आपके सितारेः सोमवार, 05 जनवरी 2026 का राशिफल
05 जनवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 06 जनवरी, 2026 का पंचांग भी।
मेष :-
आज सुख-साधनों का आनंद मिलेगा। दिन के पहले भाग में आलस्य महसूस होगा, लेकिन दिन के दूसरे भाग में जरूरी काम निपटाने पड़ेंगे। पड़ोसियों और मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। किसी सामाजिक कार्य में भागीदारी से मान-सम्मान मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 1
वृषभ :-
घरेलू जरूरतों पर धन खर्च होगा। वाहन और सेहत पर खर्च के योग बन रहे हैं, हड्डियों से संबंधित समस्या संभव है। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का अवसर मिलेगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। घर की साज-सज्जा पर भी ध्यान जाएगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2
मिथुन :-
घर की मरम्मत और वाहन पर धन खर्च होगा। अटके हुए लेन-देन पूरे होंगे। दान-पुण्य के कार्यों में सहभागिता रहेगी और समाज से सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान आवश्यक है, कमर और पीठ दर्द संभव है। खानपान में संयम रखें, संतुलित आहार लाभकारी रहेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6
कर्क :-
पिता और पिता पक्ष से लाभ मिलेगा। माता की ओर से भी सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन संभव है। प्रेम संबंधों में अनुकूल स्थिति रहेगी, भावुकता पर नियंत्रण आवश्यक है। शुभ कार्यों और शौक की वस्तुओं पर धन खर्च होगा।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 9
सिंह :-
खर्च और सेहत दोनों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। घरेलू जरूरतों और यात्रा पर खर्च के योग हैं। पिता के साथ तालमेल बनाकर रखें, अन्यथा नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5
कन्या :-
घर के सदस्यों से सहयोग मिलेगा। पुरानी उलझन सुलझ सकती है। नौकरी में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। कोई इच्छा पूर्ण होगी। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। शिक्षा और प्रतियोगिता में प्रदर्शन बेहतर रहेगा। कारोबार में लाभ प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6
तुला :-
नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पारिवारिक कार्य से यात्रा करनी पड़ सकती है। घर पर मित्र या संबंधी के आगमन के योग हैं। वैवाहिक जीवन में तालमेल रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने या खरीदारी का अवसर मिलेगा। पिता की ओर से लाभ होगा।
भाग्यशाली रंग – केसरी, भाग्यशाली अंक – 6
वृश्चिक :-
उलझन और परेशानी का समाधान मिलेगा। मित्र या परिचित से मदद प्राप्त होगी। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा अवसर और सम्मान मिलेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 9
धनु :-
पारिवारिक और सामाजिक जरूरतों पर धन खर्च होगा। सेहत का विशेष ध्यान रखें। कमजोर सेहत वालों की परेशानी बढ़ सकती है, इसलिए एहतियात और परहेज आवश्यक है। व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। आभूषण और अग्नि से जुड़े कार्यों में विशेष लाभ संभव है।
भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 3
मकर :-
वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा, लेकिन भावुकता और संवेदनशीलता अधिक रहेगी। दूसरों के मामलों में अधिक उलझने से बचें, अन्यथा मानसिक कष्ट हो सकता है। कारोबार में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 8
कुम्भ :-
सेहत के साथ विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में मित्रों के साथ तालमेल बनाए रखें, इससे अपेक्षित सहयोग मिलेगा। बिना मांगे मदद करने से बचें, गलत अर्थ निकाला जा सकता है। कारोबार में लाभ सामान्य रहेगा।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 7
मीन :-
विदेशी क्षेत्र से लाभ मिलेगा। भाग्य का साथ प्राप्त होगा। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन रहेगा। मित्रों से भेंट होगी। प्रेम संबंधों में रोमांटिक समय मिलेगा। प्रॉपर्टी, गृह निर्माण और विदेश से जुड़े कार्यों में विशेष लाभ संभव है।
भाग्यशाली रंग – धानी, भाग्यशाली अंक – 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-06 जनवरी 2026 का पंचांग-
वारः मंगलवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्षः माघ मास – कृष्ण पक्ष।
तिथिः तृतीया प्रातः 08:01 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्थी कल प्रातः 06:52 बजे तक, तत्पश्चात पंचमी रहेगी।
चंद्र राशि: मध्याह्न 12:17 बजे तक कर्क, तत्पश्चात सिंह राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: अश्लेषा नक्षत्र मध्याह्न 12:17 बजे तक, तत्पश्चात मघा नक्षत्र रहेगा।
योगः प्रीति रात्रि 08:21 बजे तक, उपरांत आयुष्यमान योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः मध्याह्न 12:03 बजे से मध्याह्न 12:45 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 07:08 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:41 बजे।
राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
तीज-त्योहारः सकट चौथ, लम्बोदर संकष्टी चतुर्थी।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः चल रहे हैं।
भद्राः प्रातः 08:01 बजे तक।
दिशाशूलः उत्तर दिशा में।