आपके सितारेः शनिवार, 03 जनवरी 2026 का राशिफल
03 जनवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 03 जनवरी, 2026 का पंचांग भी।
मेष :-
कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। कल कोई नया काम शुरू हो सकता है। लव लाइफ में प्रेमी के साथ वक्त बिताने का अवसर मिलेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी और बिल्डिंग मटेरियल से जुड़े जातकों की अच्छी कमाई होगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8
वृषभ :-
पेंडिंग कार्य पूरे हो सकेंगे। नौकरी में कार्य योजना के अनुसार संपन्न होंगे। कोई मित्र या सहकर्मी मदद कर सकता है। चतुराई और तकनीकी योग्यता का लाभ मिलेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रबंधन क्षमता से लाभ होगा। वाहन सुख का योग भी बन रहा है।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 11
मिथुन :-
दिन संतोष और शांति का रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों से पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने पर अनावश्यक कष्ट संभव है। संतान पक्ष से राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 3
कर्क :-
राशि स्वामी की व्यग्रता से किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी का भय रहेगा। संतान की शिक्षा या प्रतियोगिता में उम्मीद के अनुरूप सफलता का समाचार मन को हर्षित करेगा। सायंकाल कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात्रि में मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :-
चंद्रमा द्वादश भाव में उत्तम संपत्ति का संकेत दे रहा है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य-मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान संबंधी दायित्व पूरे हो सकते हैं। यात्रा और देशाटन लाभदायक रहेंगे। सायंकाल से रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व सुसमाचार मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 1
कन्या :-
राशि स्वामी बुध चतुर्थ भाव में पराक्रम वृद्धि कर रहा है। रोजगार और व्यापार में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार प्राप्त होंगे। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमे में जीत संभव है। शुभ खर्च और कीर्ति में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 3
तुला :-
चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर-परिवार के सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। लंबे समय से चली आ रही लेन-देन की बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त धन हाथ में आने से प्रसन्नता मिलेगी। विरोधियों का पराभव होगा। पास और दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
वृश्चिक :-
राशि पर शनि की स्थिति पंचम संतान लक्ष्मी भाव में है। फलस्वरूप वायु, मूत्र और रक्त संबंधी कुछ आंतरिक विकार उभर सकते हैं। यह दिन जांच कराने और किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लेने में व्यतीत करें। रोग की अवस्था में भी चलना-फिरना अधिक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1
धनु :-
विरोधी भी प्रशंसा करेंगे। शासन-सत्ता पक्ष से निकटता और गठजोड़ का लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से धन प्राप्त हो सकता है। सायंकाल से रात्रि तक सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी के अवसर मिलेंगे। वाणी और व्यवहार से लाभ प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9
मकर :-
पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग और सम्मान मिलेगा। सायंकाल किसी झगड़े या विवाद से दूरी रखें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के आगमन का योग है। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3
कुम्भ :-
स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है। राशि स्वामी शनि उदय अवस्था में है, जिससे बिना कारण शत्रुता उत्पन्न हो सकती है। बुद्धि से किए गए कार्यों में भी हानि से निराशा संभव है। किसी विपरीत समाचार से आकस्मिक यात्रा करनी पड़ सकती है। सावधानी रखें और विवाद से बचें।
भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक- 1
मीन :-
दिन संतान की चिंता और उनके कार्यों में व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में चला आ रहा गतिरोध समाप्त होगा। बहनोई और साले से लेन-देन से बचें, संबंध खराब होने का खतरा है। धार्मिक यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्च संभव है। बृहस्पति का त्रिकोण योग मूल्यवान वस्तुओं की चोरी का संकेत दे रहा है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
04 जनवरी 2026 का पंचांगः
वारः रविवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्षः पौष मास – शुक्ल पक्ष।
तिथिः प्रतिपदा मध्याह्न 12:29 बजे तक, तत्पश्चात द्वितीया रहेगी।
चंद्र राशिः प्रातः 09:43 बजे तक मिथुन, तत्पश्चात कर्क राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः पुनर्वसु नक्षत्र अपराह्न 03:11 बजे तक, तत्पश्चात पुष्य नक्षत्र रहेगा।
योगः वैधृति अर्द्धरात्रि 01:47 बजे तक, उपरांत विषकुम्भ योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः मध्याह्न 12:02 बजे से मध्याह्न 12:45 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः रविपुष्य योग, त्रिपुष्कर योग, सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 07:08 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:39 बजे।
राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
तीज-त्योहारः माघ मास प्रारम्भ।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूलः पश्चिम दिशा में।