आपके सितारेः बुधवार, 07 जनवरी 2026 का राशिफल
07 जनवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 08 जनवरी, 2026 का पंचांग भी।
मेष :-
संतान की ओर से खुशी मिलेगी। विदेशी क्षेत्र से लाभ प्राप्त होने के संकेत हैं। कोई महत्वपूर्ण कार्य दिन के दूसरे भाग में पूर्ण होगा। सुख–साधनों की प्राप्ति का संयोग बना है। सेहत सामान्य रहेगी, किंतु खानपान पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है, उदर संबंधी समस्या हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :-
धातु के कारोबार में लाभ मिलेगा। नौकरी में सहकर्मियों, विशेषकर विपरीत लिंगी सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय में फंसा हुआ धन मिलने से प्रसन्नता रहेगी। प्रेम जीवन में भाग्य का साथ मिलेगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह का संयोग बनेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :-
शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर रहेगा। बैंकिंग व सरकारी क्षेत्र के कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। तांबा व सोने के कारोबार से जुड़े जातकों को अच्छा मुनाफा होगा। कार्यक्षेत्र में बनाई गई योजनाओं का लाभ मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी, खानपान संतुलित रखें।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :-
आर्थिक लाभ का संयोग बना है। भावुकता व विचलन की स्थिति रह सकती है। किसी सगे संबंधी के कारण मानसिक तनाव संभव है, किंतु दिन खुशियां भी देगा। पूर्व में किया गया निवेश लाभ प्रदान कर सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :-
सेहत में नरमी व मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। पिता की ओर से चिंता या परेशानी संभव है। दिन के दूसरे भाग में अचानक परिस्थितियों के कारण मानसिक कष्ट हो सकता है। आर्थिक मामलों में सतर्कता आवश्यक है। दूसरों पर अत्यधिक भरोसा नुकसानदायक हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :-
सिरदर्द व सर्दी–जुकाम की समस्या हो सकती है। मौसम के अनुसार खानपान अपनाना आवश्यक है। आर्थिक मामलों में लाभ के साथ खर्च भी रहेगा। कोई बनता कार्य अटकने से मानसिक परेशानी संभव है। व्यवसाय में वाणी पर संयम रखना होगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
तुला :-
कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। दीर्घकालीन निवेश के लिए दिन अनुकूल है। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। सक्रियता से कार्य पूरे होंगे। फंसा हुआ धन मिलने के योग हैं। वाणी व व्यवहार कुशलता का लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :-
कामकाज के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। अधिकारी वर्ग से सहयोग व प्रोत्साहन मिलेगा। महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। विदेशी क्षेत्र से लाभ के योग हैं। नौकरी में बदलाव के इच्छुक जातकों को बड़ा अवसर मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
धनु :-
किसी सगे संबंधी से मुलाकात संभव है। अधूरा कार्य पूर्ण हो सकता है। आर्थिक मामलों में शुभ लाभ मिलेगा। व्यवसाय में अपेक्षा से अधिक लाभ के संकेत हैं। शिक्षा व शिक्षण कार्य से जुड़े जातकों को लाभ होगा। सरकारी व राजनीतिक क्षेत्र में भी लाभ का योग है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक- 3
मकर :-
वाद–विवाद से बचना उचित रहेगा, अन्यथा मान–सम्मान की हानि हो सकती है। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में लाभ संभव है। ऋण के लिए प्रयासरत जातकों को थोड़ी कोशिश से सफलता मिल सकती है। सेहत के मामले में लापरवाही से बचना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :-
मित्र या पड़ोसी से सहयोग प्राप्त होगा। साझेदारी में कार्य आरंभ करने के इच्छुक जातकों को साझेदारों का साथ मिलेगा। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा। तकनीकी ज्ञान व अनुभव का लाभ प्राप्त होगा। भाइयों से सहयोग मिलेगा। कार्य संबंधी यात्रा के योग बनेंगे।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
मीन :-
अनचाहे खर्च संभव हैं। जोखिम लेने से बचना उचित रहेगा। नौकरी में अचानक नई जिम्मेदारी आने से मानसिक तनाव हो सकता है। संतान को लेकर चिंता रह सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखना आवश्यक है। वाणी पर संयम रखें।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-08 जनवरी 2026 का पंचांग-
वारः गुरूवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्षः माघ मास - कृष्ण पक्ष।
तिथिः षष्ठी कल प्रातः 07:05 बजे तक, तत्पश्चात सप्तमी रहेगी।
चंद्र राशिः शाम 06:39 बजे तक सिंह, तत्पश्चात कन्या राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र मध्याह्न 12:24 बजे तक, तत्पश्चात उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।
योगः सौभाग्य शाम 05:26 बजे तक, उपरांत शोभन योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः मध्याह्न 12:02 बजे से मध्याह्न 12:45 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 07:08 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:42 बजे।
राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
तीज-त्योहारः कोई नहीं है।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूलः दक्षिण दिशा में।