आपके सितारेः शनिवार, 25 जुलाई 2026 का राशिफल और रविवार, 26 जुलाई 2026 का पंचांग
25 जुलाई, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 26 जुलाई, 2026 का पंचांग भी।
मेष
धैर्य की परीक्षा का दिन हो सकता है। अन्य से सहमति जताने में जल्दी न करें, उचित सोच-विचार के बाद ही कोई निर्णय लें। सबका मान-सम्मान बनाए रखें। सहज गति से आगे बढ़ते रहें। आवश्यक कार्यों में धैर्य बनाए रखें। घर-परिवार में शुभता रहेगी। अपनों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। परस्पर विश्वास रखें। नीति-नियमों पर फोकस रहेगा। पहल करने के नजरिए से बचें। विनम्रता से काम निकालेंगे।
भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ
महत्वपूर्ण कार्ययोजनाओं को गति देने वाला दिन रहेगा। औद्योगिक मामलों में तेजी रखेंगे। भेंटवार्ताओं में पहल बनाए रखेंगे। प्रस्तावों को लंबित रखने से बचें। साझीदारी बढ़ाने का प्रयास रहेगा। सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। व्यक्तिगत संबंधों में सहजता रहेगी। नेतृत्व क्षमता निखार पाएंगे। साथी व समकक्ष सहयोगी होंगे। कार्यों में तेजी दिखाएंगे। भावनात्मक पक्ष मजबूत रहेगा। संबंधों में सामंजस्य पर जोर देंगे।
भाग्यशाली रंग- फिरोजी | भाग्यशाली अंक- 7
मिथुन
आर्थिक मामलों में सोच-विचारकर निर्णय लेने का दिन है। सेहत का ख्याल रखें। कामकाजी स्थिति मिश्रित रहेगी। सेवा क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अनुभवी लोगों से तालमेल बनाए रखेंगे। वरिष्ठों से मुलाकात सफल रहेगी। आपसी सामंजस्य पर जोर बढ़ाएं। परिस्थिति के अनुरूप निर्णय लें। कामकाजी चर्चा व संवाद पर फोकस रखें। मेहनत और लगन से राह निकालें। पेशेवर कार्यों में धैर्य बनाए रखेंगे।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 5
कर्क
मित्रों और पेशेवरों की मदद से कामकाज में वृद्धि का दिन रहेगा। विभिन्न कार्यों को गति देंगे। निसंकोच आगे बढ़ेंगे। तेजी करने का भाव रहेगा। मानसिक मामलों में सहजता रहेगी। अनुकूलता का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। लाभ निखार पाएगा। प्रिय के साथ स्मरणीय पल बिताएंगे। भ्रमण एवं मनोरंजन के अवसर बनेंगे। सफलता की संभावनाएं बढ़त पर रहेंगी। भावुकता पर नियंत्रण रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6
सिंह
आवश्यक चर्चा में उतावली न करें। परिजनों के साथ वाद-विवाद टालें। व्यक्तिगत विषयों पर फोकस बढ़ाएं। निजी विषयों में रूटीन बनाए रखें। पेशेवरों का समर्थन मिलेगा। बाहरी लोगों की बातों में आने से बचें। भौतिक वस्तुओं की प्राप्ति संभव है। आवेश में नहीं आएंगे। खुशी बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। करियर-व्यापार में सफलता मिलेगी। सहजता से आगे बढ़ते रहें। दाम्पत्य जीवन में परस्पर स्नेह रहेगा।
भाग्यशाली रंग- गहरा लाल | भाग्यशाली अंक- 2
कन्या
उद्योग-व्यापार के विस्तार पर ध्यान देने का दिन रहेगा। चर्चा-संवाद में पहल बनाए रखेंगे। जिम्मेदारों से जरूरी संवाद बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। वाणिज्यिक प्रयासों में सक्रियता बढ़ेगी। कामकाज में प्रभावपूर्ण स्थिति रहेगी। साहस व पराक्रम से सभी प्रभावित होंगे। आशंकाओं से मुक्त रहें। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। संपर्क एवं सामंजस्य बनाए रखेंगे। प्रेम जीवन में साथी की भावनाओं का सम्मान करें।
भाग्यशाली रंग- पीला | भाग्यशाली अंक- 6
तुला
घर में सुख का वातावरण रहेगा। अपनों के साथ यादें साझा करेंगे। लक्ष्यों को पूरा करने पर जोर होगा। निजी वार्ताएं प्रभावी बनी रहेंगी। परंपरागत विषयों में उत्साह दिखाएंगे। पद, प्रतिष्ठा और प्रभाव बढ़ेगा। जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। संग्रह व संरक्षण में विश्वास बढ़ेगा। परिजनों का भरोसा जीतेंगे। अनुकूलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। वाणी व व्यवहार से सभी प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक जीवन में समस्याओं का समाधान निकालेंगे।
