आपके सितारेः मंगलवार, 28 अक्तूबर 2025 का राशिफल
28 अक्तूबर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 29 अक्तूबर, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- अचानक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। काम का दबाव अधिक रहेगा, किन्तु परिवार के लिए समय निकलने से आपसी प्रेम और तालमेल बढ़ेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग – हल्का लाल, भाग्यशाली अंक – 8
वृषभ :- वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने या उन्हें कोई तोहफा देने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में की गई मेहनत का पूर्ण परिणाम मिलेगा। धन, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग – बैंगनी, भाग्यशाली अंक – 5
मिथुन :- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भाग्य का भरपूर साथ रहेगा। रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कठिनाई उत्पन्न हो सकती है। सायं समय मित्रों के साथ आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। कोई शत्रु षड्यंत्र रच सकता है।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी, भाग्यशाली अंक – 1
कर्क :- स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी आवश्यक है। व्यापार में विरोधी शांत रहेंगे। व्यापार से लाभ और आर्थिक योजना में सफलता प्राप्त होगी। कारोबार में गति आएगी। संतान के विवाह संबंधी समस्या का समाधान संभव है।
भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक – 2
सिंह :- भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। सहकर्मियों के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। किसी को धन उधार देना हानिकारक सिद्ध हो सकता है। वाहन का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5
कन्या :- लंबे समय से रुके कार्य प्रारंभ होने से उत्साह बना रहेगा। पारिवारिक प्रेम और तालमेल सुदृढ़ रहेगा। वाणी और व्यवहार कुशलता से लाभ प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से उपहार या सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा, संपर्क का दायरा बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 3
तुला :- रोजगार की तलाश में सफलता मिल सकती है। नौकरी में चल रहा विवाद सुलझने के योग हैं, किंतु क्रोध पर संयम आवश्यक है। माता के स्वास्थ्य में कमी संभव है, ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग – क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक – 7
वृश्चिक :- अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रहेगा। व्यवसायिक प्रयास सफल होंगे। स्वास्थ्य में सुधार से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे। संतान के प्रति उत्तरदायित्वों का निर्वाह भलीभांति होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 6
धनु :- शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है। ससुराल पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। सायंकाल किसी अतिथि के आगमन से प्रसन्नता मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से किए कार्य सफल रहेंगे।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला, भाग्यशाली अंक – 7
मकर :- कार्यक्षेत्र और रोजगार में शुभ फल प्राप्त होंगे। उपहार और सम्मान से प्रसन्नता बढ़ेगी। संपत्ति निवेश के लिए समय अनुकूल है। भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। प्रियजनों से संवाद होगा।
भाग्यशाली रंग – धूमल, भाग्यशाली अंक – 10
कुम्भ :- पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आय और व्यय में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। अनावश्यक खर्च से दूरी रखें। व्यापार हेतु यात्रा संभव है।
भाग्यशाली रंग – कत्थई, भाग्यशाली अंक – 18
मीन :- मित्रों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। किसी कार्य की पूर्णता से आनंद प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से सम्मान प्राप्ति के योग हैं। व्यापार में नवीन योजनाओं में सफलता और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 12
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788
पंचांग – बुधवार, 29 अक्टूबर 2025
वारः बुधवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष।
तिथि: सप्तमी प्रातः 09:23 बजे तक, तत्पश्चात अष्टमी रहेगी।
चंद्र राशि: मकर राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा नक्षत्र सायं 05:29 बजे तक, तत्पश्चात श्रवण नक्षत्र रहेगा।
योगः धृति प्रातः 07:51 बजे तक, उपरांत शूल योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:40 बजे से मध्याह्न 12:24 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 06:26 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:38 बजे।
राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
तीज त्योहार: कार्तिक अष्टाह्नीका विधान प्रारम्भ।
विशेष दिवस: जलाराम बापा जयंती।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः प्रातः 09:23 बजे से रात्रि 09:50 बजे तक।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।