आपके सितारेः शनिवार, 10 जनवरी 2026 का राशिफल

10 जनवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 11 जनवरी, 2026 का पंचांग भी।

Jan 9, 2026 - 22:42
 0
आपके सितारेः शनिवार, 10 जनवरी 2026 का राशिफल

मेष :-
कार्यक्षेत्र में सफलता का योग बना रहेगा। कारोबार के मामलों में दिन लाभदायक रहेगा। तकनीकी कार्यों और विदेश से जुड़े कार्यों में भी सफलता मिलेगी। कुछ अनचाहे और अप्रत्याशित खर्च का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें, संयमित और संतुलित आहार लें।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 8

वृषभ :-
पूर्व में किए गए निवेश से लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में विरोधी नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन चतुर बुद्धि और व्यवहार कुशलता से स्थिति पक्ष में रहेगी। किसी मित्र से सहयोग मिलेगा। रेडीमेड वस्त्रों के कारोबार और इंजीनियरिंग से जुड़े कार्यों में लाभ होगा।
भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक – 11

मिथुन :-
नौकरी में दिन सामान्य रूप से बेहतर रहेगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। भाग्य आर्थिक लाभ भी प्रदान करेगा। व्यवसाय में लाभदायक डील मिलने की संभावना रहेगी। वैवाहिक जीवन में आपसी सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांटिक वातावरण रहेगा। सुख और आनंद की प्राप्ति होगी।
भाग्यशाली रंग – धानी, भाग्यशाली अंक – 3

कर्क :-
रुचि धर्म-कर्म में बनी रहेगी। सामाजिक कार्यों में भागीदारी संभव है। नौकरी में प्रभाव बना रहेगा। कुछ ऐसे निर्णय लिए जा सकते हैं, जिनसे भविष्य में बड़ा लाभ होगा। कमाई में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ के योग हैं। प्रॉपर्टी और ज्वेलरी से जुड़े कार्यों में फायदा होगा।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 9

सिंह :-
करियर में प्रगति के अवसर मिलेंगे। चतुराई और कूटनीति से लाभ प्राप्त किया जा सकेगा। तकनीकी ज्ञान का लाभ मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भाग्य साथ दे सकता है। नौकरी में विरोधियों और प्रतिद्वंद्वियों से सतर्कता आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 1

कन्या :-
मनोबल और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी और कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा। किसी नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। आर्थिक मामलों में लाभ रहेगा, लेकिन शौकों पर खर्च भी बढ़ सकता है। विद्यार्थियों का मन भटक सकता है।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 3

तुला :-
भाइयों से लाभ और सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। मित्रों और शुभचिंतकों से मिलने का अवसर मिलेगा। कोई बड़ी इच्छा पूर्ण हो सकती है। कामकाज के सिलसिले में यात्रा का योग बनेगा, जो लाभदायक रहेगा। विदेश से भी लाभ की संभावना है।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2

वृश्चिक :-
नौकरी में प्रोत्साहन मिलेगा और पूर्व में किए गए कार्य के लिए सम्मान भी मिल सकता है। सरकारी कार्यों में भाग्य लाभ दिलाएगा। पारिवारिक व्यवसाय में बड़े भाई से सहयोग प्राप्त होगा। विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ का संयोग बना रहेगा। बीपी के मरीज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 1

धनु :-
कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद और रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलेगा। अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में कार्य का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन अधिकारी वर्ग से समर्थन मिलेगा। कोई बड़ी इच्छा पूर्ण हो सकती है। पहले से बीमार चल रहे लोगों की सेहत में सुधार होगा।
भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 9

मकर :-
उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत जातकों को सफलता मिलेगी। नौकरी में अनुभवी व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा, जिससे अटका हुआ कार्य पूरा हो सकेगा। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े जातक वाणी और चतुराई से लाभदायक डील करेंगे। दान-पुण्य का लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 3

कुम्भ :-
आर्थिक मामलों में संभलकर चलना आवश्यक है। लुभावनी डील के कारण धन हानि की संभावना है। तकनीकी कार्यों में भाग्य का सहयोग मिलेगा। विदेशी क्षेत्र से लाभ का योग बन रहा है। बैंक से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी रहेगा।
भाग्यशाली रंग – कत्थई, भाग्यशाली अंक – 1

मीन :-
किसी शुभ कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा और पुण्य लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम और अनुभव का लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ तालमेल बनाए रखना लाभदायक रहेगा और पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी कार्यों में सफलता के योग हैं। माता से स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइल: 9893118788

-11 जनवरी 2026 का पंचांग-

वारः रविवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: माघ मास – कृष्ण पक्ष।

तिथि: अष्टमी प्रातः 10:20 बजे तक, तत्पश्चात नवमी रहेगी।

चंद्र राशि: तुला राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: चित्रा नक्षत्र सायं 06:12 बजे तक, तत्पश्चात स्वाति नक्षत्र रहेगा।

योगः सुकर्मा सायं 05:26 बजे तक, उपरांत धृति योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: मध्याह्न 12:05 बजे से मध्याह्न 12:48 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 07:09 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:44 बजे।

राहूकालः सायं 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

तीज त्योहार: कोई नहीं है।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor