आपके सितारेः गुरुवार, 3 अक्टूबर 2025 का राशिफल
3 अक्टूबर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 4 अक्टूबर, 2025 का पंचांग भी।
राशिफल शुक्रवार 03 अक्टूबर 2025
मेष :- आपके आत्मविश्वास को देखकर आज आपके विरोधी आज शांत रहेंगे। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आज आपको मिल सकती है। आज आप धार्मिक कार्यों में भी शामिल हो सकते हैं। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो उसके लिए समय उत्तम है। आपको आज वाहन सुख मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल भाग्यशाली अंक- 7
वृषभ :- आज कार्यक्षेत्र में आपको कोई महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी भरा कार्य मिल सकता है। इसमें सफलता प्राप्त करने के लिए आपको किसी भी प्रकार की शंका या असमंजस की स्थिति से दूर रहकर पूरे लगन से कार्य को पूरा करना होगा। इससे आपकी सराहना होगी और मान सम्मान बढ़ेगा।आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज लोन लेने के प्रयास में भी सफलता मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 4
मिथुन :- पारिवारिक जीवन में आज आपकी किसी समस्या निदान होगा। आपका सम्मान बढ़ेगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में आपके द्वारा किए गए कार्यों का विरोध हो सकता है, लेकिन परेशान न हों, अंत में स्थिति आपके पक्ष में हगी। उच्च अधिकारियों की कृपा से कार्य में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 3
कर्क :- दिन के आरंभ में कुछ उलझनों का सामना करना होगा। किसी की सलाह और सूझबूझ से अधूरे कार्यों को पूरा कर पाएंगे। कार्य और व्यवसाय के जिन क्षेत्रों में आप प्रयास कर रहे हैं, उसमें सफलता मिलेगी। लव लाइफ में प्रेम बढ़ेगा, रिश्ते मजबूत बनेगे। आपको आज ससुराल पक्ष से लाभ और सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- भूरा
भाग्यशाली अंक- 2
सिंह :- अपने अनुभव का लाभ मिलेगा। आज कारोबार में आपकी पहचान बढ़ेगी। कोई नई डील भी फाइनल कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लंबे समय से आपके अधूरे कार्यों को पूरा करने का समय आ गया है, आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा। आर्थिक मामलों में भी दिन खर्चीला रहेगा।
भाग्यशाली रंग- नारंगी
भाग्यशाली अंक- 9
कन्या :- आज किसी शुभ काम में शामिल हो सकते है। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ सहयोग और तालमेल बना रहेगा। आज आप अपने बच्चों के भविष्य को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में सूझबूझ से कार्य करने पर आप लाभ और सफलता पाएंगे। आपको अपने पिता से फायदा होगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ
भाग्यशाली अंक- 8
तुला :- कार्यक्षेत्र में सम्मान और प्रभाव हासिल कर पाएंगे। कई दिनों से उलझे हुए मामले भी आज सुलझ जाएंगे। आज आपको आंखों और पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है, आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अटक सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कुछ उपहार खरीद सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 1
वृश्चिक :- आर्थिक योजना आपकी सफल होगा। आपको जान पहचान और परिचय का लाभ मिलेगा। पड़ोसियों से भी सहयोग मिलेगा। लेकिन दिन खर्चीला रहेगा। आप शौक और मौज मनोरंजन में धन खर्च कर सकते हैं। किसी दोस्त या सगे संबंधी के मिलने का भी संयोग बनेगा। संतान और जीवनसाथी की ओर से आज खुशी मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- बैगनी
भाग्यशाली अंक-6
धनु :- अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आपके द्वारा बनाई गई पॉलिसी पर लोग सकारात्मक रूप से काम करेंगे जिससे आपका काम सुचारू रूप से चलेगा। संतान के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। परिवार में किसी शुभ कार्य पर चर्चा हो सकती है। करीबी संबंधी को लेकर चिंता और परेशानी भी होगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला भाग्यशाली अंक- 9
मकर :- लव लाइफ में प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिता पाएंगे। अपनी बुद्धि और चतुराई से आज लाभ के अवसर प्राप्त कर पाएंगे। जिन लोगों के परिवार में कुछ समय से मनमुटाव चल रहा है, उनके संबंधों में सुधार आएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है किसी मनोरंजक कार्यक्रम में भाग लेंगे।
भाग्यशाली रंग- मटमेला
भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- आज वाद विवाद से बचना चाहिए। आज आपको पिता और पितृ पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। अगर आज आप योजना बनाकर काम करेंगे तो काम सफल हो सकता है। आपको आज किसी करीबी मित्र या दोस्त से सहयोग मिलेगा। शाम का समय आपका आज मनोरंजक बीतेगा। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रह सकता है।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी भाग्यशाली अंक- 1
मीन :- अपने खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। अपच और वायु विकार जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। बच्चों से आपको आज सहयोग मिलेगा। आपको आज किसी मित्र या सगे संबंधी से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 2
दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित,
9893118788
04 अक्टूबर 2025 का पंचांगः
वारः शनिवार
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः1947
माह/पक्ष: आश्विन मास - शुक्ल पक्ष
तिथि: द्वादशी शाम 05:09 बजे तक तत्पश्चात त्रयोदशी रहेगी।
चंद्र राशि: कुम्भ राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: धनिष्ठा नक्षत्र प्रात: 09:09 बजे तक तत्पश्चात शतभिषा नक्षत्र रहेगा।
योगः शूल रात्रि 07:27 बजे तक तत्पश्चात गंड योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:44 से मध्याह्न 12:31 मिनट तक।
शुभ मुहूर्त: द्विपुष्करयोग।
सूर्योदयः प्रातः 06:12 बजे
.
सूर्यास्तः सायं 6:02 बजे
राहूकालः प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
तीज त्योहार: पापांकुशा एकादशी व्रत पारण, पद्मनाभ द्वादशी, शनि त्रयोदशी,प्रदोष व्रत।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक:चल रहे है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में