आपके सितारेः सोमवार, 19 जनवरी 2026 का राशिफल

19 जनवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 20 जनवरी, 2026 का पंचांग भी।

Jan 18, 2026 - 22:58
 0
आपके सितारेः सोमवार, 19 जनवरी 2026 का राशिफल

मेष :- नौकरी और कारोबार में भाग्य का सहयोग मिलेगा। किसी वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों में सहभागिता रहेगी। पिता से लाभ और सहयोग प्राप्त होगा। किसी मित्र से भेंट का योग बनेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में रुचि बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :- सगे-संबंधियों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। घर के लिए कुछ आवश्यक खरीदारी संभव है। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बनेगी। प्रेम जीवन में प्रिय से शुभ समाचार मिल सकता है। घर पर अतिथि आगमन का योग है। वाहन सुख प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन :- निकट संबंधी से सहयोग प्राप्त होगा। पुराना लेनदेन चुकाना पड़ सकता है। मित्र की सहायता से लाभ होगा। धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता संभव है। संतान पक्ष से प्रसन्नता मिलेगी। माता से स्नेह प्राप्त होगा। उपहार और सम्मान की प्राप्ति के योग हैं।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :- शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के योग बनेंगे। गृह सज्जा और व्यवस्था में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। दिन के उत्तरार्ध में किसी सगे संबंधी से भेंट संभव है। संतान के व्यवहार से संतोष मिलेगा। साझेदारी में आरंभ किए गए कार्य में सफलता मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :- सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात संभव है। कार्य या कारोबार के सिलसिले में यात्रा का योग बनेगा, यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा लंबित मामला सुलझ सकता है। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। लंबे समय से प्रतीक्षित कार्य पूर्ण होने से प्रसन्नता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी उलझन का समाधान संभव है। पिता और पितृ पक्ष से लाभ मिलेगा। शिक्षा क्षेत्र में शिक्षकों और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम जीवन के लिए अनुकूल समय रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6

तुला :- लंबे समय से अटका कार्य पूर्ण होगा। मित्र या पड़ोसी से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में आय अच्छी रहेगी। कला और रचनात्मक क्षमता से लाभ प्राप्त होगा। पिता को लाभ और सम्मान की प्राप्ति होगी। महिलाओं को मायके से शुभ समाचार और सहयोग मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- केसरी, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक :- प्रॉपर्टी से जुड़े कार्य करने वालों को विशेष लाभ का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में लाभदायक सौदा मिलने के योग हैं। मित्रों और परिवार के सहयोग से नया कार्य आरंभ किया जा सकता है। जोखिम लेने से बचना उचित रहेगा। बिजली के उपकरणों और अग्नि से सावधानी आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

धनु :- पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। धर्म और अध्यात्म से जुड़े कार्यों में सहभागिता मिलेगी। दिन का उत्तरार्ध आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा। दीर्घकालीन योजनाओं में निवेश भविष्य में लाभ देगा। पीठ और कमर में दर्द की समस्या संभव है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

मकर :- आर्थिक लाभ के साथ कुछ अनपेक्षित खर्च सामने आ सकते हैं। कानूनी मामलों में जोखिम लेने से बचना आवश्यक है। किसी के पक्ष में गवाही देने से दूरी बनाए रखना उचित रहेगा। पारिवारिक जीवन में सम्मान और प्रभाव बना रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। भावुक निर्णयों से बचाव जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ :- स्वास्थ्य संबंधी मामलों में सावधानी आवश्यक रहेगी। कोई दबी हुई समस्या उभर सकती है। खानपान में संयम न रखने पर अपच की समस्या हो सकती है। यात्रा का योग बन सकता है, यात्रा के दौरान सतर्कता जरूरी है। राजनीतिक संपर्क और कूटनीति से लाभ प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

मीन :- लाभ के साथ खर्च भी बना रहेगा। किसी शुभ कार्य में धन व्यय होगा। मित्र या सगे संबंधी से भेंट का योग बनेगा। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर रहेगा। सामाजिक सम्मान और प्रभाव में वृद्धि होगी। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9

दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

Top of Form

Bottom of Form

Top of Form

-20 जनवरी 2026 का पंचांग-

वारः मंगलवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्षः माघ मास – शुक्ल पक्ष।

तिथिः द्वितीया अर्द्धरात्रि 02:42 बजे तक, तत्पश्चात तृतीया रहेगी।

चंद्र राशि: अर्द्धरात्रि 01:35 बजे तक मकर, तत्पश्चात कुम्भ राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: श्रवण नक्षत्र अपराह्न 01:06 बजे तक, तत्पश्चात धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा।

योगः सिद्धि रात्रि 08:01 बजे तक, उपरांत व्यतिपात योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः मध्याह्न 12:08 बजे से 12:51 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः त्रिपुष्कर योग।

सूर्योदयः प्रातः 07:08 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:51 बजे।

राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

तीज-त्योहारः चंद्र दर्शन।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः अर्द्धरात्रि 01:35 बजे से प्रारम्भ।

मूलः कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूलः उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor