आपके सितारेः शनिवार, 18 अक्टूबर 2025 का राशिफल
18 अक्तूबर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 19 अक्तूबर, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- धन लाभ की संभावना, गुस्से पर नियंत्रण आवश्यक। जीवनसाथी संग अच्छा समय और भविष्य की चर्चा संभव। नौकरीपेशा लोगों को कलीग का सहयोग व तारीफ, व्यापार के लिए शुभ दिन।
भाग्यशाली रंग- लाल भाग्यशाली अंक- 8
वृषभ :- खानपान पर ध्यान रखें, सेहत बिगड़ सकती है। यात्रा के संकेत परंतु फलदायी नहीं। दिन थकाने वाला पर आर्थिक रूप से लाभदायक। जीवनसाथी संग सुकून और प्यार मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- भूरा भाग्यशाली अंक- 11
मिथुन :- खुशियों का आगमन। कार्यक्षेत्र में लापरवाही से आर्थिक नुकसान संभव। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। अधूरे काम पूरे होंगे, समय का सदुपयोग होगा।
भाग्यशाली रंग- धानी भाग्यशाली अंक- 3
कर्क :- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन के मामलों में सावधानी आवश्यक। पारिवारिक समय सुखद। प्रेम संबंधों में अनबन संभव। बॉस का सहयोग प्रमोशन दिला सकता है।
भाग्यशाली रंग- मटमेला भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- ध्यान व योग से मानसिक शांति मिलेगी। छात्रों को आर्थिक तंगी परेशान कर सकती है। कार्यस्थल पर मेहनत रंग लाएगी। अनावश्यक गपशप से बचें।
भाग्यशाली रंग- नारंगी भाग्यशाली अंक- 1
कन्या :- घर पर मेहमानों का आगमन संभव। भाग्य से धन प्राप्ति। सकारात्मक ऊर्जा का संचार। जीवनसाथी संग पुरानी यादें ताजा होंगी। व्यापारिक स्थिति बेहतर। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा भाग्यशाली अंक- 3
तुला :- ऑफिस में तनाव संभव, अधिक कार्यभार से बचें। धन खर्च की जरूरत नहीं पड़ेगी। व्यवसाय में प्रमोटरों से लाभ। जीवनसाथी संग समय बिताना शुभ। धन लाभ के संकेत।
भाग्यशाली रंग- बादामी भाग्यशाली अंक- 2
वृश्चिक :- यात्रा लाभकारी। निवेश के अच्छे अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में सुधार। जीवनसाथी संग सुखद शाम। आर्थिक लाभ के संकेत, दांपत्य जीवन में स्नेह बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ भाग्यशाली अंक- 1
धनु :- पिता की सेहत को लेकर चिंता संभव। स्वास्थ्य उत्तम। प्रेम व संतान की स्थिति अनुकूल। व्यापार अच्छा। कोर्ट-कचहरी में विजय, राजनीतिक लाभ। मध्य में आय के नए स्रोत बनेंगे। अंत में हल्की चिंता संभव। लाल वस्तु पास रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला भाग्यशाली अंक- 9
मकर :- स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम व व्यापार में सफलता। भाग्य साथ देगा। यात्रा योग। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नए व्यापार से बचें। अंत में शुभ समाचार व आयवृद्धि। सूर्य को जल अर्पित करें।
भाग्यशाली रंग- नीला भाग्यशाली अंक- 3
कुम्भ :- यात्रा योग। सूर्य को जल अर्पण लाभकारी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। सप्ताह की शुरुआत में चोट या परेशानी की संभावना। मध्य में अपमान का भय। यात्रा टालें।
भाग्यशाली रंग- कत्थई भाग्यशाली अंक- 1
मीन :- प्रेम-संतान की स्थिति शुभ। व्यापार में सफलता। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी का सानिध्य। नौकरी में प्रगति। प्रेम विवाह संभव। मध्य में सरकारी बाधा संभव। दुर्गा पूजा से संकट दूर होंगे।
भाग्यशाली रंग- हरा भाग्यशाली अंक- 2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-19 अक्टूबर 2025 का पंचांग-
वार: रविवार।
विक्रम संवतः: 2082।
शक संवतः: 1947।
माह/पक्ष: कार्तिक मास - कृष्ण पक्ष।
तिथि: त्रयोदशी अपराह्न 01:51 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्दशी रहेगी।
चंद्र राशि: कन्या राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र शाम 05:49 बजे तक, तत्पश्चात हस्त नक्षत्र रहेगा।
योग: इंद्र अर्द्धरात्रि 02:05 बजे तक, उपरांत वैधृति योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:41 से मध्याह्न 12:27 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: अमृतसिद्धियोग, सर्वार्थसिद्धियोग।
सूर्योदय: प्रातः 06:20 बजे।
सूर्यास्त: सायं 05:46 बजे।
राहूकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
तीज/त्योहार: काली चौदस, हनुमान पूजा, मासिक शिवरात्रि।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्र: अपराह्न 01:51 बजे से अर्द्धरात्रि 02:45 बजे तक।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।