आपके सितारेः रविवार, 12 अक्टूबर 2025 का राशिफल

12 अक्तूबर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 13 अक्तूबर, 2025 का पंचांग भी।

Oct 11, 2025 - 22:51
 0
आपके सितारेः रविवार, 12 अक्टूबर 2025 का राशिफल

मेष :- घर के कामकाज के साथ बच्चों की शिक्षा और करियर को लेकर चिंता रह सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ घर के जरूरी काम पूरे होंगे और घर के लिए कुछ आवश्यक खरीदारी भी संभव है। प्रेम संबंध में तनाव रहेगा। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 1

वृषभ :- पारिवारिक कारोबार में घर के सदस्यों से पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। परिजनों की सलाह का लाभ मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापारियों के लिए आर्थिक लाभ के योग हैं और वे आवश्यकता अनुसार कार्य गतिविधियों को करने में सफल रहेंगे।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2

मिथुन :- नया काम शुरू करने का योग बनेगा। परिवार और जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में चल रहा विवाद सुलझता नजर आएगा। छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। बच्चों की शिक्षा में सहयोग प्रदान होगा। दांपत्य जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6

कर्क :- लव लाइफ में प्रेम और तालमेल बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। विदेश जाने के प्रयास में सफलता मिलेगी, लंबी दूरी की यात्रा का संयोग बनेगा। कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 9

सिंह :- अप्रत्याशित खर्च परेशान करेंगे। परिवार की कुछ जरूरतों के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। व्यापारियों को लेनदेन में सतर्क रहना होगा। किसी की बातों में आकर आर्थिक निर्णय लेने से बचना होगा। शाम का समय सुखद रहेगा।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5

कन्या :- कार्यक्षेत्र में काम के प्रति सजगता जरूरी रहेगी। रोजगार के क्षेत्र में परिवर्तन का योग रहेगा। निवेश करने की सोच रहे हों तो दिन आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा। शाम को किसी विवाद के कारण पारिवारिक जीवन में उलझन और तनाव रह सकता है।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6

तुला :- नौकरी व कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग का पूरा सहयोग मिलेगा। घर के रुके हुए कार्य पूरे होंगे। माता-पिता के साथ तीर्थ यात्रा पर जाने का योग बनेगा। किसी मित्र की सहायता करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए मन शांत और संयमित रखना होगा।
भाग्यशाली रंग – जरिम, भाग्यशाली अंक – 6

वृश्चिक :- संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक संपत्ति का लाभ मिलेगा। नए कार्य की शुरुआत में भाग्य का साथ रहेगा। नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। व्यस्तता के बीच लव लाइफ के लिए समय निकालने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 9

धनु :- सगे संबंधी से मुलाकात संभव है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। छात्र शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। लव लाइफ में प्रेमी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 3

मकर :- कार्यक्षेत्र में प्रयास का पूरा लाभ मिलेगा। प्रगति होगी और वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को शिक्षा में कुछ उलझन का सामना करना पड़ सकता है। परिवार का सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंध स्थायी संबंधों में बदलने का योग बनेगा। रविवार के कारण बात आगे बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 8

कुंभ :- आर्थिक मामलों में सावधानी आवश्यक रहेगी। उधार लेनदेन से बचना होगा, दिया गया धन वापस मिलना कठिन रहेगा। सामाजिक कार्यों से यश बढ़ेगा। पिता के साथ संबंध मधुर रहेंगे। जीवनसाथी के साथ भी मधुरता बनी रहेगी। विरोधी और शत्रु सक्रिय रह सकते हैं।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 7

मीन :- पारिवारिक व्यवसाय में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य रहेगा, पर मानसिक तनाव की स्थिति भी बन सकती है। जीवनसाथी का विश्वास जीतना आवश्यक रहेगा। परिवार में कुछ खर्च ऐसे होंगे जो मन के विरुद्ध करने पड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में सजगता जरूरी रहेगी।
भाग्यशाली रंग – धानी, भाग्यशाली अंक – 9

दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, - मोबाइलः 9893118788

-13 अक्टूबर 2025 का पंचांग-

वारः सोमवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: कार्तिक मास - कृष्ण पक्ष।

तिथि: सप्तमी मध्याह्न 12:24 बजे तक, तत्पश्चात अष्टमी रहेगी।

चंद्र राशि: कल प्रातः 05:58 बजे तक मिथुन, तत्पश्चात कर्क राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: आर्द्रा नक्षत्र मध्याह्न 12:26 बजे तक, तत्पश्चात पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा।

योगः परिघ प्रातः 08:10 बजे तक, तत्पश्चात शिव कल प्रातः 05:55 बजे तक, तत्पश्चात सिद्ध योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:41 से मध्याह्न 12:28 मिनट तक।

शुभ मुहूर्त: रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 06:17 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:52 बजे।

राहूकालः प्रातः 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

तीज त्योहार: अहोई अष्टमी, राधा कुंड स्नान, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: पूर्व दिशा में।

Top of Form

Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor