आपके सितारेः रविवार, 04 जनवरी 2026 का राशिफल
04 जनवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 05 जनवरी, 2026 का पंचांग भी।
मेष :-
राशि से तीसरे भाव में बना गजकेसरी योग अप्रत्याशित लाभ दिला सकता है। काम के साथ-साथ मनोरंजक पलों का भी आनंद मिलेगा। कोई पुराना मित्र या परिचित मदद कर सकता है। सेहत के मामले में स्वयं का ध्यान रखना चाहिए। भाइयों से सहयोग मिलेगा। घुटनों और पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :-
पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। कोई चाहत पूरी होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। भाग्य शुभ संदेश ला सकता है। किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने का संयोग बनेगा। लव लाइफ में प्रेमी के साथ वक्त बिताने से प्रसन्नता होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह का संयोग बनेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :-
कार्य सुचारू रूप से पूरे होंगे। भाग्य प्रयासों में सफलता दिलाएगा। काफी समय से अटका काम पूर्ण हो सकता है। आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। रुचिकर भोजन का आनंद मिलेगा। संतान के साथ तालमेल बना रहेगा। किसी की मदद भी करनी पड़ेगी। सेहत के प्रति सावधानी रखें।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :-
आत्मविश्वास और साहस बना रहेगा। साहसिक निर्णय से लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में स्थिति बेहतर रहेगी। व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई अधूरा काम पूरा होगा। माता से स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। नया काम आरंभ करने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :-
जोखिम वाले कार्यों से दूरी बनाए रखना उचित रहेगा। पिता और पैतृक पक्ष से लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में फायदा होगा। सेहत के मामले में सावधानी आवश्यक है, मौसम के अनुसार आहार-विहार अपनाना चाहिए। हृदय रोग से पीड़ित लोगों को विशेष ध्यान रखना चाहिए।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :-
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन संभव है। नौकरी में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। नया अवसर मिल सकता है, जो भविष्य में उन्नति का मार्ग खोलेगा। किसी मित्र या सगे संबंधी से मुलाकात का योग बनेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
तुला :-
परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति मिलने से प्रसन्नता होगी। अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में चल रहा तनाव दूर हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- जरीम कलर, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :-
नौकरी में कार्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। बनता हुआ काम बिगड़ सकता है, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है। सेहत की अनदेखी से बचें, सर्वाइकल और शरीर के ऊपरी हिस्सों में परेशानी की आशंका है। वाणी पर संयम आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
धनु :-
सेहत के प्रति सावधानी जरूरी है। मौसम के अनुसार आहार-विहार न अपनाने पर ऊर्जा और उत्साह में कमी महसूस हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कार्य सामान्य रूप से चलता रहेगा। अधिकारियों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी और बच्चों का साथ प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक- 3
मकर :-
कोई चाहत पूरी होगी। विरोधी शांत रहेंगे और नुकसान नहीं कर पाएंगे। व्यवसाय में आर्थिक लाभ संभव है। तकनीकी कार्यों में अनुभव का लाभ मिलेगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। नया कार्य आरंभ करने का अवसर बनेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8
कुंभ :-
अच्छी खबर मिलने की संभावना है। पहले से बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। जिन जातकों का कार्य विदेश से जुड़ा है, उन्हें विशेष लाभ मिल सकता है। लव लाइफ में प्रेमी से उपहार और सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
मीन :-
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। नया कार्य आरंभ करने का योग है। किसी मित्र से सहायता प्राप्त होगी। सोचा हुआ कार्य पूरा होने से प्रसन्नता मिलेगी। व्यवसाय में लाभदायक डील संभव है। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-05 जनवरी 2026 का पंचांग-
वारः सोमवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्षः माघ मास, कृष्ण पक्ष।
तिथिः द्वितीया प्रातः 09:56 बजे तक, तत्पश्चात तृतीया रहेगी।
चंद्र राशिः कर्क राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः पुष्य नक्षत्र अपराह्न 01:25 बजे तक, तत्पश्चात अश्लेषा नक्षत्र रहेगा।
योगः विषकुम्भ रात्रि 10:47 बजे तक, उपरांत प्रीति योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः मध्याह्न 12:03 बजे से मध्याह्न 12:45 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 07:08 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:40 बजे।
राहूकालः प्रातः 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
तीज त्योहारः कोई नहीं है।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः अपराह्न 01:53 बजे से प्रारम्भ।
भद्राः रात्रि 08:53 बजे से कल प्रातः 08:01 बजे तक।
दिशाशूलः पूर्व दिशा में।