आपके सितारेः शुक्रवार, 21 नवंबर 2025 का राशिफल

21 नवम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 22 नवम्बर, 2025 का पंचांग भी।

Nov 20, 2025 - 22:53
 0
आपके सितारेः शुक्रवार, 21 नवंबर 2025 का राशिफल

मेष:

अचानक बनी परिस्थिति योजना में बदलाव करा सकती है। किसी पारिवारिक समस्या का समाधान दिखाई देगा, वाणी पर नियंत्रण आवश्यक रहेगा। कारोबार-व्यवसाय में आर्थिक निर्णय लेते समय जल्दबाजी हानि पहुँचा सकती है। ससुराल पक्ष से लाभ और सहयोग मिलने के संकेत।

भाग्यशाली रंग—चमकीला लाल | भाग्यशाली अंक—7

वृषभ:

चतुर बुद्धि और कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्यों से सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान की प्राप्ति संभव। किसी शारीरिक समस्या में सुधार दिखाई देगा। किसी की मदद हेतु धन व समय व्यय होगा। कुछ अनचाहे खर्च भी उभर सकते हैं।

भाग्यशाली रंग—बादामी | भाग्यशाली अंक—4

मिथुन:

बड़े धन लाभ के योग बन रहे हैं। मनोबल और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कुछ कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है, संयम से स्थिति नियंत्रित रहेगी। आय-व्यय में संतुलन बना रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

भाग्यशाली रंग—हरा | भाग्यशाली अंक—3

कर्क:

सरकारी कार्य में सफलता की संभावना। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग। किसी वरिष्ठ या प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाक़ात का अवसर मिल सकता है। अचानक आए खर्चों का सामना करना पड़ेगा। परिवार में बच्चों की ओर से प्रसन्नता मिलेगी। वैवाहिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा।

भाग्यशाली रंग—भूरा | भाग्यशाली अंक—2

सिंह:

परिश्रम से सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक योजना लाभ देगी। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। व्यापार में कर्मचारियों से तालमेल आवश्यक रहेगा। सेल्स-मार्केटिंग से जुड़े लोगों को बड़ी डील मिल सकती है। पिता की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता।

भाग्यशाली रंग—नारंगी | भाग्यशाली अंक—9

कन्या:

कार्य पर पूर्ण फोकस आवश्यक, ज़रा-सी लापरवाही नुकसान करा सकती है। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ, परंतु उधार-कर्ज देने से बचना हितकर। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता के योग। दूसरों की बातों में आकर निर्णय लेने से बचाव आवश्यक।

भाग्यशाली रंग—गेरुआ | भाग्यशाली अंक—8

तुला:

नौकरी में सहकर्मी सहयोग देंगे। आर्थिक परेशानियाँ घटने लगेंगी। किसी इच्छा की पूर्ति से प्रसन्नता। संतान संबंधी विषयों को लेकर चिंता रह सकती है। दूसरे भाव में धन योग कोष वृद्धि के संकेत दे रहा है। फंसा हुआ धन वापस मिलने की संभावना।

भाग्यशाली रंग—सफेद | भाग्यशाली अंक—1

वृश्चिक:

स्थिति ऐसी बनेगी कि योजना बदलनी पड़ सकती है। कार्यों में सावधानी आवश्यक, लापरवाही काम अटका सकती है। कोई कार्य पूर्ण न हो तो योजना साझा न करना बेहतर। यात्रा में सजगता बनाए रखना आवश्यक। थकान महसूस होने के योग।

भाग्यशाली रंग—बैंगनी | भाग्यशाली अंक—6

धनु:

आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी। यात्रा और वाहन पर धन खर्च संभव। परिवार से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का साथ किसी कार्य को पूर्ण करा सकता है। पुण्य लाभ के भी योग। किसी अनुभवी व्यक्ति से सहायता प्राप्त होगी।

भाग्यशाली रंग—हल्का पीला | भाग्यशाली अंक—9

मकर:

ग्यारहवें भाव का शुभ योग लाभदायक सिद्ध होगा। पूर्व में किया कार्य भी लाभ दिला सकता है। पारिवारिक वातावरण में सामंजस्य बना रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश की योजना सफल हो सकती है। विरोधियों-शत्रुओं से सतर्क रहना हितकर।

भाग्यशाली रंग—मटमैला | भाग्यशाली अंक—8

कुंभ:

भाग्य कई विषयों में लाभ प्रदान करेगा। व्यापार व कार्य हेतु यात्रा संभव। विदेश व्यापार से जुड़े लोगों को शुभ समाचार या महत्वपूर्ण डील मिलने की संभावना। बच्चों के भविष्य को लेकर मन चिंतित रह सकता है।

भाग्यशाली रंग—सिलेटी | भाग्यशाली अंक—1

मीन:

धैर्य और संयम बनाए रखना आवश्यक। नौकरीपेशा लोगों पर कार्यभार अधिक रहेगा। कुछ कार्य अटक सकते हैं, इसलिए योजनाबद्ध ढंग से आगे बढ़ना उपयुक्त। प्रॉपर्टी विवाद चल रहा हो तो बातचीत से समाधान की कोशिश लाभदायक।

भाग्यशाली रंग—बादामी | भाग्यशाली अंक—2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788

-22 नवंबर 2025 का पंचांग-

वारः शनिवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: मार्गशीर्ष मास – शुक्ल पक्ष।

तिथि: द्वितीया शाम 05:12 बजे तक, तत्पश्चात तृतीया का आरम्भ।

चंद्र राशि: शाम 04:47 बजे तक वृश्चिक, तत्पश्चात धनु राशि।

चंद्र नक्षत्र: ज्येष्ठा नक्षत्र शाम 04:47 बजे तक, तत्पश्चात मूल नक्षत्र।

योगः सुकर्मा प्रात: 11:30 बजे तक, उपरांत धृति योग।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:43 बजे से मध्याह्न 12:26 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 06:43 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:26 बजे।

राहूकालः प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

तीज त्योहार: चंद्र दर्शन।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: चल रहे हैं।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor