आपके सितारेः सोमवार, 12 जनवरी 2026 का राशिफल

12 जनवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 13 जनवरी, 2026 का पंचांग भी।

Jan 11, 2026 - 22:56
 0
आपके सितारेः सोमवार, 12 जनवरी 2026 का राशिफल

मेष :-
मेष राशि के जातकों के लिए दिन सुख और आनंद से भरपूर रहेगा। भाग्य से पूरा सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। कामकाज अच्छा चलेगा। बिजनेस में अच्छी कमाई होगी। सामाजिक कार्यों में भागीदारी से मान-सम्मान प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग— गेरुआ, भाग्यशाली अंक— 1

वृषभ :-
आर्थिक मामलों में संयम से चलना होगा, कुछ अप्रत्याशित और अनचाहे खर्च संभव हैं। कामकाज सामान्य रूप से चलता रहेगा। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। किसी मित्र या सगे संबंधी से भेंट हो सकती है। लव लाइफ में प्रेमी के साथ डेट का अवसर बन सकता है। रुचिकर भोजन का आनंद मिलेगा।
भाग्यशाली रंग— बादामी, भाग्यशाली अंक— 2

मिथुन :-
संतान पक्ष से प्रसन्नता मिलेगी। आर्थिक योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा। धर्म-अध्यात्म में रुचि बनी रहेगी। जो जातक अस्वस्थ चल रहे हैं, उनकी सेहत में सुधार होगा। भाइयों से संबंध मधुर रहेंगे। घर में सुख-साधनों के आगमन का योग है।
भाग्यशाली रंग— हल्का हरा, भाग्यशाली अंक— 6

कर्क :-
कार्यों को पूरा करने में मित्रों और निकट संबंधियों का सहयोग मिलेगा। सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। पड़ोसियों से सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग का योग है। करियर और कामकाज की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली रंग— मटमैला, भाग्यशाली अंक— 9

सिंह :-
पारिवारिक जीवन में प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। स्वयं के लिए खरीदारी का योग है। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का संयोग बनेगा। घर पर मित्रों और संबंधियों का आगमन संभव है। बिजनेस में अच्छी कमाई होगी। लंबित कार्य पूरे होंगे।
भाग्यशाली रंग— लाल, भाग्यशाली अंक— 5

कन्या :-
भाग्य आर्थिक लाभ प्रदान करेगा। संयम और धैर्य से कार्यों को निपटाने में सफलता मिलेगी। रुचिकर भोजन से प्रसन्नता रहेगी। लव लाइफ में प्रेमी के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। घर की साज-सज्जा पर धन और समय व्यय होगा। परिवार के साथ यात्रा का भी योग है।
भाग्यशाली रंग— हल्का हरा, भाग्यशाली अंक— 6

तुला :-
सेहत के प्रति सजगता बनी रहेगी और स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। किसी मित्र या सगे संबंधी से मुलाकात संभव है। दिन के प्रथम भाग में घरेलू आवश्यक कार्य पूरे होंगे। कला और संगीत में रुचि बढ़ेगी। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद मिलेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग— केसरी, भाग्यशाली अंक— 6

वृश्चिक :-
सेहत और खर्च पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कुछ अप्रत्याशित खर्च हो सकते हैं। यात्रा का योग है, वाहन और आवागमन पर खर्च संभव है। भाइयों से सामंजस्य बना रहेगा और सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में वाणी पर संयम आवश्यक है, अन्यथा कहासुनी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग— लाल, भाग्यशाली अंक— 9

धनु :-
कारोबार में आर्थिक लाभ होगा। नया कार्य आरंभ करने का अवसर मिल सकता है। होटल और धातु से जुड़े कार्यों में विशेष लाभ होगा। धर्म-कर्म और सामाजिक गतिविधियों में रुचि बनी रहेगी। पिता और पैतृक पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। संतान की सफलता से प्रसन्नता मिलेगी। दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली रंग— क्रीम, भाग्यशाली अंक— 3

मकर :-
अटके कार्य पूरे होने के योग हैं। आर्थिक मामलों में किए गए प्रयासों का लाभ मिलेगा। लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। स्वयं के लिए खरीदारी संभव है। जीवनसाथी के साथ मनोरंजक समय व्यतीत होगा। घर के बड़ों से सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग— मटमैला, भाग्यशाली अंक— 8

कुम्भ :-
भाग्य का साथ मिलेगा और लंबित कार्य पूरे होंगे। घरेलू कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। बिजनेस में आर्थिक लाभ होगा। दूर रहने वाले किसी सगे संबंधी से भेंट का योग है। प्रेमी के साथ यादगार समय व्यतीत होगा। उपहार और वस्त्र की प्राप्ति संभव है।
भाग्यशाली रंग— नीला, भाग्यशाली अंक— 7

मीन :-
बजट का ध्यान रखते हुए कार्य करना आवश्यक है, अन्यथा बाद में परेशानी हो सकती है। खानपान और सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा, स्वास्थ्य में नरमी का अनुभव संभव है। किसी पड़ोसी से सहयोग मिलेगा। दूसरों की बातों में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचना उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग— धानी, भाग्यशाली अंक— 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-13 जनवरी 2026 का पंचांग-

वारः मंगलवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्षः माघ मास – कृष्ण पक्ष।

तिथिः दशमी अपराह्न 03:17 बजे तक, तत्पश्चात एकादशी रहेगी।

चंद्र राशिः शाम 05:21 बजे तक तुला, तत्पश्चात वृश्चिक राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः विशाखा नक्षत्र अर्द्धरात्रि 12:06 बजे तक, तत्पश्चात अनुराधा नक्षत्र रहेगा।

योगः शूल शाम 07:05 बजे तक, उपरांत गण्ड योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः मध्याह्न 12:05 बजे से मध्याह्न 12:48 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 07:09 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:46 बजे।

राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

तीज-त्योहारः लोहणी, माघ मास प्रारम्भ (बंगाल)।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूलः कोई नहीं है।

भद्राः अपराह्न 03:17 बजे पर समाप्त।

दिशाशूलः उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor