आपके सितारेः रविवार, 29 मार्च 2026 का राशिफल
29 मार्च, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 30 मार्च, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- जिस काम का लंबे समय से इंतजार था, वह आज पूरा हो जाएगा। इसके लिए बड़ा भाई मदद कर सकता है। नौकरी करने वालों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। माता-पिता की सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। दांपत्य जीवन पहले की अपेक्षा काफी सुखद हो जाएगा। व्यापार में लाभ के शुभ संकेत हैं।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- दिन खास रहने वाला है। सामाजिक तथा पारिवारिक लोगों की तरफ से विशेष मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ने की वजह से थकान रहेगी, इसलिए व्यवस्थित रूप से कार्यों की प्राथमिकताओं पर ध्यान दें। योजनाओं तथा गतिविधियों को गुप्त रखें। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए समय उत्तम है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- समय उपलब्धियों वाला है। पूरी मेहनत व ऊर्जा कार्यों में लगाई जाएगी। ध्यान रखना होगा कि किसी व्यवसायी के साथ विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो, इसलिए गुस्से पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुखद समय बीतेगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग रहेगा तथा संबंध सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- पारिवारिक मामलों को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी। सामाजिक गतिविधियों में योगदान से मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यक्तिगत काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। व्यवसायिक कार्यप्रणाली में बदलाव की योजना बनेगी। किसी से भी बेवजह उलझने से बचना चाहिए।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- दिन अच्छा रहेगा। किसी अपरिचित व्यक्ति से अधिक घुलने-मिलने से बचने का प्रयास करें। अधिक आत्मकेंद्रित व्यवहार और अहंकार से संबंधों में मतभेद हो सकते हैं, इसलिए स्वभाव में बदलाव जरूरी होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। धर्म-कर्म कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- दिन अनुकूल रहेगा। व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा और रहन-सहन के प्रति सजगता आकर्षण का केंद्र बनाएगी। अटके हुए काम को पूरा करने के लिए समय उचित है। किसी भी योजना को लागू करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह लें। यात्रा का विचार बने तो स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- लक्ष्य निर्धारित करने के लिए नई योजना बनेगी, जो भविष्य में कारगर साबित होगी। स्वास्थ्य संबंधी हल्की परेशानी के कारण आलस और सुस्ती रह सकती है, जिसका असर कार्यप्रणाली पर पड़ेगा। धार्मिक यात्रा का विचार बनेगा। स्वभाव में विनम्रता आएगी। बच्चों के भविष्य को लेकर अनुभवी से परामर्श लिया जाएगा।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- छात्रों को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। अधिकतर समय परिवार के साथ बीतेगा, घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी से खुशखबरी मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए करीबी मित्र से मदद मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- किसी भी काम को सावधानीपूर्वक करें। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकता है। बिजनेसमैन के लिए दिन आर्थिक रूप से बेहतर रहेगा, अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। स्टूडेंट करियर के लिए गुरु से मार्गदर्शन लेंगे। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। नए आभूषण खरीदने का विचार बनेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- प्राइवेट जॉब करने वाले जॉब स्विच कर सकते हैं, लाभ मिलने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ खट्टी-मीठी नोक-झोंक से रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। समय का सही उपयोग होगा और हर कार्य लगन से किया जाएगा। नतीजे भी अच्छे मिलेंगे। पुराने दोस्तों से मिलने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- प्रतिद्वंद्वी परेशान नहीं करेंगे और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े मित्र का सहयोग लाभकारी रहेगा। लाभदायक बिंदुओं पर विचार-विमर्श होगा। दोस्तों के साथ रोमांचक यात्रा संभव है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। सामाजिक सहयोग से मान-सम्मान बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- व्यापार के कुछ मामलों में अचानक लाभ हो सकता है। आमदनी का नया स्रोत मिलेगा। जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने पर गलतफहमियां दूर होंगी। धर्म और अध्यात्म के प्रति बढ़ता विश्वास मानसिक सुख और शांति देगा। नवविवाहितों के जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
Bottom of Form
Top of Form
-30 मार्च 2026 का पंचांग-
वारः सोमवार।
विक्रम संवतः: 2082
शक संवतः: 1947
माह - पक्ष: चैत्र, शुक्ल पक्ष।
तिथि: द्वादशी प्रात: 07:09 बजे तक, तत्पश्चात त्रयोदशी रहेगी।
चंद्र राशि: सिंह राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: मघा नक्षत्र अपराह्न 02:48 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।
योगः शूल शाम 04:51 बजे तक, उपरांत गण्ड योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:59 बजे से 12:48 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 06:12 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:34 बजे।
राहूकालः प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
तीज त्योहार: कामदा एकादशी पारण, प्रदोष व्रत, गण्डमूल।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: अपराह्न 02:48 बजे पर समाप्त।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।