आपके सितारेः शुक्रवार, 27 मार्च 2026 का राशिफल

27 मार्च, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 28 मार्च, 2026 का पंचांग भी।

Mar 26, 2026 - 22:21
 0
आपके सितारेः शुक्रवार, 27 मार्च 2026 का राशिफल

मेष :- कोई नया काम भी शुरू कर पाएंगे। विचार जल्दी-जल्दी बदलेंगे, इससे किसी तरह की दुविधा हो सकती है। नौकरी एवं व्यवसाय में प्रतियोगियों के कड़े व्यवहार का सामना करना पड़ेगा। किसी निश्चित काम के लिए आगे प्रयास करेंगे। यात्रा का योग है। महिलाओं को वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम है।
भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल भाग्यशाली अंक- 7

वृषभ :- समस्त दुविधाओं को किनारे रखकर मन को एकाग्र और प्रसन्न रखने की आवश्यकता है। जिद और इगो छोड़कर समाधानकारी व्यवहार अपनाना पड़ेगा। भाई-बंधुओं के संबंध सहयोगपूर्ण बनेंगे। कलाकारों, लेखकों और कारीगरों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी भाग्यशाली अंक- 4

मिथुन :- उत्साह और ताजगी का अनुभव होगा। अच्छे कपड़े और आभूषण खरीदने का योग बन रहा है। सगे-संबंधियों के साथ दिन खुशी में व्यतीत होगा। वैवाहिक जीवन में संतोष और शांति रहेगी। वित्तीय लाभ और योजनाओं को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। खर्च पर काबू रखना होगा। कार्यस्थल पर कार्य की प्रशंसा हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- हरा भाग्यशाली अंक- 3

कर्क :- मानसिक अस्वस्थता का अनुभव रहेगा। किसी एक निश्चय पर नहीं पहुंच पाएंगे। असमंजस के कारण मन नहीं लगेगा। संबंधियों के साथ अनबन हो सकती है। पारिवारिक काम के पीछे धन खर्च होगा। झगड़े से दूर रहें। बिना सोचे काम करने से नुकसान होगा। आरोग्य एवं धन की हानि हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि संभव है।
भाग्यशाली रंग- भूरा भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- लाभ होने की संभावना है। मन से मजबूत रहना आवश्यक है, अन्यथा अवसर हाथ से निकल सकते हैं। मित्रों से मिलकर लाभ प्राप्त होगा। घर में शुभ प्रसंग का आयोजन होगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। यात्रा की संभावना है। कार्यस्थल पर नया काम मिल सकता है। सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।
भाग्यशाली रंग- नारंगी भाग्यशाली अंक- 9

कन्या :- नए काम शुरू करने की योजनाएं आसानी से पूरी होंगी। पिता के साथ निकटता बढ़ेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पैसे की वसूली या व्यापार हेतु यात्रा संभव है। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ भाग्यशाली अंक- 8

तुला :- लंबी दूरी या धार्मिक स्थल की यात्रा होगी। विदेश से जुड़े कार्यों में आसानी होगी। कार्यस्थल पर नया काम मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों व सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य है। संतान और स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। अनावश्यक कार्यों पर धन खर्च होगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक :- स्वभाव और व्यवहार पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है। नए काम की शुरुआत टालें। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है। विचार और चिंतन से मन शांत रहेगा। नए व्यक्ति से मुलाकात संभव है। विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम फलदायी है।
भाग्यशाली रंग- बैगनी भाग्यशाली अंक- 6

धनु :- दिन सुखपूर्वक और आनंद से व्यतीत होगा। मनोरंजन में समय बीतेगा। बाहर जाते समय सावधानी रखें। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। लेखन कार्य के लिए दिन अनुकूल है। विचार बौद्धिक और तार्किक रहेंगे। भागीदारी से लाभ होगा। सम्मान और ख्याति प्राप्त होगी। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला भाग्यशाली अंक- 9

मकर :- व्यापार के लिए दिन अच्छा है। बिजनेस बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास होंगे। धन के लेन-देन में सरलता रहेगी। उधार देने से बचें। घर में शांति और आनंद रहेगा। आवश्यक कार्यों में धन खर्च होगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी को उपहार देने का योग है।
भाग्यशाली रंग- मटमेला भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :- नया काम शुरू करना टालें। जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। महिलाओं को वाणी पर संयम रखना होगा। यात्रा टालना हितकर रहेगा। दोपहर बाद रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आकस्मिक खर्च संभव है। पेट संबंधी समस्या हो सकती है। परिजनों के साथ विवाद टालें।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी भाग्यशाली अंक- 1

मीन :- दिन उत्साहजनक नहीं रहेगा। परिवार में वाद-विवाद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। महिलाओं के साथ बातचीत में सावधानी रखें। धन हानि की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को चिंता रहेगी। संपत्ति और वाहन संबंधी कार्यों में सतर्कता बरतें।
भाग्यशाली रंग- बादामी भाग्यशाली अंक- 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

Bottom of Form

-28 मार्च 2026 का पंचांग-

वारः शनिवार।

विक्रम संवतः: 2082

शक संवतः: 1947

माह - पक्ष: चैत्र, शुक्ल।

तिथि: दशमी प्रातः 08:45 बजे तक, तत्पश्चात एकादशी रहेगी।

चंद्र राशि: कर्क राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: पुष्य नक्षत्र अपराह्न 02:50 बजे तक, तत्पश्चात अश्लेषा नक्षत्र रहेगा।

योगः सुकर्मा रात्रि 08:06 बजे तक, उपरांत धृति योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:59 बजे से 12:48 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 06:14 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:33 बजे।

राहूकालः प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

तीज त्योहार: कोई नहीं है।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: अपराह्न 02:50 बजे से प्रारम्भ।

भद्राः भद्रा रात्रि 08:13 बजे से कल प्रातः 07:46 बजे तक।

दिशाशूल: पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor