आपके सितारेः शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026 का राशिफल और शनिवार, 03 अक्टूबर का पंचांग
02 अक्टूबर, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 03 अक्टूबर, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- दिन के पहले भाग में जरूरी कार्य निपटा लेना चाहिए नहीं तो काम अटक सकता है। दिन के दूसरे भाग में संयम से काम लेना होगा आवेश में लिए गए निर्णय से नुकसान हो सकता है। सितारे बताते हैं कि यात्रा पर जाने का भी मौका मिलेगा। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। कमाई और खर्च के बीच संतुलन बनाए रख पाएंगे। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 8
वृषभ :- वृषभ राशि के लिए शुक्रवार का दिन लाभदायक रहेगा। परिवार के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। दिन के दूसरे भाग में कारोबार में लाभ प्राप्त होगा। लव लाइफ के लिए भी शुक्रवार का दिन अच्छा है, प्रेमी के साथ यादगार समय बिता पाएंगे। अपने लिए सुख साधनों से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। मनपसंद भोजन मिलने की खुशी होगी।
भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 11
मिथुन :- मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन का पहला भाग व्यस्तता भरा रहेगा क्योंकि कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियों की वजह से योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। माता पिता कुछ नया काम या जिम्मेदारी दे सकते हैं। कुछ पुराने कार्यों को भी निपटाना होगा। आर्थिक लाभ के लिए दिन का दूसरा भाग बेहतर है। दिन के दूसरे भाग में जीवनसाथी के साथ मनोरंजक और सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 3
कर्क :- कर्क राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। राशि से ग्यारहवें उपरांत बारहवें भाव में चंद्रमा का गोचर होगा ऐसे में जरूरी काम दिन के पहले भाग में ही कर लेना चाहिए। दिन के दूसरे भाग में कुछ नया और अप्रत्याशित काम आ सकता है जिसमें उलझ सकते हैं। यात्रा संबंधी योजना भी बनेगी। दिन का दूसरा भाग खर्चीला रह सकता है। पड़ोसियों और मित्रों से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- राजनीतिक और सामाजिक काम में भाग लेने का मौका मिल सकता है। आर्थिक योजनाओं में प्रयास के अनुसार सफलता मिलेगी। दोस्तों और सगे संबंधियों से मिलने का भी मौका मिलेगा। लेकिन सलाह है कि भाई बहनों से वाद विवाद में उलझने से बचें। वाहन और तकनीकी कार्यों में भाग्य का विशेष रूप से सपोर्ट मिलेगा। कुछ नई तकनीक का प्रयोग करके भी लाभ प्राप्त कर पाएंगे।
भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 1
कन्या :- राशि में सूर्य की स्थिति से पिता और पैतृक पक्ष से लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख मिलेगा। कामकाज में आज थोड़ी राहत रहेगी। घर की साज सज्जा और घरेलू जरूरतों पर खरीदारी के लिए धन खर्च कर सकते हैं। दिन का दूसरा भाग कारोबार के लिहाज से अच्छा रहेगा। कोई प्रसन्नतादायक खबर भी मिलेगी। परिवार के साथ यात्रा का भी संयोग बनेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 3
तुला :- दिन के दूसरे भाग में चंद्रमा के भाग्य भाव में संचार से आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ेगा। धर्म कर्म और सामाजिक कार्यों में भी रुचि बनी रहेगी। मित्रों और सगे संबंधियों से मिलने का संयोग बन सकता है। किसी पुराने मुद्दे और काम को सुलझाने पर भी ध्यान रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में दिन अनुकूल रहेगा। कारोबार में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। फंसा हुआ धन भी वापस मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
वृश्चिक :- साहसिक निर्णय का फायदा मिलेगा। दिन का पहला भाग अधिक अनुकूल है। पारिवारिक मामलों में वाणी पर संयम रखना चाहिए क्योंकि अपने भी आपसे मुंह फुला सकते हैं। सेहत और वाहन पर भी खर्च करना पड़ सकता है। जोखिम लेने से बचना चाहिए, नुकसान हो सकता है। जरूरी काम को दिन के पहले भाग में ही निपटाने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1
धनु :- धनु राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। दिन के दूसरे भाग में किसी परेशानी चिंता का समाधान मिल सकता है। परिवार के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी धार्मिक और सामाजिक काम में भाग लेने का मौका मिल सकता है। अपने लिए कुछ खरीदारी भी करेंगे। उपहार और सम्मान मिलने की खुशी होगी। बिजनेस कारोबार में लाभ पाएंगे, साझेदारों से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- पीला | भाग्यशाली अंक- 9
मकर :- मकर राशि के जातकों के लिए दिन के आरंभ में अनुकूल लेकिन बाद में व्यस्तता भरा रहेगा। किसी पारिवारिक समस्या को सुलझाने के लिए धन और समय दोनों ही खर्च करना होगा। दिन के दूसरे भाग में सेहत के प्रति सचेत रहना चाहिए, छठे चंद्रमा के होने से गुप्त शत्रुओं और अचानक होने वाले खर्च के प्रति भी सजग रहना चाहिए। वैसे चतुराई और कूटनीति से कठिन और उलझे काम को सुलझाने में सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 3
कुम्भ :- कुंभ राशि के लोगों का शुक्रवार का दिन सुखद रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे जबकि दिन के दूसरे भाग में मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा भी कर सकते हैं। विदेशी क्षेत्र से भी फायदा मिलेगा। तकनीकी काम से जुड़े जातकों के लिए दिन विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। संतान की ओर से भी प्रसन्नता होगी।
भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 1
मीन :- मीन राशि के जातकों के लिए शुक्रवार दिन आर्थिक मामलों में सामान्य लेकिन सुख साधनों के मामले में अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। साथ ही अटके घरेलू काम को पूरा कर पाएंगे। सामाजिक दायरे का विस्तार होगा और किसी जरूरतमंद की मदद भी कर सकते हैं। गूढ़ विषयों में रुचि रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होगा।
भाग्यशाली रंग- हरा | भाग्यशाली अंक- 2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
-03 अक्टूबर 2026 का पंचांग-
वारः शनिवार।
विक्रम संवतः 2083
शक संवतः 1948
माह – अश्विन।
पक्ष – कृष्ण।
तिथि: सप्तमी प्रातः 07:59 बजे तक उपरांत अष्टमी कल प्रातः 05:51 बजे तक उपरांत नवमी रहेगी।
चंद्र राशि: दिनरात मिथुन राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: आर्द्रा नक्षत्र अर्द्धरात्रि 01:59 बजे तक उपरांत पुनर्वसु रहेगा।
योग: वरियान अपराह्न 03:21 बजे तक उपरांत परिघ योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:44 बजे से 12:31 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदय: प्रातः 06:12 बजे।
सूर्यास्त: सायं 06:03 बजे।
राहूकाल: प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
तीज त्योहार: अष्टमी श्राद्ध, अष्टमी तिथि का क्षय, महालक्ष्मी व्रत पूर्ण, जीवित्पुत्रिका व्रत, कालाष्टमी, मासिक कृष्णजन्माष्टमी।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्रा: कोई नहीं है।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।