आपके सितारेः मंगलवार, 27 जनवरी 2026 का राशिफल

27 जनवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 28 जनवरी, 2026 का पंचांग भी।

Jan 26, 2026 - 22:51
 0
आपके सितारेः मंगलवार, 27 जनवरी 2026 का राशिफल

मेष

ऊर्जावान और उत्साहित बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बड़ा मौका मिल सकता है। आर्थिक मामलों में दिन फायदेमंद रहेगा। सामाजिक कार्यों में सक्रियता बनी रहेगी। प्रॉपर्टी और गृहनिर्माण संबंधी वस्तुओं के कारोबार में लाभ होगा। वाहन और यात्रा पर खर्च का संयोग बनेगा। पारिवारिक जीवन प्रसन्नता से बीतेगा।

भाग्यशाली रंग – हल्का लाल, भाग्यशाली अंक – 8

वृषभ

जीवनसाथी और बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिताने का अवसर मिलेगा। धार्मिक स्थल यात्रा का योग बन सकता है। बिजनेस में लाभ रहेगा। वस्त्रों और बिजली के उपकरणों के कारोबार में विशेष लाभ होगा। सेहत पर ध्यान आवश्यक, बीपी और शुगर से पीड़ित विशेष सतर्क रहें। कामकाज के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा।

भाग्यशाली रंग – बैंगनी, भाग्यशाली अंक – 5

मिथुन

घर में मेहमानों और मित्रों का आगमन संभव है। कारोबार में लाभ होगा। शिक्षण और प्रबंधन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। मित्र सहयोग करेगा। आर्थिक मामलों में पुराने लेन-देन निपट सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी, वातकारक भोजन से परहेज आवश्यक।

भाग्यशाली रंग – सिलेटी, भाग्यशाली अंक – 1

कर्क

आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। फंसा हुआ धन वापस मिलने का योग है। प्रॉपर्टी और गृहनिर्माण कार्यों में लाभ संभव है। सामाजिक कार्यों से मान-सम्मान प्राप्त होगा। वस्त्र कारोबार से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि होगी। अप्रत्याशित लाभ के संकेत हैं।

भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक – 2

सिंह

नौकरी और कामकाज में लाभदायक अवसर मिलेंगे। भाग्य का पूरा साथ रहेगा। करियर में उन्नति के योग बनेंगे। बिजनेस में आर्थिक लाभ होगा। नया कार्य आरंभ करने का अवसर मिलेगा। धर्म, कर्म और आध्यात्मिक विषयों में रुचि रहेगी। प्रॉपर्टी लेन-देन से लाभ होगा। विदेशी क्षेत्र से फायदा मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5

कन्या

सामाजिक कार्यों से मान-सम्मान प्राप्त होगा। नौकरी में अनुकूल वातावरण रहेगा, सहकर्मियों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। फैमिली बिजनेस में लाभ होगा। नया कार्य आरंभ करने के योग हैं। इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को बड़ा अवसर मिल सकता है। विदेशी क्षेत्र से लाभ संभव है।

भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 3

तुला

बीमार चल रहे जातकों की सेहत में सुधार होगा। मित्रों और पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में सुखद समय बीतेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। फैमिली बिजनेस में लाभ रहेगा। सुख-साधनों और धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा।

भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 7

वृश्चिक

भावुकता में निर्णय लेने से बचना आवश्यक, अन्यथा नुकसान संभव है। विरोधी सक्रिय रहेंगे, सतर्कता जरूरी। सेहत पर ध्यान दें, सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या हो सकती है। लोहा और धातु से जुड़े कारोबार में विशेष लाभ होगा। जीवनसाथी से मतभेद की स्थिति बन सकती है।

भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 6

धनु

शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता एवं सम्मान प्राप्त होगा। नौकरी में स्थिति मजबूत रहेगी। अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मनचाही इच्छा पूर्ण होने से प्रसन्नता मिलेगी। आर्थिक मामलों में लाभ के योग हैं। हृदय रोग से पीड़ित जातकों को सतर्क रहना चाहिए।

भाग्यशाली रंग – हल्का पीला, भाग्यशाली अंक – 7

मकर

सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। लाभदायक डील मिलने से प्रसन्नता रहेगी। गैजेट या पसंदीदा वस्तु की खरीदारी संभव है। यात्रा का योग बना हुआ है। मित्र या सहकर्मी सहयोग करेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं। बिजनेस में योजनाओं का लाभ मिलेगा।

भाग्यशाली रंग – धूमल, भाग्यशाली अंक – 10

कुम्भ

बड़े भाई से लाभ और सहयोग मिलेगा। पारिवारिक उलझा मामला सुलझ सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह का संयोग बनेगा। मित्रों के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। बिजली के उपकरण और तकनीकी कार्यों से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा।

भाग्यशाली रंग – कत्थई, भाग्यशाली अंक – 18

मीन

आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। एक से अधिक स्रोतों से धन प्राप्ति संभव है। लुभावनी डील के कारण बजट से अधिक खर्च हो सकता है। प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क भविष्य में लाभ दिला सकता है। राजनीतिक और सामाजिक संपर्कों से फायदा मिलेगा।

भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-28 जनवरी 2026 का पंचांग-

वारः बुधवार।

विक्रम संवतः 2082।

शक संवतः 1947।

माह/पक्ष: माघ मास - शुक्ल पक्ष।

तिथि: दशमी शाम 04:35 बजे तक, तत्पश्चात एकादशी रहेगी।

चंद्र राशि: वृषभ राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: कृतिका नक्षत्र प्रातः 09:26 बजे तक, तत्पश्चात रोहिणी नक्षत्र रहेगा।

योगः ब्रह्म रात्रि 11:54 बजे तक, उपरांत इंद्र योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: रवि योग, सर्वार्थसिद्धि योग।

सूर्योदयः प्रातः 07:06 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:58 बजे।

राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

तीज त्योहार: कोई नहीं है।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः कल तड़के 03:16 बजे से अपराह्न 01:55 बजे तक।

दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor