आपके सितारेः गुरुवार, 01 अक्तूबर 2026 का राशिफल और शुक्रवार, 02 अक्तूबर 2026 का पंचांग
10 अक्तूबर, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 02 अक्तूबर, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- व्यापार करने वाले जातकों को लाभदायक डील मिलेगी। कारोबार में तेजी रहने से मन प्रसन्न होगा। राजकीय क्षेत्र से भी लाभ और सम्मान मिल सकता है। भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। परिजनों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में पहचान बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल भाग्यशाली अंक- 8
वृषभ :- कार्यक्षेत्र में विस्तार का योग बना हुआ है। किसी योजना के सफल होने की खुशी मिलेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक अथवा मनोरम स्थान की यात्रा का संयोग बन सकता है। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो उसमें सफलता मिलेगी। शाम तक प्रसन्नतादायक खबर मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- बैगनी भाग्यशाली अंक- 5
मिथुन:- व्यवसाय के लंबित कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे लेकिन इसके लिए काफी प्रयास करना होगा। नौकरी से जुड़े जातकों को वो काम करने को मिलेगा जो दिल से करना चाहते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और परिवार में परिजनों से पूरा सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी भाग्यशाली अंक- 1
कर्क :- कार्यक्षेत्र में मनोनुकूल माहौल बना रहेगा। सहकर्मियों और सहयोगियों से भी पूरा सहयोग मिलेगा। प्रभाव और पराक्रम बढ़ेगा। जो भी काम करेंगे उसका फल भविष्य में भी मिलेगा। कारोबार के अधूरे और फंसे हुए कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- भूरा भाग्यशाली अंक- 2
सिंह :- कार्यक्षेत्र में सजग होकर काम करना होगा। कुछ नई जिम्मेदारी और काम अचानक आने से मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। शारीरिक रूप से थकान महसूस कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी संयम से काम लेना होगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- परिवार में कुछ मांगलिक कार्यक्रमों की चर्चा और आयोजन होने की संभावना है। पिता से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से संबंध सुधरेंगे। यदि किसी मित्र को पैसा उधार देना पड़े तो भावुकता नहीं, व्यवहारिकता से काम लें। व्यवहार कुशलता का लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा भाग्यशाली अंक- 3
तुला :- कार्यक्षेत्र में सकारात्मक स्थिति रहेगी। कोई चल रही परेशानी दूर होगी। किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो उसमें संयम से काम लेना होगा। संतान की ओर से प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर भाग्यशाली अंक- 7
वृश्चिक :- आर्थिक मामले में संयमित होकर काम करेंगे। अनावश्यक खर्च पर कंट्रोल कर पाएंगे। काफी समय से फंसा हुआ पैसा हाथ लग सकता है। घर में सुख, शांति और आपसी तालमेल से मन आनंदित होगा। नौकरी कारोबार में कुछ बड़ा कर सकते हैं। कोई उत्साहजनक खबर भी मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी भाग्यशाली अंक- 6
धनु :- शाम तक कोई ऐसी खबर मिल सकती है जिसका इंतजार रहेगा। व्यवसाय के नए अवसर प्राप्त होंगे। रोजमर्रा के कामों के अलावा कुछ नए कामों में हाथ आजमा सकते हैं। किसी सगे संबंधी की ओर से खुशी मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को व्यवहार और वाणी दोनों में सौम्यता रखनी होगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला भाग्यशाली अंक- 7
मकर :- अगर पार्टनरशिप में कोई व्यापार किया है तो लाभ मिलेगा। साझेदारों से भी सहयोग मिल सकता है। घर के काम में जीवनसाथी की मदद कर सकते हैं जिससे रिश्ता मधुर बनेगा। संतान से संबंधित किसी चिंता परेशानी का समाधान हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- धूमल भाग्यशाली अंक- 10
कुम्भ :- सेहत का ध्यान रखना होगा। कोई दबी हुई समस्या फिर से सामने आ सकती है जिससे परेशानी हो सकती है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। लाभ के नए अवसर मिलेंगे। कर्मचारियों और सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
भाग्यशाली रंग- कत्थई भाग्यशाली अंक- 18
मीन :- कामकाज में सतर्क रहना होगा। जोखिम लेने से पहले सभी पक्षों पर विचार कर लेना चाहिए। परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा। बुद्धि और व्यवहार से सहयोग पाने में सफल रहेंगे। कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। किसी को दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- नारंगी भाग्यशाली अंक- 12
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-02 अक्टूबर 2026 का पंचांग-
वारः शुक्रवार।
विक्रम संवतः 2083
शक संवतः 1948
माह – अश्विन।
पक्ष – कृष्ण।
तिथि: षष्ठी प्रात: 10:15 बजे तक उपरांत सप्तमी रहेगी।
चंद्र राशि: अपराह्न 03:40 बजे तक वृषभ उपरांत मिथुन राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: मृगशिरा नक्षत्र अर्द्धरात्रि 02:55 बजे तक उपरांत आर्द्रा रहेगा।
योगः व्यतिपात शाम 06:18 बजे तक उपरांत वरियान योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:44 बजे से 12:32 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 06:11 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:04 बजे।
राहूकालः प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
तीज त्योहार: सप्तमी श्राद्ध।
विशेष दिवस: श्री लाल बहादुर शास्त्री व महात्मा गाँधी जयंती।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः प्रात: 10:15 बजे से रात्रि 09:06 बजे तक।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।