आपके सितारेः गुरुवार, 2 अक्टूबर 2025 का राशिफल

2 अक्टूबर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 3 अक्टूबर, 2025 का पंचांग भी।

Oct 1, 2025 - 22:52
 0
आपके सितारेः गुरुवार, 2 अक्टूबर 2025 का राशिफल


 राशिफल गुरुवार 02 अक्टूबर 2025


मेष :- संतान के भविष्य से जुड़ा कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। आपको मित्रों से सहयोग भी आज मिल रहा है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। विद्यार्थी आज पढाई से ज्यादा मनोरंजन में रुचि लेंगे।

भाग्यशाली रंग- हल्का lलाल भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :- कारोबार में आप लाभ अर्जित कर पाएंगे। किसी रिश्ते को लेकर कोई विवाद चल रहा था तो वह आज समाप्त होता नजर आ रहा है। अचल संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो वह आज सुलझ सकता है। आपको अपने दोस्तों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास सफल होकर लाभ दिलाएंगे।

भाग्यशाली रंग- बैगनी
भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन:- आपकी मुलाकात कुछ पुराने मित्रों से हो सकती है। आपके लिए भाग्य लाभ का संयोग बनाएगा। बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। कामकाज में भी सकारात्मक स्थिति रहेगी। अपनी मधुर वाणी के प्रभाव से आज आपको सफलता मिलने का योग है। आप विरोधियो से भी काम निकलवाने में सफल होंगे।

भाग्यशाली रंग- सिलेटी
भाग्यशाली अंक- 1

कर्क :- सुख और लाभ का संयोग बनेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपको लाभ प्रदान करेगा। आपके कार्यक्षेत्र मे आज कुछ सकारात्मक परिवर्तन होगा। आपको अपने किसी निर्णय का फायदा मिलेगा। शाम के समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। आप आज धर्मार्थ कार्यों पर भी धन खर्च कर सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- भूरा
भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा। चंद्रमा का गोचर छठे भाव में होने से आपको विरोधी और शत्रुओं से भी सतर्क रहना होगा। आपका खर्च भी आज बढ़ सकता है।आपके द्वारा किए गए कार्यों का आज विरोध हो सकता है। वैसे जीवनसाथी आपके साथ खड़ा नजर आएगा।शाम के समय किसी धर्म कर्म के काम में शामिल हो सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- आज राशि स्वामी बुध का उदय हुआ है जो आपको कारोबार और कमाई में भी लाभ दिलाएगा। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित मामलों में यात्रा भी करनी पड़ सकती है। कुछ पुराने अधूरे कार्य भी आज निपटाने में सफलता मिलेगी। प्रिय लोगों से मुलाकात होगी। लव लाइफ में प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा
भाग्यशाली अंक- 3

तुला :- नौकरी और व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी और व्यापार आपकी साख बढ़ेगी। आज किसी अप्रत्याशित खबर से हैरानी होगी। आज आपके सभी काम समय पर बनते नजर आएंगे जिससे मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर
भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक :- आपके लिए भाग्य उन्नति का संयोग बनेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपको आज रुचिकर भोजन मिलेगा। आपको आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको आज उपहार और मान सम्मान की प्राप्ति होगी। शाम का समय आपका प्रेमी के साथ बीतेगा।

भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक-6

धनु :- किसी वरिष्ठ और प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का आपको आज मौका मिलेगा। वैसे आज किसी कारण से आपकी व्यस्तता भी बनी रहेगी। आप समय प्रबंधन से सफलता प्राप्त कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में भी प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सफल रहेंगे।वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का पीला भाग्यशाली अंक- 7

मकर :- आज का दिन प्रेम और आनंद से परिपूर्ण रहेगा। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। आज शाम के समय आप अपने जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पारिवारिक व्यवसाय के लिए जीवनसाथी की सलाह कारगर साबित होगी। पड़ोसियों के कारण आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग- धूमल
भाग्यशाली अंक- 10

कुम्भ :- बेवजह की शंकाओं और वाद विवाद से आपको बचना होगा। अन्यथा आपके धन और समय दोनों का नुकसान होगा। आज आपको लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे। शाम को आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को आज शाम के समय विषय रूप से लाभ मिलेगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

भाग्यशाली रंग- कत्थई भाग्यशाली अंक- 18

मीन :- बेवजह की शंकाओं और वाद विवाद से आपको बचना होगा। अन्यथा आपके धन और समय दोनों का नुकसान होगा। आज आपको लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे। शाम को आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को आज शाम के समय विषय रूप से लाभ मिलेगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

भाग्यशाली रंग- नारंगी
भाग्यशाली अंक- 12


दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, मो.-
9893118788


03 अक्टूबर 2025 का पंचांगः

वारः गुरुवार

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः1947

माह/पक्ष: आश्विन मास - शुक्ल पक्ष

तिथि: एकादशी शाम 06:32 बजे तक तत्पश्चात द्वादशी रहेगी।

चंद्र राशि:-रात्रि 09:27 बजे तक मकर तत्पश्चात कुम्भ राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: श्रवण नक्षत्र प्रात: 09:34 बजे तक तत्पश्चात धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा।

योगः धृति रात्रि 09:46 बजे तक तत्पश्चात शूल योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:44 से मध्याह्न 12:31 मिनट तक।

शुभ मुहूर्त: रवियोग, सर्वार्थसिद्धियोग।

सूर्योदयः प्रातः 06:12 बजे
.
सूर्यास्तः सायं 6:03 बजे

राहूकालः प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

तीज त्योहार: पापांकुशा एकादशी व्रत।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक:रात्रि 09:27 बजे से प्रारम्भ।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः शाम 06:32 बजे से कल प्रात: 05:56 बजे तक।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में