भाग्यशाली रंग- काला | भाग्यशाली अंक- 3
वृश्चिक
श्रेष्ठ कार्यों को गति देने में आगे रहेंगे। पेशेवर सफलता से उत्साहित रहेंगे। विविध कार्यों में इच्छित परिणाम बनेंगे। साख और सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयासों को बढ़ाएंगे। नीति-रीति का पालन करेंगे। सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी। कला-कौशल को दिखाने के अवसर बढ़ेंगे। रचनात्मक व्यवसाय में प्रभावी रहेंगे। इच्छित कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। नवीनता पर जोर रहेगा। मानसिक शक्ति को बल मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- आसमानी | भाग्यशाली अंक- 8
धनु
लेनदेन में जल्दबाजी से बचने का दिन है। करीबियों के साथ मिलकर रहें। बहस-विवाद में नहीं पड़ें। सूझबूझ के साथ कदम आगे बढ़ाएं। संबंधों को निभाने का प्रयास बनाए रखें। नीति-नियमों का पालन करें। विवेक व विनम्रता बनाए रखें। पेशेवर मामलों पर ध्यान बढ़ाएं। व्यावसायिक गलतियां करने से बचें। आर्थिक कार्यों को गति दे पाएंगे। भेंटवार्ता में सहज रहें। अन्य के प्रति संवेदनशीलता रहेगी। व्यवस्था व अनुशासन बनाए रखें।
भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 1
मकर
आर्थिक विषयों में तेजी से लक्ष्य साधने का दिन रहेगा। पेशेवर सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। भेंट-मुलाकात में सहज बने रहेंगे। उधार के व्यापार से बचें। लाभ और निखार की स्थिति बेहतर बनी रहेगी। कार्य विस्तार पर जोर बनाए रखेंगे। सहकर्मियों और मित्रों का साथ बना रहेगा। परिस्थिति पर नियंत्रण बढ़ाएंगे। अनुशासन से कार्य करेंगे। विभिन्न उपलब्धियों को बल मिलेगा। वाणिज्यिक अवसरों को भुनाएंगे। प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा | भाग्यशाली अंक- 3
कुम्भ
वित्तीय हितों को संवारने में सफलता मिलेगी। कारोबारी लाभ बढ़त पर रहेगा। प्रबंधन के मामलों में उल्लेखनीय प्रदर्शन बना रहेगा। अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। वरिष्ठों का सहयोग रहेगा। करियर-व्यापार में प्रगति होगी। पेशेवर निसंकोच आगे बढ़ेंगे। जिम्मेदारों का सहयोग बना रहेगा। इच्छित वातावरण से उत्साहित रहेंगे। पद-प्रभाव में वृद्धि होगी। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। साहस से आगे बढ़ेंगे।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी | भाग्यशाली अंक- 4
मीन
भाग्य से हर मामले में सकारात्मक परिणाम बनेंगे। पेशेवर वार्ताएं संवरेंगी। कार्यक्षेत्र में अधिक समय देंगे। प्रशासनिक विषयों में तेजी आएगी। महत्वपूर्ण वार्ताओं को गति देंगे। कार्ययोजनाओं में निखार बना रहेगा। व्यावसायिक शिक्षा पर जोर रहेगा। लक्ष्य पर फोकस बढ़ेगा। लंबी दूरी की यात्रा संभव है। सहकर्मियों के साथ सहयोग बढ़ाएंगे। कारोबार में उछाल रहेगा। इच्छित उपलब्धियां प्राप्त होंगी। चहुंओर सफलता मिलेगी। हितलाभ बढ़ेंगे।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइल : 9893118788
-26 जुलाई 2026 का पंचांग-
वारः रविवार।
विक्रम संवतः 2083
शक संवतः 1948
माह - आषाढ़।
पक्ष - शुक्ल।
तिथि: द्वादशी अपराह्न 01:57 बजे तक उपरांत त्रयोदशी रहेगी।
चंद्र राशि: प्रातः 07:34 बजे तक वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: ज्येष्ठा नक्षत्र प्रातः 07:34 बजे तक उपरांत मूल रहेगा।
योगः इंद्र रात्रि 10:05 बजे तक उपरांत वैधृति योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:58 बजे से 12:52 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:40 बजे।
सूर्यास्तः सायं 07:10 बजे।
राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
तीज त्योहार: प्रदोष व्रत, देवशयनी एकादशी पारण, गण्डमूल।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: चल रहे हैं।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।