आपके सितारेः शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 का राशिफल
30 जनवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 31 जनवरी, 2026 का पंचांग भी।
मेष :-
कार्यक्षेत्र में बड़े फैसले लेने पड़ेंगे। नौकरी में बदलाव के प्रयास सफल हो सकते हैं। मित्र की सहायता से लाभ की स्थिति बनेगी। विदेशी क्षेत्र और तकनीकी कार्यों से फायदा मिलने के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन के मामलों में दिन अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल, भाग्यशाली अंक- 7
वृषभ :-
नौकरी में पूर्व में किए कार्यों का लाभ मिलेगा। कोई साहसिक निर्णय फायदा दिला सकता है। अधिकारीवर्ग से तालमेल बनाए रखना करियर के लिए उपयोगी रहेगा। अचानक परिस्थितियों के कारण योजनाओं में परिवर्तन करना पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4
मिथुन :-
काम का दबाव बना रहेगा और मानसिक उलझन का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। कोई प्रसन्नतादायक समाचार मिलने की संभावना है। बीमार जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा, खानपान में संयम आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3
कर्क :-
कोई अधूरा कार्य परेशानी का कारण बन सकता है। आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ने के संकेत हैं, गैरजरूरी खर्चों पर नियंत्रण जरूरी रहेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी की मदद से पारिवारिक उलझन सुलझाने में सफलता मिलेगी। किसी पूर्व परिचित से सहयोग मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 2
सिंह :-
नौकरी में मान-सम्मान मिलेगा और कारोबार में आर्थिक लाभ के योग हैं। फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। चतुराई और कार्यकुशलता से अटके काम पूरे होंगे। अप्रत्याशित स्रोत से लाभ संभव है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 9
कन्या :-
नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी। विदेशी क्षेत्र से लाभ के योग हैं। वैवाहिक जीवन में दिन मिलाजुला रहेगा, किसी बात पर मतभेद संभव है। पिता और बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम जीवन में तालमेल बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 8
तुला :-
कला और बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, सतर्कता जरूरी रहेगी। यात्रा के दौरान सावधानी आवश्यक है, वाहन पर खर्च संभव है। राजनीतिक संपर्क से लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1
वृश्चिक :-
पूर्व में किए कार्यों और निवेश का लाभ मिलेगा। व्यवहार कुशलता और वाणी की मधुरता से फायदा होगा। घर में सुख-साधनों की वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। संतान पक्ष से प्रसन्नता मिलेगी। पड़ोसियों और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 6
धनु :-
आमदनी में वृद्धि होगी। व्यवसाय में लाभ के योग हैं। वरिष्ठ लोगों से संपर्क का दायरा बढ़ेगा। शिक्षा के क्षेत्र में भाग्य साथ देगा। खरीदारी के योग बन रहे हैं। कोई पुराना मित्र या सहकर्मी सहयोग कर सकता है। सगे संबंधियों से मिलने का अवसर मिलेगा। प्रेम जीवन में तालमेल बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक- 9
मकर :-
अप्रत्याशित लाभ की स्थिति बनेगी। सरकारी क्षेत्र में अटका कार्य पूरा हो सकता है। नौकरी में अधिकारीवर्ग का सहयोग मिलेगा। आर्थिक योजनाओं में सफलता के योग हैं। अनुभवी और वरिष्ठ व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :-
वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की सहायता से पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। कोई मनोकामना पूर्ण होने से संतोष मिलेगा। नौकरी में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा और कार्य समय पर पूरा होगा। घुटनों से संबंधित समस्या बढ़ सकती है, सावधानी आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक- 1
मीन :-
नौकरी में चतुर बुद्धि और अनुभव का लाभ मिलेगा। तकनीकी ज्ञान से फायदा प्राप्त होगा। प्रबंधन और शिक्षण क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। गूढ़ विषयों और अध्यात्म की ओर रुझान रहेगा। छात्रों के लिए समय विशेष रूप से अनुकूल है, कठिन विषय आसानी से समझ में आएंगे।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form-31 जनवरी 2026 का पंचांग-
वारः शनिवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्षः माघ मास – शुक्ल पक्ष।
तिथिः त्रयोदशी प्रातः 08:25 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्दशी प्रातः 05:52 बजे तक, तत्पश्चात पूर्णिमा रहेगी।
चंद्र राशिः रात्रि 08:01 बजे तक मिथुन, तत्पश्चात कर्क राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः पुनर्वसु नक्षत्र अर्द्धरात्रि 01:34 बजे तक, तत्पश्चात पुष्य नक्षत्र रहेगा।
योगः विषकुम्भ अपराह्न 01:33 बजे तक, उपरांत प्रीति योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः मध्याह्न 12:10 बजे से 12:54 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः रवियोग।
सूर्योदयः प्रातः 07:04 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:00 बजे।
राहूकालः प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
तीज-त्योहारः चतुर्दशी तिथि का क्षय।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूलः पूर्व दिशा में।