आपके सितारेः रविवार, 16 नवंबर 2025 का राशिफल
16 नवम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 17 नवम्बर, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- किसी कार्यक्रम की व्यवस्था करनी होगी। कार्यक्षेत्र में संभलकर काम करना आवश्यक, अन्यथा विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। किसी तरह के जोखिम से बचाव जरूरी। व्यापारियों को दिन के दूसरे भाग में बड़ा लाभ संभव। भाई के स्वास्थ्य की चिंता कुछ परेशान करेगी।
भाग्यशाली रंग: गेरुआ, भाग्यशाली अंक: 1
वृषभ :- संतान पक्ष से खुशी प्राप्त होगी। व्यापार में लाभ का अवसर मिलेगा। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना सफल होगी। प्रबंधन क्षेत्र में सफलता संभावित। प्रेम जीवन में रोमांटिक समय व्यतीत होगा। रुचिकर भोजन का आनंद मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 2
मिथुन :- परिवार के कुछ सदस्यों के कारण व्यस्तता और अनावश्यक चिंता रहेगी, मन विचलित होगा। जीवनसाथी को घुमाने का अवसर, शॉपिंग पर धन व्यय संभव। व्यापार में नई तकनीक अपनाकर लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मध्यम, दिन भर छोटे-मोटे लाभ की संभावना।
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा, भाग्यशाली अंक: 6
कर्क :- कानूनी मामलों में सफलता का समय। कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। लंबे समय से रुका कार्य पूर्ण होगा। संतान की उन्नति मन को प्रसन्न करेगी। आर्थिक लाभ मिलेगा। शुभ कार्य पर धन खर्च संभव। परिवार के वरिष्ठों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: मटमैला, भाग्यशाली अंक: 9
सिंह :- परिवार में तालमेल बनाकर रखना होगा, अन्यथा कहासुनी की संभावना। सेहत में उतार-चढ़ाव संभव, स्वास्थ्य को लेकर सावधानी आवश्यक। जल्दी लाभ के चक्कर में धन निवेश से बचें, नुकसान हो सकता है। आर्थिक पक्ष संतुलित रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 5
कन्या :- नौकरी का दिन सामान्य। कार्यक्षेत्र में बदलाव का विचार पर संयम जरूरी। विदेश में शिक्षा प्राप्त करने वालों के लिए अनुकूल समय, बेहतर प्रदर्शन की संभावना। घर की सुख सुविधाओं में वृद्धि, आनंद प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा, भाग्यशाली अंक: 6
तुला :- राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। सगे संबंधियों से सहयोग मिलेगा। शुभ समाचार मन प्रसन्न करेगा। किसी करीबी मित्र की मदद से लाभ होगा। छात्र शिक्षा क्षेत्र में सुखद परिणाम पाएंगे। घर में मित्र या मेहमान के आगमन की संभावना।
भाग्यशाली रंग: जरिम कलर, भाग्यशाली अंक: 6
वृश्चिक :- विशेषज्ञ की सलाह उपयोगी साबित होगी। नौकरी में अनुकूल दिन। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से शुभ समाचार संभव। कार्यस्थल पर कार्य की प्रशंसा मिलेगी, यश में वृद्धि होगी। कोई पुराना मित्र मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9
धनु :- पैतृक धन-संपत्ति का लाभ संभव। ससुराल पक्ष से संबंध बेहतर होंगे, वहाँ से सहयोग भी मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध, रोमांटिक समय व्यतीत होगा।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 3
मकर :- परिवार के छोटे सदस्यों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। सामाजिक कार्यों में योगदान से सम्मान प्राप्त होगा। पारिवारिक संपत्ति विवाद में सफलता के योग। काफी समय से फंसा धन वापस मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग: मटमैला, भाग्यशाली अंक: 8
कुंभ :- आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ। दांपत्य जीवन सुखमय, जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के प्रस्ताव आगे बढ़ेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। भाई-बहनों के साथ मधुर समय। छात्र शिक्षा क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 7
मीन :- सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान और कीर्ति में वृद्धि। घर-परिवार में मांगलिक कार्यक्रम संभव। शाम का समय परिवार के साथ बिताने पर लाभ। मनोरंजन में अत्यधिक रुचि से छात्र शिक्षा परिणाम प्रभावित हो सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: धानी, भाग्यशाली अंक: 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-17 नवंबर 2025 का पंचांग-
वारः सोमवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्षः मार्गशीर्ष मास - कृष्ण पक्ष।
तिथिः त्रयोदशी कल प्रातः 07:12 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्दशी का आरम्भ।
चंद्र राशिः अपराह्न 03:35 बजे तक कन्या, तत्पश्चात तुला राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः चित्रा नक्षत्र कल प्रातः 05:01 बजे तक, तत्पश्चात स्वाति नक्षत्र रहेगा।
योगः प्रीति प्रातः 07:23 बजे तक, उपरांत आयुष्यमान योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:41 बजे से मध्याह्न 12:25 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 06:39 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:27 बजे।
राहूकालः प्रातः 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
तीज-त्योहारः मंडल पूजा प्रारम्भ, प्रदोष व्रत।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूलः पूर्व दिशा में।