आपके सितारेः शनिवार, 08 नवंबर 2025 का राशिफल
08 नवम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 09 नवम्बर, 2025 का पंचांग भी।
मेष :-
रोजगार प्राप्ति की दिशा में प्रयासरत जातकों को कुछ बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारी वर्ग के लिए दिन अनुकूल रहेगा। निवेश करने के लिए समय पक्ष में नहीं है। व्यवहार और बातों से बेहतर छवि बन सकेगी।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक - 8
वृषभ :-
मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। कोई नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है, परंतु माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है। बाहर खाने-पीने से परहेज रखें। दिनभर के कार्य शीघ्र निपटाकर शाम का समय परिवार संग बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।
भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक - 11
मिथुन :-
नौकरी में स्थिति को बेहतर ढंग से संभालने का अवसर मिलेगा। व्यावसायिक समस्याओं को सुलझाने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभकारी रहेगी। फैमिली बिजनेस में पिता का सहयोग लाभदायक रहेगा। अचल संपत्तियों से लाभ के योग बन रहे हैं। भाई-बहनों से महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा संभव है।
भाग्यशाली रंग – धानी, भाग्यशाली अंक - 3
कर्क :-
किसी लाभदायक डील मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान के विवाह में आ रही रुकावटें किसी सहयोग से समाप्त होंगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक - 9
सिंह :-
सफलता के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में कार्यकुशलता से अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। विरोधी प्रभाव के आगे शांत रहेंगे। शाम का समय परिवार संग आनंदपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी से महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा संभव है।
भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक - 1
कन्या :-
कारोबार के लिए दिन शुभ रहेगा। बिजनेस में लाभ और कारोबार से जुड़ी अच्छी खबर मिलने की संभावना है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों की व्यस्तता रहेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर रहेगा।
भाग्यशाली रंग - हल्का हरा, भाग्यशाली अंक - 3
तुला :-
परिवार के बड़ों से किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा संभव है। प्रेम संबंधों में तालमेल और मधुरता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रु सक्रिय रह सकते हैं, अतः सतर्क रहें। प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी। लोग बातों को महत्व देंगे।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक - 2
वृश्चिक :-
शिक्षा के क्षेत्र में भाग्य साथ देगा। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को किसी अन्य स्थान से ऑफर प्राप्त हो सकता है। सरकारी नीतियों का लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से मतभेद संभव है।
भाग्यशाली रंग - गेरुआ
भाग्यशाली अंक - 1
धनु :-
कारोबार में बड़ा अवसर मिलने की संभावना है। भाइयों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। पिता के साथ वैचारिक मतभेद संभव है, पर उनकी सलाह मानने से भविष्य में लाभ मिलेगा। संतान से तालमेल बेहतर रहेगा।
भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक - 9
मकर :-
कामकाज और रोजगार के दृष्टिकोण से दिन अत्यंत शुभ रहेगा। रोज़गार संबंधी समस्याओं का समाधान संभव है। पारिवारिक जीवन प्रेम और सहयोग से भरा रहेगा। वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से लाभ प्राप्त होगा। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग बन रहा है।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक - 3
कुम्भ :-
काम का दबाव रह सकता है, परिश्रम का सकारात्मक परिणाम आत्मसंतोष देगा। गुस्से पर नियंत्रण और वाणी में सौम्यता आवश्यक है, इससे कार्य सिद्ध होंगे। आर्थिक लेन-देन में सतर्कता आवश्यक रहेगी।
भाग्यशाली रंग – कत्थई, भाग्यशाली अंक - 1
मीन :-
सेहत पर ध्यान देना आवश्यक है, पुरानी परेशानी बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। पारिवारिक माहौल में तनाव के बावजूद महत्वपूर्ण विषयों पर एकजुटता बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक - 2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788
Top of Form
Bottom of Form
-रविवार, 09 नवंबर 2025 का पंचांग-
विक्रम संवत: 2082
शक संवत: 1947
माह/पक्ष: मार्गशीर्ष मास – कृष्ण पक्ष।
तिथि: पंचमी अर्द्धरात्रि 01:54 बजे तक, तत्पश्चात षष्ठी का आरम्भ।
चंद्र राशि: मिथुन राशि।
चंद्र नक्षत्र: आर्द्रा नक्षत्र रात्रि 08:04 बजे तक, तत्पश्चात पुनर्वसु नक्षत्र।
योग: सिद्ध अपराह्न 03:02 बजे तक, उपरांत साध्य योग।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:40 बजे से मध्याह्न 12:24 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदय: प्रातः 06:33 बजे।
सूर्यास्त: सायं 05:31 बजे।
राहूकाल: सायं 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
तीज-त्योहार: कोई नहीं है।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्रा: कोई नहीं है।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा।