आपके सितारेः शुक्रवार, 28 नवंबर 2025 का राशिफल

28 नवम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 29 नवम्बर, 2025 का पंचांग भी।

Nov 27, 2025 - 22:45
 0
आपके सितारेः शुक्रवार, 28 नवंबर 2025 का राशिफल

मेष :-
करोबार में संयम और सतर्कता से काम करना होगा। आर्थिक लेन देन में सतर्क रहने की जरूरत है। वैसे दिन के पहले भाग में लाभ मिलने का भी संयोग बना हुआ है। फैमिली लाइफ में जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा लेकिन इनकी सेहत की वजह से परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल, भाग्यशाली अंक- 7

वृषभ :-
नौकरी में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ रोचक और रोमांचक काम करने का मौका मिलेगा। कोई उलझा मामला भी सुलझ सकता है। सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले जातकों को प्रमोशन और आर्थिक लाभ मिलने का योग बना है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

मिथुन :-
जो जातक बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में सुधार हो सकता है। दिन के दूसरे भाग मे भाग्य विशेष रूप से साथ देगा। कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों को कुछ लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। योजना और कार्यकुशलता से अधिकारियों को प्रभावित कर पाएंगे। पिता और पैतृक पक्ष से फायदा मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 3

कर्क :-
मानसिक उलझन महसूस कर सकते हैं। खर्च पर कंट्रोल करने का प्रयास करना चाहिए। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। वैसे किसी अप्रत्याशित स्रोत से लाभ भी मिलेगा। लव लाइफ मे दिन तनावपूर्ण हो सकता है, वाणी पर संयम रखें।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :-
सामाजिक और राजनीतिक काम में रुचि रहेगी। कार्यक्षेत्र में दिन अनुकूल बीतेगा। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। संतान की ओर से भी खुशी मिलेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सपोर्ट और सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने का भी प्लान कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या :-
अपने व्यवहार में संयम रखना होगा। विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। नौकरी में सहकर्मी और सहयोगी कुछ ऐसे कर सकते हैं जिससे परेशानी हो सकती है। सेहत के मामले में भी अपना ध्यान रखना होगा। मानसिक तनाव और सर्दी जुकाम की समस्या हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 8

तुला :-
पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो फैसला पक्ष में आ सकता है। कुछ नया और रोमांचक काम करने का मौका मिलेगा। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे तो वह सफल होगा। परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक :-
नौकरी में काम की अधिकता की वजह से परेशानी हो सकती है और मानसिक तनाव बना रह सकता है। यदि लंबे समय से परिवार में कोई परेशानी चल रही थी तो वह समाप्त हो सकती है। कारोबार में लाभ का मौका मिलता रहेगा। कोई लाभदायक डील मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 6

धनु :-
सावधान और सतर्क रहना होगा। रोजमर्रा के कामों से आगे बढ़कर किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। धनु राशि के कारोबारियों को कारोबार मे लाभ मिलेगा, अगर कारोबार के विस्तार के लिए लोन लेना चाह रहे हैं तो इसमें सफलता मिल जाएगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक- 9

मकर :-
मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ में संयम से काम लेना होगा। प्रेमी किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है या बीच कुछ तनाव हो सकता है। आर्थिक मामलों में अचानक खर्च का योग बनेगा। सेहत का भी ध्यान रखे।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :-
सेहत का ध्यान रखना होगा, खान-पान और आहार विहार में लापरवाही न करें। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। संतान संबंधी किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है। शेयर में निवेश करने जा रहे हैं तो सतर्कता का ध्यान रखें। छोटी अवधि के निवेश से बचना बेहतर होगा।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक- 1

मीन :-
लाभ के साथ खर्च का भी योग बना हुआ है। वाणी और व्यवहार कुशलता से किसी उलझे हुए काम को भी सुलझा सकते हैं। धर्म कर्म के काम में रुचि रहेगी। यात्रा का संयोग बन सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा लेकिन जीवनसाथी की सेहत में नरमी की वजह से चिंता होगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788

-29 नवंबर 2025 का पंचांग-

वारः शनिवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: मार्गशीर्ष मास - शुक्ल पक्ष।

तिथि: नवमी रात्रि 11:15 बजे तक, तत्पश्चात दशमी का आरम्भ।

चंद्र राशि: रात्रि 08:33 बजे तक कुम्भ, तत्पश्चात मीन राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र अर्द्धरात्रि 02:22 बजे तक, तत्पश्चात उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा।

योगः हर्षण प्रात: 09:27 बजे तक, उपरांत वज्र योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:45 बजे से मध्याह्न 12:28 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: रवियोग।

सूर्योदयः प्रातः 06:48 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:25 बजे।

राहूकालः प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

तीज त्योहार: कोई नहीं है।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: चल रहे है।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor