आपके सितारेः मंगलवार, 28 जुलाई 2026 का राशिफल और बुधवार, 29 जुलाई 2026 का पंचांग

28 जुलाई, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 29 जुलाई, 2026 का पंचांग भी।

Jul 27, 2026 - 22:43
 0
आपके सितारेः मंगलवार, 28 जुलाई 2026 का राशिफल और बुधवार, 29 जुलाई 2026 का पंचांग

मेष

पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। इस दौरान मनचाहे अवसर भी मिल सकते हैं। कुछ समय धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में बिताएं। भविष्य की योजनाओं पर अभी से मेहनत शुरू करें। मनोबल मजबूत रखें। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नजदीकी और भरोसा बना रहेगा। आपसी तालमेल से घर में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में मदद मिलेगी। स्वास्थ्य में किसी तरह का जोखिम लेने से बचें।

भाग्यशाली रंग- हल्का लाल | भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ

बातचीत और काम करने के तरीके से लोग प्रभावित होंगे। कोशिशों से कोई खास काम पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए समय बहुत अच्छा है। सरकारी कर्मचारियों को अतिरिक्त काम मिल सकता है। जल्द प्रमोशन होने के भी योग हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन काम की व्यस्तता के कारण परिवार को ज्यादा समय नहीं मिल पाएगा। स्वास्थ्य में मौजूदा वातावरण को देखते हुए लापरवाही न करें।

भाग्यशाली रंग- बैंगनी | भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन

प्रतिभा और क्षमता लोगों के सामने आएगी। घर के नवीनीकरण से जुड़ी योजनाएं बनेंगी। जरूरी दस्तावेज और कागज संभालकर रखें। इन्हें किसी अनजान व्यक्ति के हाथ में न दें। बिजनेस के लिए समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। नया काम शुरू करने से पहले उससे जुड़ी पूरी जांच करें। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस का काम कम रहने से राहत मिलेगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में बदनामी जैसी स्थिति बन सकती है, इसलिए सावधानी रखें।

भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 1

कर्क

किसी धार्मिक जगह जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है। योग्यता और मेहनत पर भरोसा रखें। किसी दूसरे व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा विश्वास न करें। बिजनेस में चल रही समस्याओं से बाहर निकलने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। इनकम टैक्स और सेल्स टैक्स से जुड़ी फाइलें पूरी रखें। किसी राजनीतिक व्यक्ति से सहयोग मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग अपना टारगेट पूरा कर लेंगे। युवा अपने प्रेम संबंध को लेकर गंभीर और मर्यादित रहेंगे।

भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2

सिंह

रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण योजना भी बन सकती है। पिता या पिता समान किसी व्यक्ति का सहयोग फायदेमंद रहेगा। जरूरी फैसला लेने और काम शुरू करने में देरी न करें। बिजनेस में स्टाफ और सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। ज्यादातर काम आसानी से पूरे होते जाएंगे। नौकरीपेशा लोग ट्रांसफर से जुड़े काम के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क करें। जीवनसाथी के साथ संबंध खुशनुमा रहेंगे।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या

जरूरतमंद और बुजुर्ग लोगों की सेवा और देखभाल में रुचि रहेगी। परिवार के विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। विपरीत परिस्थिति में मानसिक संतुलन बनाए रखें। पुरानी नकारात्मक बातों को खुद पर हावी न होने दें और वर्तमान पर ध्यान दें। किसी काम को जल्दबाजी में करने के बजाय सहज तरीके से पूरा करें। घर में सुखद और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। व्यवस्थित दिनचर्या से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 3

तुला

किसी खास व्यक्ति के साथ गंभीर विषय पर बातचीत में मजबूत पक्ष की तारीफ होगी। विद्यार्थियों को मेहनत के मुताबिक नतीजे मिलेंगे। किसी गलतफहमी या मुद्दे के कारण नजदीकी रिश्तेदार से कहासुनी हो सकती है। कारोबार में समय के मुताबिक काम करने के तरीके बदलने की जरूरत है। मशीनरी और लोहे से जुड़े बिजनेस में फायदेमंद अवसर मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, लेकिन जीवनसाथी की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी।

भाग्यशाली रंग- क्रीम | भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक

कोई अच्छी खबर मिलने से दिनभर खुशी का माहौल रहेगा। जिस काम के लिए पिछले कुछ समय से कोशिश चल रही थी, उसमें तेजी आएगी और सफलता भी मिल सकती है। कारोबार में लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है। पार्टनरशिप के कामों में सफलता मिलेगी। परेशानी आने पर किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6

धनु

कोशिश करने पर मनचाहे काम इच्छा के मुताबिक पूरे हो सकते हैं। नई और ज्ञान बढ़ाने वाली जानकारी हासिल करने में रुचि रहेगी। सामाजिक और पारिवारिक जिम्मेदारियां भी अच्छी तरह निभा ली जाएंगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। मेहनत का अच्छा नतीजा मिलने का समय है। ऑफिस में सकारात्मक माहौल रहेगा। जीवनसाथी और परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में किसी कारण दूरी आ सकती है।

भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 7

मकर

प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना है तो इस दिशा में काम आगे बढ़ सकता है। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना रहेगा। कुछ विपरीत परिस्थितियां सामने आएंगी। बिजनेस के काम योजनाबद्ध तरीके से पूरे करें। फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। इससे सही नतीजे मिलेंगे। क्षमता से ज्यादा उधार न लें। ऑफिस से जुड़ी जरूरी फाइलें और कागज पूरे रखें। गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी।

भाग्यशाली रंग- धूमल | भाग्यशाली अंक- 10

कुंभ

पिछले कुछ समय से चल रही दुविधा और बेचैनी दूर होगी। असंभव लग रहा कोई काम अचानक पूरा होने से खुशी और उत्साह रहेगा। किसी चीज के खोने या चोरी होने की आशंका है। कारोबारी मामलों में परिस्थितियां काफी हद तक पक्ष में रहेंगी। सरकारी कामों में आ रही परेशानी का समाधान मिलेगा। नकारात्मक परिस्थिति में धैर्य और संयम रखें। घर में सुख-शांति बनाए रखने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों में दूरी या अलगाव जैसी स्थिति बन सकती है।

भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 18

मीन

अलग-अलग गतिविधियों में मौजूदगी रहेगी। घर और बाहर दोनों जगह सम्मान मिलेगा। मेहनत और क्षमताओं पर भरोसा रखें। समझदारी और कारोबारी सोच से इनकम के नए रास्ते बनेंगे। बिजनेस में बड़ा फैसला लेते समय उलझन हो सकती है। घर के अनुभवी लोगों की सलाह लें। इससे सही समाधान मिलेगा। पार्टनरशिप की योजना चल रही है तो उस पर काम शुरू किया जा सकता है। पारिवारिक व्यवस्था ठीक बनाए रखें। विवाहेतर संबंधों से दूरी रखें।

भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइल: 9893118788

Top of Form

-29 जुलाई 2026 का पंचांग-

वारः बुधवार।

विक्रम संवतः 2083

शक संवतः 1948

माह: आषाढ़।

पक्ष: शुक्ल।

तिथि: पूर्णिमा रात्रि 08:05 बजे तक उपरांत प्रतिपदा रहेगी।

चंद्र राशि: दिनरात मकर राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा नक्षत्र अपराह्न 03:37 बजे तक उपरांत श्रवण रहेगा।

योग: प्रीति रात्रि 11:58 बजे तक उपरांत आयुष्यमान योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदय: प्रातः 05:42 बजे।

सूर्यास्त: सायं 07:08 बजे।

राहूकाल: मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

तीज त्योहार: गुरु पूर्णिमा, व्यास पूजन, गौरी व्रत समाप्त, आषाढ़ आष्टाह्निका विधान पूर्ण, आषाढ़ पूर्णिमा व्रत, आषाढ़ पूर्णिमा, चाक्षुष मन्वादि।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

भद्रा: प्रातः 07:14 बजे तक।

दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor