आपके सितारेः शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 का राशिफल
23 जनवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 24 जनवरी, 2026 का पंचांग भी।
मेष :-
काम सुचारू रूप से चलेगा और चतुराई व अनुभव का लाभ मिलेगा। सहकर्मी पूरा सहयोग करेंगे। नौकरीपेशा वर्ग को अधिकारीवर्ग से प्रोत्साहन प्राप्त होगा। सरकारी क्षेत्र में सफलता के योग हैं। कोर्ट–कचहरी के मामलों में भाग्य साथ देगा।
भाग्यशाली रंग – चमकीला लाल | भाग्यशाली अंक – 7
वृषभ :-
व्यवसाय में भाग्य लाभ दिलाएगा और नया कार्य प्रारंभ हो सकता है। वाहन या सुख-साधन खरीदने के प्रयास सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपसी तनाव समाप्त होने के योग हैं।
भाग्यशाली रंग – बादामी | भाग्यशाली अंक – 4
मिथुन :-
नौकरी में बदलाव का विचार मन में आ सकता है। पूर्व परिचित से सहयोग प्राप्त होगा। नया कार्य आरंभ करने के योग हैं। लोहा व गृहनिर्माण से जुड़े व्यापार में लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में प्रेम व सहयोग बना रहेगा। संतान से सुख मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – हरा | भाग्यशाली अंक – 3
कर्क :-
अचानक खर्च मानसिक उलझन बढ़ा सकते हैं। नौकरी में कार्यभार अधिक रहेगा। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, सतर्कता आवश्यक है। नौकरी परिवर्तन का विचार संभव है, पर उतावले निर्णय से बचना उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग – भूरा | भाग्यशाली अंक – 2
सिंह :-
भाइयों के साथ विवाद से बचना हितकर रहेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पुराने रोगियों को विशेष सावधानी रखनी होगी। वातकारक भोजन से परहेज रखें। निवेश में जोखिम का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग – नारंगी | भाग्यशाली अंक – 9
कन्या :-
घर–परिवार में प्रेम व तालमेल बना रहेगा। माता-पिता का स्नेह और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। संतान की खुशी पर धन व्यय होगा। सायंकाल मनोरंजन में बीतेगा। सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ | भाग्यशाली अंक – 8
तुला :-
नया कार्य प्रारंभ हो सकता है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे लंबित कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक मामलों में कमाई के अवसर मिलेंगे। अटका धन मिलने से प्रसन्नता होगी। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।
भाग्यशाली रंग – सफेद | भाग्यशाली अंक – 1
वृश्चिक :-
कार्यक्षेत्र में भाग्य सफलता देगा। नई जिम्मेदारी या नया कार्य मिल सकता है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा, पदोन्नति के योग हैं। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। एक से अधिक स्रोतों से लाभ होगा। संपत्ति संबंधी कार्य सफल रहेंगे।
भाग्यशाली रंग – बैंगनी | भाग्यशाली अंक – 6
धनु :-
धर्म–कर्म में रुचि बढ़ेगी। वरिष्ठ व्यक्ति से मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में दिन अनुकूल रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में लाभकारी अवसर आएंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला | भाग्यशाली अंक – 9
मकर :-
बुद्धि व कार्यकुशलता से कठिन कार्य पूर्ण होंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। सरकारी क्षेत्र के कार्य सफल रहेंगे। रचनात्मक क्षमता का लाभ मिलेगा। कोर्ट–कचहरी के मामलों में सफलता के योग हैं। घर में सुख-साधनों की वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग – मटमैला | भाग्यशाली अंक – 8
कुम्भ :-
बनता हुआ कार्य अटक सकता है, संयम आवश्यक है। चंद्रमा–राहु की युति मानसिक उलझन दे सकती है। अप्रत्याशित खर्च की संभावना है। धैर्य व संतुलन बनाए रखना लाभकारी रहेगा।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी | भाग्यशाली अंक – 1
मीन :-
मानसिक चिंता व परेशानी संभव है। अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। किसी की गारंटी लेने से बचना उचित रहेगा। उदारता का गलत लाभ उठाने का प्रयास हो सकता है। घरेलू मामलों को सुलझाने में जीवनसाथी का सहयोग आवश्यक रहेगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी | भाग्यशाली अंक – 2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइल: 9893118788
Top of Form
24 जनवरी 2026 का पंचांगः
वारः शनिवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: माघ मास – शुक्ल पक्ष।
तिथि: षष्ठी अर्द्धरात्रि 12:39 बजे तक, तत्पश्चात सप्तमी रहेगी।
चंद्र राशि: मीन राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र अपराह्न 02:16 बजे तक, तत्पश्चात रेवती नक्षत्र रहेगा।
योगः शिव अपराह्न 02:02 बजे तक, उपरांत सिद्ध योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: मध्याह्न 12:09 बजे से मध्याह्न 12:52 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 07:07 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:54 बजे।
राहूकालः प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
तीज–त्योहार: स्कन्द षष्ठी।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: चल रहे हैं।
मूल: अपराह्न 02:16 बजे से प्रारम्भ।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।