आपके सितारेः गुरुवार, 29 जनवरी 2026 का राशिफल

29 जनवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 30 जनवरी, 2026 का पंचांग भी।

Jan 28, 2026 - 22:47
 0
आपके सितारेः गुरुवार, 29 जनवरी 2026 का राशिफल

मेष :- जमा पूंजी में वृद्धि होगी। पिता पक्ष से लाभ का योग बना है। पारिवारिक जीवन में सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा तथा संतानों की ओर से प्रसन्नता मिलेगी। किसी पड़ोसी से सहयोग संभव है। स्वास्थ्य की दृष्टि से नेत्रों का विशेष ध्यान रखें, आंखों से संबंधित समस्या की आशंका है।
भाग्यशाली रंग – हल्का लाल, भाग्यशाली अंक – 8

वृषभ :- जीवनसाथी के साथ मिलकर पारिवारिक समस्या का समाधान निकलेगा। भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। अप्रत्याशित लाभ और सम्मान की संभावना है। तकनीकी ज्ञान एवं अनुभव लाभदायक सिद्ध होगा। किसी सरकारी योजना से लाभ मिल सकता है। मित्र सहायता करेंगे।
भाग्यशाली रंग – बैंगनी, भाग्यशाली अंक – 5

मिथुन :- कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मी की जिम्मेदारी संभालनी होगी। आर्थिक मामलों में खर्च अधिक रहेगा, अनचाहे खर्च सामने आएंगे। विद्यार्थियों को अध्ययन पर एकाग्रता बनाए रखनी होगी, मानसिक भटकाव से परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी, भाग्यशाली अंक – 1

कर्क :- नौकरी और कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। अचानक आर्थिक लाभ संभव है। कारोबार में लाभदायक सौदा हो सकता है। पारिवारिक व्यवसाय में फायदा मिलेगा। सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। पारिवारिक एवं प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक – 2

सिंह :- कार्यक्षेत्र में अनुकूलता और गति बनी रहेगी। नौकरी में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। बड़े अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यवसाय में पुराने क्लाइंट या परिचित के माध्यम से लाभ संभव है। आय के साथ खर्च भी बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5

कन्या :- करियर और कामकाज में बड़ा अवसर मिल सकता है। चंद्रमा का भाग्य भाव में गोचर सफलता दिलाएगा। विरोधी भी कार्यकुशलता से प्रभावित होंगे। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान प्राप्त होगा। अकाउंट और बैंकिंग से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 3

तुला :- आर्थिक मामलों में सतर्कता आवश्यक है, अप्रत्याशित खर्च संभव है। नौकरी में मानसिक तनाव रह सकता है। नौकरी परिवर्तन के प्रयासों में संयम और सोच-समझकर निर्णय लेना उचित रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 7

वृश्चिक :- नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। लंबित कार्य निपटाने का अवसर मिलेगा। दिन के दूसरे भाग में कार्यभार बढ़ सकता है। साझेदारी के कार्यों में लाभ होगा। नया काम आरंभ करने के योग हैं। आर्थिक स्थिति लाभदायक रहेगी।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 6

धनु :- कामकाज के साथ सामाजिक और पारिवारिक दायित्व निभाने होंगे। अचानक परिस्थितियों के कारण योजनाओं में बदलाव संभव है। आय के साथ खर्च भी बढ़ेगा, शुभ कार्य में धन व्यय हो सकता है। पिता की ओर से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला, भाग्यशाली अंक – 7

मकर :- सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सरकारी क्षेत्र से जुड़ा कार्य पूर्ण हो सकता है। नौकरी परिवर्तन के प्रयास सफल होंगे। पूर्व निवेश से लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। संतान से जुड़ी चिंता का समाधान होगा।
भाग्यशाली रंग – धूमल, भाग्यशाली अंक – 10

कुम्भ :- करियर में भाग्य का सहयोग मिलेगा। कोई इच्छा पूर्ण हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। नई योजना पर कार्य आरंभ होगा। तकनीकी ज्ञान लाभ देगा। सरकारी योजना से लाभ और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग – कत्थई, भाग्यशाली अंक – 18

मीन :- आर्थिक योजनाओं में लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में विपरीत लिंगी सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पूर्व कार्यों का फल मिलेगा। प्रॉपर्टी से लाभ संभव है। अल्पकालिक निवेश से दूरी बनाए रखें, बहकावे में आकर निवेश करने से नुकसान हो सकता है।
भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-30 जनवरी 2026 का पंचांग-

वारः शुक्रवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्षः माघ मास – शुक्ल पक्ष।

तिथिः द्वादशी प्रातः 11:09 बजे तक, तत्पश्चात त्रयोदशी रहेगी।

चंद्र राशिः मिथुन राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः आर्द्रा नक्षत्र कल तड़के 03:27 बजे तक, तत्पश्चात पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा।

योगः वैधृति योग सायं 04:58 बजे तक, उपरांत विषकुम्भ योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः मध्याह्न 12:10 बजे से 12:54 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः रवि योग, सर्वार्थसिद्धि योग।

सूर्योदयः प्रातः 07:05 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:59 बजे।

राहूकालः प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

तीज-त्योहारः प्रदोष व्रत, जया एकादशी पारण।

विशेष दिवसः महात्मा गांधी पुण्यतिथि।

पंचकः कोई नहीं है।

मूलः कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूलः दक्षिण दिशा में।

Top of Form

Bottom of Form

Top of Form

Bottom of Form

Top of Form

Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor