। किसी निकट संबंधी की वजह से मूड खराब हो सकता है। शॉपिंग पर धन खर्च करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ संभव है।
भाग्यशाली रंग: बादामी | भाग्यशाली अंक: 2

वृश्चिक: बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कुछ व्यावसायिक योजनाएं पूरी कर पाएंगे। पारिवारिक मनमुटाव बातचीत से खत्म हो सकता है। पिता और पैतृक संपत्ति से लाभ की संभावना है। जोखिम वाले कामों से परहेज रखें। पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: चमकीला लाल | भाग्यशाली अंक: 8

धनु: अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ सकती है। बिजनेस में लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। मित्रों व सहकर्मियों के साथ मनोरंजक समय बीतेगा। वरिष्ठ सदस्यों से प्रेम व स्नेह मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। भाग्य के भरोसे किसी काम को छोड़ना नुकसानदायक हो सकता है। लव लाइफ के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली रंग: नारंगी | भाग्यशाली अंक: 9

मकर: परिवार के साथ आनंददायक समय बिताने का अवसर मिलेगा। शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय न लें, वरना पछताना पड़ सकता है। किसी पड़ोसी से मदद मिलेगी। भाई-बहनों की मदद से लाभ संभव है। वाहन पर खर्च हो सकता है। सुख-साधनों पर भी धन व्यय होगा।
भाग्यशाली रंग: भूरा | भाग्यशाली अंक: 7

कुम्भ: दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कोई मित्र घर आ सकता है। दिन के दूसरे भाग में परिवार के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। धार्मिक यात्रा संभव है। किसी संपत्ति से लाभ मिल सकता है। लव लाइफ में प्रेमी की मदद करनी होगी। गृह निर्माण के काम में लाभ मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा।
भाग्यशाली रंग: नीला | भाग्यशाली अंक: 11

मीन: किसी पुरानी गलती से सबक लेकर आगे बढ़ना होगा। वाहन सुख मिलेगा और उस पर खर्च भी करना पड़ सकता है। यात्रा पर सजग रहना आवश्यक है। शिक्षा के क्षेत्र में दिन अनुकूल रहेगा। कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त होगा। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। दिन कुछ उलझन भरा हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: पीला | भाग्यशाली अंक: 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा | मोबाइलः 9893118788

Bottom of Form

 

 

 -27 मई 2025 का पंचांग-

वारः मंगलवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947।

माह/पक्ष: ज्येष्ठ मास-कृष्ण पक्ष।

तिथि: अमावस्या प्रातः 08:31 बजे तक, तत्पश्चात प्रतिपदा कल प्रात: 05:02 बजे तक, तत्पश्चात द्वितीया तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: वृषभ राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: कृतिका नक्षत्र प्रात: 05:32 बजे तक, तत्पश्चात रोहिणी रात्रि 02:50 बजे तक, तत्पश्चात मृगशिरा नक्षत्र रहेगा।

योगः सुकर्मा रात्रि 10:54 बजे तक, तत्पश्चात धृति योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:48 बजे से मध्याह्न 12:42 बजे तक।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग, द्विपुष्कर योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:26 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:03 बजे।

राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 4:30 बजे तक।  

तीज त्योहार: शनि जयंती,रोहिणी व्रत,ज्येष्ठ अमावस्या, देवकार्य अमावस्या। करवीर जयंती।

विशेष दिवस: संत ज्ञानेश्वर जयंती

भद्राः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor