आपके सितारेः शनिवार, 06 जून 2026 का राशिफल और रविवार, 07 जून 2026 का पंचांग

06 जून, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 07 जून, 2026 का पंचांग भी।

Jun 5, 2026 - 22:27
 0
आपके सितारेः शनिवार, 06 जून 2026 का राशिफल और रविवार, 07 जून 2026 का पंचांग

मेष :- कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अधिकारीवर्ग से तारीफ प्राप्त हो सकती है। आर्थिक पक्ष सामान्य रूप से बेहतर रहेगा लेकिन दिन का दूसरा भाग थोड़ा अधिक खर्चीला रह सकता है। वैवाहिक जीवन प्रेमपूर्ण रहेगा, क्रोध और आवेश पर कंट्रोल करना होगा। भूमि और भवन से संबंधित काम और मामलों में भाग्य का साथ विशेष रूप से प्राप्त होगा। सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी।

भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :- दिन परिश्रम से लाभ दिलाने वाला रहेगा। मन शौक और मनोरंजन की ओर आकर्षित होगा। कला और साहित्य की ओर भी रुझान बढ़ सकता है। प्रेम प्रसंग में प्रेमी के साथ सामंजस्य बना रहेगा और साथ घूमने की योजना बन सकती है। कारोबार में लाभ की अच्छी स्थिति रहेगी। दिन का दूसरा भाग मनोरंजक बीतेगा। चतुराईपूर्ण वाणी से लाभ प्राप्त होगा।

भाग्यशाली रंग- फिरोजी | भाग्यशाली अंक- 7

मिथुन :- काम समय पर निपटाने के लिए तत्परता बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में किया गया प्रयास सफल होगा और कमाई में वृद्धि होगी। कहीं फंसा धन वापस मिल सकता है। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी और परिवार के साथ मनोरंजक समय व्यतीत होगा। कोई पुरानी चली आ रही समस्या का निदान होगा।

भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 5

कर्क :- मन दर्शन और अध्यात्म की ओर आकृष्ट होगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। शिक्षा और पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। बुद्धि और ज्ञान का लाभ मिलेगा। कुछ नया ज्ञान और अनुभव भी प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष संतुलित रहेगा। किसी मित्र से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। सगे संबंधियों से मिलने का भी संयोग बन सकता है।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6

सिंह :- कुछ मित्र भी विरोधियों जैसा व्यवहार कर सकते हैं। जरूरी है कि जो काम चल रहा हो उसी पर ध्यान केंद्रित रहे, मानसिक भटकाव की वजह से काम फंस सकता है। पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। कूटनीतिक मामलों और राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। लव लाइफ सामान्य रहेगी।

भाग्यशाली रंग- गहरा लाल | भाग्यशाली अंक- 2

कन्या :- कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति का फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। मनोरंजक पलों का आनंद मिलेगा। मनपसंद भोजन मिलने की खुशी होगी। उपहार मिलने के भी योग हैं। दिन का दूसरा भाग कुछ मानसिक उलझन दे सकता है। वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल बनाए रखें, वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- पीला | भाग्यशाली अंक- 6

तुला :- चतुर बुद्धि और कूटनीतिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सगे संबंधियों से तालमेल बनाकर रखना होगा। कुछ लोग छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। मनोरंजन और शौक की चीजों की ओर रुझान बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रह सकता है। संतान की सेहत का ध्यान रखें, सहयोग की अपेक्षा रह सकती है।

भाग्यशाली रंग- काला | भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक :- काम दिन के पहले भाग में पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। दूसरे भाग में मन दुविधाओं और वैचारिक उलझनों में फंस सकता है। छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा का योग है। भाइयों से सहयोग मिलेगा। मशीनरी और आधुनिक तकनीक से संबंधित कार्यों में विशेष सफलता प्राप्त होगी। साहसिक निर्णय लेने में सफलता मिलेगी।

भाग्यशाली रंग- आसमानी | भाग्यशाली अंक- 8

धनु :- आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रह सकता है। सेहत के मामलों में विशेष ध्यान रखना चाहिए। सामाजिक जीवन में पड़ोसियों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। कोई नया कार्य शुरू हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि में कमी और मानसिक भटकाव बना रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए खानपान करें।

भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 1

मकर :- धर्म और अध्यात्म संबंधी विषयों में रुचि बढ़ेगी। कामकाज सामान्य रूप से चलता रहेगा। आर्थिक पक्ष संतुलित रहेगा और व्यवसाय में अच्छी कमाई होगी। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सहयोग और सामंजस्य बना रहेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से सहयोग प्राप्त होगा। साहित्य और रचनात्मक विषयों में भी रुचि बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में प्रेम सामान्य रहेगा।

भाग्यशाली रंग- हरा | भाग्यशाली अंक- 3

कुम्भ :- खर्च के साथ सेहत का भी ध्यान रखना होगा। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें, जल्दबाजी में उठाया गया कदम नुकसानदायक हो सकता है। विरोधियों से सतर्क रहना होगा। कई मित्रों और करीबी लोगों का व्यवहार प्रतिकूल महसूस हो सकता है। लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा है लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। तकनीकी ज्ञान का लाभ मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी | भाग्यशाली अंक- 4

मीन :- कोई नया काम शुरू करने की बजाय चल रहे कार्यों को बेहतर तरीके से करना लाभदायक रहेगा। दिन के दूसरे भाग में कोई पुरानी समस्या सामने आने की वजह से परेशानी हो सकती है। आर्थिक मामलों में अप्रत्याशित खर्च होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, इसलिए समझदारी और व्यवहारिकता से काम लें। उधार लेनदेन से बचें और सकारात्मक रहें।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

Bottom of Form

-07 जून 2026 का पंचांग-

वारः रविवार।

विक्रम संवतः 2083

शक संवतः 1948

माह - ज्येष्ठ (अधिक)

पक्ष – कृष्ण।

तिथि: सप्तमी अर्द्धरात्रि 03:24 बजे तक, उपरांत अष्टमी रहेगी।

चंद्र राशि: कुम्भ राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: धनिष्ठा नक्षत्र प्रातः 07:55 बजे तक, तत्पश्चात शतभिषा नक्षत्र रहेगा।

योगः वैधृति प्रातः 10:02 बजे तक, उपरांत विषकुम्भ योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:50 बजे से 12:45 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: द्विपुष्कर योग, रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:25 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:10 बजे।

राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

तीज-त्योहार: अधिक भानु सप्तमी, पंचक।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: चल रहे हैं।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः अपराह्न 03:07 बजे तक।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor