आपके सितारेः गुरुवार, 22 जनवरी 2026 का राशिफल

22 जनवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 23 जनवरी, 2026 का पंचांग भी।

Jan 21, 2026 - 22:59
 0
आपके सितारेः गुरुवार, 22 जनवरी 2026 का राशिफल

मेष :-
आर्थिक लाभ मिलेगा, लेकिन खर्च भी बढ़ा हुआ रहेगा। नौकरी में काम का दबाव रह सकता है, किंतु सहकर्मियों के सहयोग से कार्य समय पर पूरा होगा। विरोधियों और शत्रुओं से सतर्कता आवश्यक। पिता और चाचा से सहयोग प्राप्त होगा।

भाग्यशाली रंग– हल्का लाल, भाग्यशाली अंक– 8

वृषभ :-
कार्यक्षेत्र में कूटनीति और चतुराई का लाभ मिलेगा। मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। नया काम या कारोबार शुरू करने के योग। दीर्घकालीन निवेश से लाभ। नौकरी परिवर्तन के इच्छुक जातकों को अच्छा अवसर मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग– बैंगनी, भाग्यशाली अंक– 5

मिथुन :-
नौकरी में अनुकूल समय रहेगा, हालांकि सुबह से काम का दबाव बना रहेगा। कला और रचनात्मक क्षमता का लाभ मिलेगा। व्यापार में अच्छी कमाई। शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कार्यों में विशेष लाभ। किसी मित्र या संबंधी की सहायता करनी पड़ सकती है।

भाग्यशाली रंग– सिलेटी, भाग्यशाली अंक– 1

कर्क :-
मानसिक तनाव और उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। नई चुनौतियां सामने आएंगी। नौकरी में सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखना जरूरी, वाणी पर संयम रखें। आर्थिक मामलों में अप्रत्याशित खर्च संभव।

भाग्यशाली रंग– भूरा, भाग्यशाली अंक– 2

सिंह :-
कार्यक्षेत्र में कुछ उलझन रहेगी, लेकिन अधिकारियों के सहयोग और प्रोत्साहन से स्थिति संभल जाएगी। पूर्व में किए गए कार्यों का लाभ मिलेगा। वाहन और भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति के संकेत। नौकरी बदलने का विचार मन में आ सकता है।

भाग्यशाली रंग– लाल, भाग्यशाली अंक– 5

कन्या :-
बुद्धि को स्थिर रखना आवश्यक, मानसिक द्वंद की स्थिति बनी रहेगी। नौकरी में विरोधी और शत्रु सक्रिय रहेंगे, सतर्कता जरूरी। खर्च पर नियंत्रण रखें, अचानक खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं। संतान की सेहत को लेकर चिंता। नस-नाड़ी संबंधी समस्या संभव।

भाग्यशाली रंग– हल्का हरा, भाग्यशाली अंक– 3

तुला :-
पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी और संतान से सहयोग मिलेगा। नौकरी में चतुर बुद्धि और कार्यकुशलता का लाभ। अधिकारी वर्ग से अधिक अपेक्षाएं रहेंगी, जिससे तनाव हो सकता है। आर्थिक मामलों में फंसा धन वापस मिलने की संभावना।

भाग्यशाली रंग– क्रीम, भाग्यशाली अंक– 7

वृश्चिक :-
विदेश से जुड़े कार्यों में उन्नति के अवसर। किराना और बिजली से संबंधित कार्यों में लाभ। सरकारी मामलों में कुछ उलझन संभव। पारिवारिक जीवन में भाइयों का सहयोग मिलेगा। माता की सेहत पर ध्यान आवश्यक।

भाग्यशाली रंग– बादामी, भाग्यशाली अंक– 6

धनु :-
किसी सहकर्मी के कारण मन खिन्न हो सकता है। दिन के उत्तरार्ध में कार्यों की उलझन से मानसिक परेशानी। आर्थिक मामलों में खर्च अधिक रहेगा। उपकरण और वाहन पर खर्च संभव। भाइयों से तालमेल रखने पर सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद। सेहत पर ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग– हल्का पीला, भाग्यशाली अंक– 7

मकर :-
मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में अच्छी कमाई। लेखा और लोन से जुड़े कार्यों में सफलता। नौकरी में अनुकूलता बनी रहेगी। पारिवारिक मामलों में पिता का सहयोग महत्वपूर्ण।

भाग्यशाली रंग– धूमल, भाग्यशाली अंक– 10

कुंभ :-
आर्थिक मामलों में किसी की बातों में आकर बड़ा निर्णय लेने से बचाव आवश्यक। भावुकता और उलझन परेशानी बढ़ा सकती है। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से तालमेल बनाए रखना जरूरी। भाई-बहनों से मतभेद संभव। वैवाहिक जीवन में नोंकझोंक की स्थिति।

भाग्यशाली रंग– कत्थई, भाग्यशाली अंक– 18

मीन :-
भाग्य आर्थिक लाभ दिलाएगा। कार्यक्षेत्र में पूर्व अनुभव और किए गए कार्यों का लाभ। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े जातकों को उन्नति का अवसर। व्यापार में लाभ। बिजली के उपकरणों से जुड़े कार्यों में फायदा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।

भाग्यशाली रंग– नारंगी, भाग्यशाली अंक– 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-23 जनवरी 2026 का पंचांग-

वारः शुक्रवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्षः माघ मास – शुक्ल पक्ष।

तिथिः पंचमी अर्द्धरात्रि 01:46 बजे तक, तत्पश्चात षष्ठी।

चंद्र राशिः प्रातः 08:33 बजे तक कुम्भ, तत्पश्चात मीन राशि।

चंद्र नक्षत्रः पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र अपराह्न 02:33 बजे तक, तत्पश्चात उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र।

योगः परिघ अपराह्न 03:59 बजे तक, उपरांत शिव योग।

अभिजीत मुहूर्तः मध्याह्न 12:09 बजे से मध्याह्न 12:52 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 07:07 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:54 बजे।

राहूकालः प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

तीज त्योहारः वसंत पंचमी, सरस्वती पूजा, श्री राधा श्यामसुन्दर पंचमी।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः चल रहे हैं।

मूलः कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूलः पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor