आपके सितारेः शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026 का राशिफल और शनिवार, 12 सितम्बर 2026 का पंचांग

11 सितम्बर, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 12 सितम्बर, 2026 का पंचांग भी।

Sep 10, 2026 - 22:58
 0
आपके सितारेः शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026 का राशिफल और शनिवार, 12 सितम्बर 2026 का पंचांग

मेष :- आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलता दिख रहा है। कमाई में आज वृद्धि होगी। किसी अप्रत्याशित स्रोत से आज लाभ मिलने का भी संयोग बना है। लेकिन आज उतावलेपन में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा। विरोधी आज नुकसान पहुंचाने की ताक में बैठे हैं। प्रॉपर्टी डील में आज फायदा हो सकता है।

भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल | भाग्यशाली अंक- 7

वृषभ :- मनोबल और आत्मविश्वास आज बढ़ा रहेगा। अपनी कार्ययोजना में सफलता मिलेगी, आर्थिक मामलों में भी आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए अच्छा है। नौकरी में आज सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रख पाएंगे, जिससे अपेक्षित सहयोग भी मिलेगा। पारिवारिक जीवन आज सुखद रहेगा।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 4

मिथुन :- ऊपर आज काम का अधिक दबाव होने से मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। वैसे आज सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आज का दिन खर्चीला भी रहेगा और कुछ ऐसे खर्च भी होंगे जिन्हें चाहकर भी रोक नहीं पाएंगे। पारिवारिक जीवन में आज कुछ पेंडिंग काम को निपटाना होगा।

भाग्यशाली रंग- हरा | भाग्यशाली अंक- 3

कर्क :- आज कारोबार में लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। पूर्व में कुछ निवेश किया है तो इसका भी आज फायदा हो सकता है। शिक्षा और शिक्षण कार्य में आज बेहतर कर पाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान पाने का भी योग बना हुआ है। कोई पुराना अटका काम पूरा हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- नौकरी में काम सुचारू रूप से चलेगा। नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं तो इसमें भी आज सफलता मिलेगी। कोई अधूरी चाहत आज पूरी हो सकती है। किसी को उधार या कर्ज दिया है तो अपना धन वापस मिल सकता है। बिजनेस करने वाले जातकों की कमाई में आज वृद्धि होगी। संतान को लेकर चिंता होगी।

भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 9

कन्या :- कोई चली आ रही परेशानी आज दूर हो सकती है। पिता और पैतृक पक्ष से फायदा हो सकता है। लेकिन आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। अप्रत्याशित रूप से कुछ लाभ मिल सकता है। शिक्षा और शिक्षण कार्य में विशेष रूप से सफलता पाएंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 8

तुला :- आज सेहत का ध्यान रखना होगा। थकान और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आज नई जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा। आर्थिक मामलों में आज सतर्कता से चलें, नहीं तो खर्च बढ़ सकता है। आज छोटी अवधि के निवेश से बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- सफेद | भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक :- जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से भी आज खुशी मिलेगी। नौकरी में आज का दिन अनुकूल बीतेगा। टीमवर्क से काम समय पर पूरा कर पाएंगे। किसी नई योजना पर आज काम शुरू कर सकते हैं। आज का दिन साझेदारी के काम के लिए भी अच्छा है। वाहन सुख का भी आज संयोग बना हुआ है।

भाग्यशाली रंग- बैंगनी | भाग्यशाली अंक- 6

धनु :- आज अपने काम के प्रति सजग रहना होगा। कोई काम बनते-बनते अटक सकता है। लेकिन बैंकिंग से संबंधित कुछ काम है तो इसमें आज सफलता मिलेगी। इंश्योरेंस से संबंधित काम करने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन अच्छा है। लुभावनी डील के चक्कर में फंसने से बचना होगा। बिजनेस में आज लाभ मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 9

मकर :- पारिवारिक जीवन में आज प्रेम, सुख और सहयोग प्राप्त होगा। संतान की ओर से भी आज का दिन अनुकूल और प्रसन्नता प्रदान करने वाला रहेगा। किसी पूर्व परिचित और मित्र से मिलने का संयोग बन सकता है। नौकरी कारोबार में आज दिन अच्छा रहेगा। कामकाज आज सुचारू रूप से चलेगा। खानपान और आराम का ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :- आज कार्यक्षेत्र में दूसरों के मामलों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। किसी तकनीकी समस्या की वजह से आज परेशानी होने की आशंका है। सहकर्मियों से आज तालमेल बनाकर रखना होगा, नहीं तो सहयोग में कमी महसूस कर सकते हैं। दिन खर्चीला रह सकता है। सुख साधनों की चाहत में धन खर्च होगा।

भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 1

मीन :- कठिन कार्य को भी आज पूरा कर पाने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और सहयोगियों से पूरा सपोर्ट मिलेगा। कोई बड़ी चाहत भी आज पूरी होने वाली है। भाई-बहनों से संयमित व्यवहार रखें, नहीं तो आज किसी न किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। कोई पुरानी समस्या आज फिर से उभरकर सामने आएगी, लेकिन उससे निपटने में सफल होंगे।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-12 सितंबर 2026 का पंचांग-

वार: शनिवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
माह: भाद्रपद
पक्ष: शुक्ल

तिथि: प्रतिपदा प्रातः 07:46 बजे तक, उपरांत द्वितीया रहेगी।

चंद्र राशि: दिनरात कन्या राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र मध्याह्न 12:55 बजे तक, उपरांत हस्त रहेगा।

योग: शुभ अपराह्न 03:09 बजे तक, उपरांत शुक्ल योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:50 बजे से मध्याह्न 12:40 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: त्रिपुष्कर योग।

सूर्योदय: प्रातः 06:03 बजे

सूर्यास्त: सायं 06:27 बजे

राहुकाल: प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

तीज त्योहार: सामवेद उपाकर्म।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

भद्रा: कोई नहीं है।

दिशाशूल: पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor